• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

डोडीताल में विराजे हैं ‘डोडीराजा यहीं मां पार्वती ने दिया था भगवान गणेश को जन्म

22/09/26
in उत्तराखंड, देहरादून
Reading Time: 1min read
2
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

डॉ० हरीश चन्द्र अन्डोला
समुद्रतल से 3,310 मीटर की ऊंचाई पर उत्‍तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित डोडीताल खूबसूरत पहाड़ों से घिरा एक मनमोहक ताल है। इसे अपने शांत एवं सौम्य वातावरण के कारण उत्तर भारत के सबसे खूबसूरत एवं ऊंचाई वाले तालों में शामिल किया जाता है। इस पर्यटन स्थल की विशेषता यह है कि यहां ट्रैकिंग के रोमांच संग ग्रामीण जीवनशैली और पहाड़ी व्यंजनों का आनंद भी लिया जा सकता है।डोडीताल का बेस कैंप अगोड़ा गांव अब सड़क से जुड़ चुका है, जिससे इस पर्यटक स्थल की दूरी 21 किमी से घटकर 16 किमी रह गई है। अगर आप भी ऐसी ही किसी जगह की तलाश में हैं तो चले आइए डोडीताल के रोमांचक ट्रैक पर और बनाइए अपने सफर को यादगार। नैसर्गिक सुंदरता को समेटे डोडीताल पर्यटकों के इंतजार में है। गणेश की पूजा और चतुर्थी से जुड़े प्रसंगों का उल्लेख केदारखंड के अध्याय 11 में भी बताया जाता है. डोडीताल की इस मान्यता का संदर्भ स्वामी तपोवन की पुस्तक ‘हिमगिरि विहार’ में भी स्थानीय लोग बताते हैं. कैलासू क्षेत्र के ग्रामीण पीढ़ियों से इस धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाते आए हैं.घने जंगलों के बीच करीब तीन हजार मीटर से अधिक की ऊंचाई पर शांत झील और हिमालयी चोटियों से घिरा डोडीताल. यही वह पवित्र धाम है, जिसे स्थानीय लोग भगवान गणेश की जन्मभूमि मानते हैं. यहां गणेश किसी नाम भर के देवता नहीं, बल्कि ‘डोडीराजा’ के रूप में पूजे जाते हैं. गणेश चतुर्थी पर डोडीताल और आसपास का पूरा कैलासू क्षेत्र आस्था के रंग में रंग जाता है. मान्यता है कि इसी स्थान पर मां पार्वती ने गणेश को जन्म दिया था और मां अन्नपूर्णा के रूप में आज भी उनकी पूजा होती है.गणेश चतुर्थी के मौके पर सोमवार को उत्तरकाशी के केलशू घाटी के दस गांवों ने गणेश महोत्सव का शुभारंभ किया. कंडार देवता मंदिर से भगवान गणेश की शोभायात्रा निकाली गई. ढोल-दमाऊं और रणसिंघा की गूंज के बीच शोभायात्रा विश्वनाथ मंदिर, मुख्य बाजार, बस अड्डे और भटवाड़ी रोड होते हुए नगर के विभिन्न हिस्सों से गुजरी. अगोड़ा, ढासड़ा, दंदालका, भंकोली, गजोली, नौगांव, सेकू और नाल्ड समेत आसपास के गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने रासो-तांदी लोकनृत्य प्रस्तुत कर पारंपरिक संस्कृति की झलक दिखाई.  स्कंद पुराण के केदारखंड के मुताबिक, मां पार्वती स्नान के लिए गईं तो उन्होंने अपने शरीर के उबटन से एक बालक बनाया और उसमें प्राण डाल दिए. यही बालक गणेश कहलाए. माता ने उन्हें द्वार पर पहरा देते हुए किसी को भी अंदर नहीं आने देने की आज्ञा दी. इसी दौरान भगवान शिव वहां पहुंचे. गणेश ने माता की आज्ञा के कारण शिव को भी अंदर जाने से रोक दिया. विवाद बढ़ा और भगवान शिव ने गणेश का सिर काट दिया. माता पार्वती के क्रोधित होने पर भगवान शिव ने गणेश को पुनर्जीवन दिया और उनके धड़ पर हाथी का सिर लगाया. इसी के बाद गणेश गजानन कहलाए. स्थानीय लोग इसी कथा को डोडीताल से जोड़ते हैं.डोडीताल को गणेश जन्मभूमि मानने की परंपरा को स्थानीय लोग स्कंद पुराण के केदारखंड में वर्णित प्रसंगों से जोड़ते हैं. केदारखंड के अध्याय 10 में गणेश के प्रकृति से उत्पन्न होने का उल्लेख मिलता है. स्थानीय मान्यता में डोडीताल को ‘डुंडीसर’ से भी जोड़ा जाता है. गणेश की पूजा और चतुर्थी से जुड़े प्रसंगों का उल्लेख केदारखंड के अध्याय 11 में भी बताया जाता है. ट्रैकिंग से जुड़े अगोड़ा निवासी बताते हैं कि डोडीताल एक से डेढ़ किमी क्षेत्र में फैली षट्कोणीय झील है। इसकी गहराई कितनी है, आज तक कोई इसका अनुमान नहीं लगा पाया। पूर्व में कई विज्ञानियों और वन विभाग के अधिकारियों ने झील की गहराई को नापने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। डोडीताल में ट्राउट मछली बड़ी तादाद में है। यहां ट्राउट एंग्लिंग स्पाट भी है। उत्तराखंड की ऊंची-ऊंची बर्फीली चोटियां, घने जंगल और शांत वातावरण अपने आप में ही किसी स्वर्ग से कम नहीं लगते। इन्हीं वादियों में डोडी ताल मंदिर एक पवित्र स्थल के रूप में जाना जाता है। यह मंदिर भगवान गणेश और माता अन्नपूर्णा को समर्पित है। यह स्थान जितना खूबसूरत है, उतना ही रहस्यमयी और धार्मिक आस्था से जुड़ा हुआ है। यहां हर साल दूर-दूर से श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं। यह मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं बल्कि प्रकृति, पौराणिक कथाओं और रहस्यों का संगम माना जाता है।डोडी ताल मंदिर से जुड़ी कई कथाएं प्रचलित हैं। उन्हीं कथाओं के आधार पर इस स्थान को भगवान गणेश का जन्मस्थान माना जाता है। मंदिर से सटी हुई झील इस मंदिर की खूबसूरती को और बढ़ाती है। इस झील से जुड़े कई रहस्य भी प्रसिद्ध हैं। डोडी ताल मंदिर को लेकर लोगों में कई धार्मिक मान्यताएं प्रचलित हैं। सबसे बड़ी मान्यता यही है कि यह स्थान भगवान गणेश की जन्मस्थली है। मान्यताओं के अनुसार, यहां पूजा करने से विघ्न दूर होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। स्थानीय लोगों का विश्वास है कि जो भी भक्त सच्चे मन से यहां आकर प्रार्थना करता है, उसकी मनोकामना पूरी होती है।डोडी ताल मंदिर और ताल दोनों ही रहस्य से भरे हुए हैं। सबसे बड़ा रहस्य इसकी गहराई को लेकर है। कहा जाता है कि कई बार वैज्ञानिक और गोताखोरों ने इसकी गहराई मापने की कोशिश की लेकिन वे असफल रहे। माना जाता है कि ताल की गहराई अनंत है और इसमें दिव्य शक्तियां वास करती हैं।इसके अलावा, कई यात्रियों का कहना है कि रात के समय यहां अजीब सी ऊर्जा का अनुभव होता है। कोई इसे दिव्य मानता है, तो कोई इसे रहस्यमयी शक्ति मानता है। यही कारण है कि डोडी ताल मंदिर आस्था और रहस्य का संगम माना जाता है।लेखक विज्ञान व तकनीकी विषयों के जानकार दून विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं.

Share1SendTweet1
Previous Post

यूजेवीएनएल के प्रबंध निदेशक श्री अजय कुमार सिंह को मिला 5वां आईजीएसआई उत्तराखंड रत्नश्री अवार्ड

Next Post

नंदा देवी देश ही नहीं विदेशी सैलानियों की आस्था का भी केंद्र है

Related Posts

उत्तराखंड

डोईवाला: थानों में कार की टक्कर से महिला की मौत

September 22, 2026
3
उत्तराखंड

पहाड़ी मूली, रंग-रूप स्वाद तीनों में अलग, पत्ते से लेकर जड़ तक सब उपयोगी

September 22, 2026
5
उत्तराखंड

नंदा देवी देश ही नहीं विदेशी सैलानियों की आस्था का भी केंद्र है

September 22, 2026
2
उत्तराखंड

यूजेवीएनएल के प्रबंध निदेशक श्री अजय कुमार सिंह को मिला 5वां आईजीएसआई उत्तराखंड रत्नश्री अवार्ड

September 22, 2026
3
उत्तराखंड

अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री

September 22, 2026
6
उत्तराखंड

नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री श्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

September 22, 2026
5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67742 shares
    Share 27097 Tweet 16936
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38078 shares
    Share 15231 Tweet 9520
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37458 shares
    Share 14983 Tweet 9365
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37382 shares
    Share 14953 Tweet 9346

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

डोईवाला: थानों में कार की टक्कर से महिला की मौत

September 22, 2026

पहाड़ी मूली, रंग-रूप स्वाद तीनों में अलग, पत्ते से लेकर जड़ तक सब उपयोगी

September 22, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.