• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

राज्य की विभिन्न भाषाओं में संवाद ने किया सबका ध्यान आकर्षित 

दो दिवसीय उत्तराखण्ड मातृभाषा उत्सव का शानदार आगाज

02/11/22
in उत्तराखंड, देहरादून
Reading Time: 1min read
145
SHARES
181
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter
https://uttarakhandsamachar.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
प्रदेश की विभिन्न भाषाओं में बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
लोकभाषाओं को जीवित और संरक्षित करने में यह प्रयास कारगर सिद्ध होगा : धन सिंह रावत
 बहुभाषिकता को प्रोत्साहित करने में सेतु का काम करेगा उत्सव : जौनसारी
देहरादून। राज्य में बोली जाने वाली तमाम भाषाओं के संवर्धन के लिये एससीआरटी उत्तराखण्ड के निर्देशन में दो दिवसीय उत्तराखण्ड मातृभाषा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में पूरे प्रदेशभर के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी-अपनी भाषाओं में नाटक, गायन आदि विभिन्न क्रियाकलापों से खूब वाहवाही लूटी। बच्चों द्वारा लगभग 18 भाषाओं में प्रस्तुतिया दी गयी।
बुधवार को किसान भवन, रिंग रोड़ में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखण्ड की ओर से उत्तराखण्ड मातृभाषा उत्सव का आयोजन किया गया। पहले दिन शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। तदोपरान्त मा सचिव विद्यालयी शिक्षा उत्तराखण्ड सरकार एवं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पद्मश्री वरिष्ठ रंगकर्मी माधुरी बवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने वीडियो के माध्यम से बच्चों को संबोधित किया । उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम लोकभाषाओं को जीवित और संरक्षित करने में बड़ा कारगर सिद्ध होगा। उन्होने कार्यक्रम आयोजन के लिये एससीईआरटी को शुभकामनायें देते हुए कहा कि लोकभाषाओं के संवर्धन के लिये हमारा प्रदेश पहला राज्य बने रावत ने विलुप्त होती लोकभाषाओं पर चिंता जाहिर की। उन्होंने चयनित छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए छात्रों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में खोजबीन की प्रवृती को बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम में गढ़वाली, कुमाउनी, जौनसारी, वाल्टी, बगाणी, पंजाबी, नेपाली, कौरवी, मार्छा और जाड़ जैसे लगभग 18 लोकभाषाओं में बच्चों ने नाटक, संवाद, लोकगीत और लोक कथाओं की मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों की जमकर तालियां बटोरी। प्राथमिक विद्यालय जयहरिखाल, पौड़ी की छात्रा चित्रा पाठक ने कुमाउनी लोकभाषा में गीत गाकर और हरिद्वार के छात्रों ने कौरवी भाषा में नाटक से सबको मंत्रमुग्ध किया। इस मौके पर निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण (एससीईआरटी) सीमा जौनसारी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से भारतीय सांस्कृतिक संपदा का संरक्षण, संवर्धन के साथ ही भाषाओं का बड़े स्तर पर प्रसार भी होता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की विलुप्त होती भाषाओं पर जमीनी स्तर पर कार्य किये जाने की आवश्यकता है। इसमें एससीईआरटी बखूबी अपना दायित्व निभा रहा है। उन्होंने कहा कि यह उत्सव विद्यालयों में बहुभाषिकता को प्रोत्साहित करने में सेतु का काम करेगा। सचिव विद्यालयी शिक्षा रविनाथ रामन ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की मंशा के अनुरूप कक्षा 3 से 8 तक के छात्रों में मातृभाषाओं के प्रति सम्मान की भावना पैदा करना है। वहीं अपर निदेशक एससीईआरटी डॉ आर.डी. शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन के लिये पूरे प्रदेशभर के स्कूलों से छात्रों का चयन किया
गया है।
इस मौके पर विभागाध्यक्ष, पाठ्यचर्या शोध एवं विकास प्रदीप रावत ने कहा कि विभाग की ओर से इस प्रकार के आयोजन आगे भी समय-समय पर किये जायेंगे। कार्यक्रम में डॉ नन्द किशोर हटवाल ने छात्रों को भाषा पर कई जानकारी दी। वहीं कार्यक्रम समन्वयक कैलाश डंगवाल ने बताया कि राज्य के सभी विद्यालयों में एक दिवसीय मातृभाषा उत्सव का आयोजन किया गया। जिसके बाद खण्ड और जनपदीय स्तर पर चयनित प्रतिभागियों का राज्यस्तीय कार्यक्रम के लिए चयन किया गया है। इस मौके पर रंगकर्मी बीना बेन्जवाल, निदेशक माध्यमिक शिक्षा आरके कुंदर, निदेशक प्राथमिक शिक्षा वन्दना गबर्याल, एससीईआरटी के अपर निदेशक, संयुक्त निदेशक व उप निदेशक के साथ ही उप निदेशक एनईपी शैलेन्द्र अमोली, आशा रानी पैन्यूली कंचन देवरानी, मनोज किशोर बहुगुणा, रविन्द्र दर्शन तोपाल, डॉ कामाक्षा मिश्रा, डॉ मोहन सिंह बिष्ट, सचिन नौटियाल और सन्दीप ढौडियाल आदि मौजूद रहे।
ReplyForward
Share58SendTweet36
Previous Post

पैनगढ़: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोकाकुल परिवार को संवेदना संदेश भेजा

Next Post

दुर्घटना में मृत कांस्टेबल प्रदीप कुमार की पत्नी को मुख्यमंत्री ने सौंपा 50 लाख रुपए का चेक

Related Posts

उत्तराखंड

चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियाँ तेज, पुलिस प्रशासन ने साझा की रणनीति

February 16, 2026
13
उत्तराखंड

झूठ की फैक्ट्री पर कब चलेगा कानून का बुलडोज़र

February 16, 2026
5
उत्तराखंड

सुषमा स्वराज: वो नेता जिन्होंने रिकॉर्ड तोड़े, दिलों को जीता और लोगों को प्रेरित किया

February 16, 2026
3
उत्तराखंड

डोईवाला: छठवें दिन भी जारी रहा श्रमिकों का धरना

February 16, 2026
13
उत्तराखंड

6 माह बाद भी भुगतान नही किए जाने पर लोक निर्माण विभाग थराली के ठेकेदारों में रोष

February 16, 2026
101
उत्तराखंड

डोईवाला: श्रमिकों के समर्थन में उतरी यूकेडी

February 16, 2026
5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67646 shares
    Share 27058 Tweet 16912
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45771 shares
    Share 18308 Tweet 11443
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38044 shares
    Share 15218 Tweet 9511
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37432 shares
    Share 14973 Tweet 9358
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37317 shares
    Share 14927 Tweet 9329

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियाँ तेज, पुलिस प्रशासन ने साझा की रणनीति

February 16, 2026

झूठ की फैक्ट्री पर कब चलेगा कानून का बुलडोज़र

February 16, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.