• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

नीति आयोग की कार्यशाला में स्थानीय स्तर पर नियोजन को लेकर चर्चा

05/12/21
in उत्तराखंड, चमोली
99
SHARES
124
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

प्रकाश कपरूवाण
चमोली। भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा सतत् विकास लक्ष्यों के स्थानीय स्तर पर नियोजन एवं क्रियान्वयन, डाटा इकोसिस्टम तथा अनुश्रवण विषय पर शनिवार को वैंकट हॉल गोपेश्वर में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में समस्त जनपद स्तरीय एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारियों सहित स्वयं सेवी संस्थाओं के सदस्यों ने भाग लिया।

मुख्य विकास अधिकारी वरूण चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में सीपीपीजीजी के विशेषज्ञ करूणा करन, मुख्य कार्टोग्राफर/शोध अधिकारी जीवन चन्द चंदोला द्वारा सत्त विकास लक्ष्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

मुख्य विकास अधिकारी वरूण चौधरी ने कार्यशाला का शुभांरभ करते हुए कहा कि सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने में सभी विभागों की अहम भूमिका है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि नीति आयोग द्वारा जारी संकेतकों के आधार पर मासिक एवं वार्षिक कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय को उपलब्ध करें।

सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी एण्ड गुड गवर्नेंस उत्तराखण्ड देहरादून सीपीपीजीजी से आए विशेषज्ञ करूणाकर करन एवं शोध अधिकारी जीवन चन्द्र चंदोला ने कार्यशाला में सतत् विकास लक्ष्य के सन्दर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि नीति आयोग द्वारा सभी राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों से 115 संकेतकों पर 16 लक्ष्यों पर आंकडे एकत्रित कर सतत विकास लक्ष्य इंडेक्स 2020.21 तैयार किया है। जिसमें गरीबी उन्मूलन, शून्य भुखमरी, स्वास्थ्य एवं तन्दुरूस्ती, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, लैंगिक समानता, स्वच्छ जल एवं स्वच्छता, वहन करने योग्य एवं स्वच्छ ऊर्जा, संतोषजनक रोजगार सृजन तथा आर्थिक वृद्वि, उद्योग नवाचार एवं आर्थिक समृद्वि, विषमताओं में कमी लाना, दीर्घकालीन शहर एवं समाज, सतत उपभोग तथा उत्पादन, जलवायु अभियान, जलीय जीवन, स्थलीय जीवन, शांति, न्याय एवं मजबूत संस्थान शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि देश के सतत विकास लक्ष्य इंडेक्स में उत्तराखंड राज्य वर्ष 2018 में 10वें स्थानए वर्ष 2019 में 9वें स्थान तथा वर्ष 2020.21 में तीसरे स्थान पर है। राज्य ने सतत विकास के लक्ष्य ष्किफायती एवं स्वच्छ ऊर्जा तथा शांति, न्याय एवं मजबूत संस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि एसडीजी के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए जिला स्तर पर टास्कफोर्स गठित है जो विभागों द्वारा तैयार किए गए एक्शन प्लान का अनुश्रवण करती है। जिला स्तर से सभी सूचनाएं सीपीपीजीजी द्वारा तैयार किए गए डेसबोर्ड पर ऑनलाइन फीड की जाएगी और प्रत्येक माह इसकी रैकिंग भी की जाएगी। इस दौरान कार्यशाल में समूह बनाकर संकेतकों के आधार विभिन्न विषयों पर परिचर्चा भी की गई। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी आनंद सिंह जंगपांगी ने कार्यशाला में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यशाला का समापन किया।

कार्यशाला में जनपद के सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विकास, वन, कृषि, उद्यान, उद्योग, मत्स्य, पर्यटन, आपदा, नगर निकाय आदि रेखीय विभागों के अधिकारी सहित स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।

Share40SendTweet25
Previous Post

एनएचएम कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार, 07 से स्वास्थ्य सेवाएं चरमराने के आसार

Next Post

गोपेश्वर में चार दिवसीय राज्य आमंत्रण फुटबाल प्रतियोगिता 7 से

Related Posts

उत्तराखंड

राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखंड ने नेपाल को कबड्डी के मैत्रीपूर्ण मुकाबले में 59-41 से हराया

August 29, 2026
35
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में व्यापारियों एवं उद्योग प्रतिनिधियों के साथ किया संवाद

August 29, 2026
8
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

August 29, 2026
7
उत्तराखंड

साहसिक पर्यटन में अपार संभावनाऐं: वर्मा

August 29, 2026
47
उत्तराखंड

विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता: गैरोला

August 29, 2026
23
उत्तराखंड

डोईवाला ब्लॉक में ‘उत्तराखंड के गांधी’ इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा का अनावरण

August 29, 2026
37

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67727 shares
    Share 27091 Tweet 16932
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45790 shares
    Share 18316 Tweet 11448
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38075 shares
    Share 15230 Tweet 9519
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37455 shares
    Share 14982 Tweet 9364
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37374 shares
    Share 14950 Tweet 9344

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखंड ने नेपाल को कबड्डी के मैत्रीपूर्ण मुकाबले में 59-41 से हराया

August 29, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में व्यापारियों एवं उद्योग प्रतिनिधियों के साथ किया संवाद

August 29, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.