डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय पीजी कॉलेज में एक दिवसीय उद्यमिता अभिविन्यास (ओरिएंटेशन) कार्यक्रम आयोजित किया गया। देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नौकरी तलाशने वालों से रोजगार सृजक के रूप में विकसित करना और उन्हें आवश्यक कौशल व मानसिकता से सशक्त बनाना था। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डीपी भट्ट ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न संकायों के लगभग 150 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। नोडल अधिकारी डॉ त्रिभुवन चंद्र ने नवाचार और स्थानीय उद्यमिता के माध्यम से आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था के निर्माण में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में डीयूवाई की प्रशिक्षक सपना नेगी ने प्रतिभागियों को योजना के प्रमुख सिद्धांतों, आइडिया डेवलपमेंट, राज्य के भीतर बाजार अवसरों की पहचान तथा उपलब्ध सहायता प्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ प्रीतपाल सिंह, डॉ राखी पंचोला, डॉ अंजलि वर्मा, डॉ संगीता रावत, डॉ पूनम रावत, डॉ पूरन सिंह खाती, डॉ सुजाता सिंह, डॉ. शशि बाला उनियाल आदि थे।











