डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। वरिष्ठ शिक्षाविद् डॉ. राजेश नैथानी के पूज्य पिता अनुसूया प्रसाद नैथानी का बुधवार को 82 वर्ष की आयु में हिमालय अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। स्व. अनुसूया प्रसाद नैथानी का अंतिम संस्कार ऋषिकेश स्थित पूर्णानंद घाट पर पूरे वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। परिजनों, शुभचिंतकों और उपस्थित जनों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई देते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, डॉ. विजय धस्माना, नरेंद्र सिंह नेगी, राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि, सुभाष बड़थ्वाल, बालकृष्ण चमोली सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे।











