हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली। मध्य पिंडर रेंज थराली ने हरेला महोत्सव के तहत अलकनंदा परिसर थराली में थराली विधायक भूपाल राम टम्टा के नेतृत्व में वृहद रूप से वृक्षारोपण
किया गया। इसके अलावा अलकनंदा वन रेंज थराली ने धारी, डिग्री कालेज तलवाड़ी ने अपने कैंपस में, पूर्व पिंडर रेंज देवाल ने उलंग्रा में वृक्षारोपण किया। इसके साथ ही पूरे थराली तहसील क्षेत्र में सरकारी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ ही ग्रामीणों ने वृक्षारोपण किया।
थराली नगर क्षेत्र के अंतर्गत राड़ीबगड़ में अलकनंदा वन परिसर में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने नेतृत्व में किया गया।इस मौके पर विधायक ने कहा कि हरेला त्योहार उत्तराखंड में सदियों से मनाया जाता रहा है,यह हमारी लोक संस्कृति में रचा-बसा हुआ हैं, पिछले वर्षों से राज्य सरकार इस त्योहार को वृहद रूप से मनाती आ रही हैं, उन्होंने कहा कि पौधारोपण एवं उनके विकास के लिए सभी को प्रयास करने चाहिए, जंगल सभी जीव-जंतुओं के लिए प्राण रक्षक है,इनका विकास करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य हैं,इस कर्तव्य को सभी को निभाना चाहिए। इस मौके पर वन दरोगा खीमानंद खंडूड़ी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा हरेला महोत्सव 16 जुलाई से 15 अगस्त मनाया जाएगा। इसके तहत गांव-गांव में वृक्षारोपण किया जाएगा।हरेला के मौके पर ग्वालदम एवं थराली में 13 सौ पौध लगाने का लक्ष्य हैं।इस मौके पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र भारती,पूर्व अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी, पूर्व जिपंस देवी जोशी, पार्षद दिवाकर नेगी, गंगा सिंह बिष्ट, महामंत्री केदार जोशी,तहसीलदार अक्षय पंकज,वन दरोगा रमेश भंडारी, संजय रावत, मनीषा राणा,सीमा भंडारी,वन आरक्षी राखी गुसाईं,रकेश सिंह, लक्ष्मी प्रसाद जोशी, मनोज रावत,खंडक सिंह बिष्ट, हरीश पुरोहित, बलवीर पटवाल,शशि प्रसाद जोशी आदि ने वृक्षारोपण में सक्रिय भूमिका निभाई।
राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में प्रभारी प्राचार्य डॉ प्रतिभा आर्या के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया।इस मौके पर डॉ नीतू पांडे, मीडिया प्रभारी ललित जोशी,अनुज कुमार, रजनीश कुमार, डॉ पुष्पा रानी, डॉ सुधा राणा, रजनीश नेगी, मनोज कुमार, डॉ खेमकरण, डॉ जमशेद अंसारी, डॉ सुनील कुमार, डॉ कमलेश कुमार,कुशलानंद सती, हुक्म सिंह, नीतीश कुमार, नरेंद्र फर्त्याल,थान सिंह, धीरेन्द्र सिंह,दीपा देवी गुड्डू सिंह आदि ने कालेज के छात्र-छात्राओं के साथ कैंपस में वृक्षारोपण किया।
अलकनंदा वन रेंज थराली के द्वारा देवराड़ा गांव के पास धारी नामक स्थान पर वृहद रूप से वृक्षारोपण किया गया, यहां पर विधायक भूपाल राम टम्टा, रेंजर संतोष बड़वाल आदि के नेतृत्व में वन कर्मियों एवं स्थानीय लोगों ने वृक्षारोपण कर रोपित पौधे के संरक्षण का संकल्प लिया।
*देवाल* पूर्व पिंडर रेंज देवाल के द्वारा उलंग्रा गांव में वृहद रूप से वृक्षारोपण किया गया,इस मौके पर देवाल प्रमुख तेजपाल रावत, जेष्ठ प्रमुख दीपक गड़िया, रेंजर मनोज प्रसाद देवराड़ी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने वृहद रूप से पौंधा रोपण कर इनके देख भाल का संकल्प लिया।











