• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

फ्री वैक्सीनेशन पर विपक्ष बोला, हमारी सलाह मानने में पीएम को चार महीने लग गए

08/06/21
in उत्तराखंड, दुनिया, राजनीति
Reading Time: 1min read
92
SHARES
115
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

शंभू नाथ गौतम, वरिष्ठ पत्रकार
एक बार फिर वैक्सीन पर विपक्ष और भाजपा सरकार के बीच सियासत से शुरू है। देश में फ्री वैक्सीनेशन करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एलान के बाद कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के नेता कह रहे हैं कि यह हमारी सलाह थी कि पूरे देश में मुफ्त टीका किया जाए, जो कि प्रधानमंत्री ने 4 महीने बाद मानी है। बात को आगे बढ़ाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन को लेकर पूरे देश भर में सोमवार सियासी गलियारों में हलचल मची रही। कांग्रेस के नेता भी पीएम मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन पर तंज कसते रहे। दूसरी ओर भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, शिवराज सिंह चौहान आदि पार्टी के नेताओं ने पीएम मोदी के देश में फ्री वैक्सीनेशन की घोषणा पर प्रशंसा की।

बता दें कि सोमवार शाम 5 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर देश को संबोधित किया। अपने लगभग 30 मिनट के संबोधन में प्रधानमंत्री ने 22 मिनट तक वैक्सीनेशन को लेकर ही चर्चा की। इस मौके पर पीएम मोदी ने दो बड़ी घोषणाएं की। पहली, सभी राज्यों को अब केंद्र की ओर से मुफ्त वैक्सीन दी जाएगी, राज्यों को अब इसके लिए कुछ खर्च नहीं करना पड़ेगा। दूसरी, देश के 80 करोड़ गरीब लोगों को दिवाली तक मुफ्त राशन दिया जाएगा। लेकिन सबसे अधिक उनका वैक्सीनेशन पर फोकस रहा। देश को संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर वैक्सीन को लेकर निशाना भी साधा, उन्होंने कहा जब से भारत में वैक्सीन पर काम शुरू हुआ है, तभी से कुछ लोगों ने ऐसी बातें कहीं, जिससे आम लोगों के मन में शंका पैदा हुई। पीएम मोदी ने कहा कि देश में वैक्सीन को लेकर अफवाह फैलाई गई। बता दें कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्र के संबोधन के दौरान वैक्सीनेशन को लेकर अपनी सरकार की सराहना भी की, इसके साथ उन्होंने कोरोना संकटकाल से निपटने में भी अपनी सरकार की पीठ थपथपाते रहे।

मालूम हो कि कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी समेत कई विपक्षी दल वैक्सीन को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर लगातार हमला बोलते आ रहे हैं। मोदी के फ्री वैक्सीन एलान के बाद कांग्रेस ने इसे अपना श्रेय लेने की कोशिश की। राष्ट्र के नाम संबोधन के बाद कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी पर वैक्सीन को लेकर टिप्पणी शुरू कर दी, हालांकि कांग्रेस को जवाब देने के लिए भाजपा के नेताओं ने भी मोर्चा संभाला ।
राष्ट्र के संबोधन के बाद राहुल, ममता समेत कांग्रेसी नेताओं ने पीएम मोदी का किया घेराव…
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सभी को फ्री वैक्सीनेशन के साथ ट्वीट करते हुए एक सीधा सवाल किया कि अगर टीके सभी के लिए मुफ्त हैं तो फिर निजी अस्पतालों को पैसे क्यों लेने चाहिए। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि जो बात उन्होंने फरवरी में ही कही थी, उसे मानने में प्रधानमंत्री मोदी को चार महीने का लंबा वक्त लग गया। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि फरवरी 2021 में मैंने कई बार कहा उसके बाद मैंने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखते हुए सभी को मुफ्त वैक्सीन देने की अपनी ओर से मांग रखी थी।

ऐसे ही देश में सबको फ्री वैक्सीन पर कांग्रेस नेता एवं पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया कि अच्छी बात है कि केंद्र ने पूरे देश में सभी आयु वर्गों के लिए टीकों की खरीदारी एवं वितरण का जिम्मा अपने हाथ में लेने का फैसला किया है, मैंने प्रधानमंत्री को निजी तौर पर दो बार पत्र लिखकर सुझाव दिया था कि कोविड.19 टीकों संबंधी संकट से निपटने का यही एकमात्र उपाय है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोले कि पहले ही सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने प्रधानमंत्री से मुफ्त टीकाकरण की मांग की थी, लेकिन उन्होंने सुना नहीं। बाद में राज्यों ने अपने खजाने से टीकाकरण की व्यवस्था की। उसके बाद कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने दावा किया कि सरकार ने यह फैसला दबाव में लिया है। उन्‍होंने कहा कि जब राज्य की सरकारों ने केंद्र पर दबाव डालकर मुफ्त में वैक्सीन देने की बात कही और सुप्रीम कोर्ट ने दखल दिया, उसके बाद ही प्रधानमंत्री को सभी लोगों के लिए वैक्सीन मुफ्त करने का फैसला करना पड़ा। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने पिछले कई महीनों में बार बार यह मांग रखी कि 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को मुफ्त टीका लगना चाहिए, लेकिन मोदी सरकार ने इससे इनकार कर दिया। फिर सुप्रीम कोर्ट ने मोदी जी और उनकी सरकार को कटघरे में खड़ा किया। पीएम मोदी के सभी को फ्री वैक्सीन के एलान पर कांग्रेस नेता श्रीनिवास बीवी ने कहा कि राहुल गांधी की सलाह मानने में उन्हें इतना वक्त लग गया।

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि पीएम ने देश के सभी लोगों के लिए अब वैक्सीन मुफ्त कर दी है, देर आए दुरुस्त आए, जो होना चाहिए था, वह फिर से हो रहा है। वैक्सीन नीति में केंद्र सरकार को पहले कोई बदलाव नहीं करना चाहिए था। दिल्‍ली के डिप्‍टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि हम माननीय सुप्रीम कोर्ट का आभार व्यक्त करते हैं कि उनके दखल के बाद देशभर में हर उम्र हर वर्ग के लोगों को मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध होगी, केंद्र सरकार चाहती तो बहुत पहले यह कर सकती थी। लेकिन, केंद्र की नीतियों के चलते न राज्य वैक्सीन खरीद पा रहे थे और न केंद्र सरकार दे रही थी। आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद केंद्र ने यह फैसला लिया है । वहीं भाजपा प्रवक्‍ता संबित पात्रा ने कहा कि वैक्सीन सभी के लिए मुफ्त हो गई है। लेकिन कांग्रेस भ्रम फैला रही हैै। पात्रा ने कहा कि कांग्रेस का मकसद झूठ और भ्रम की राजनीति करना हैै, उनकी राजनीति की दुकान बंद हो रही है। यह समय राजनीति करने का नहीं भारत के साथ खड़े होने का है।

Share37SendTweet23
Previous Post

16 साल की उम्र में ‘बाबी’ से डेब्यू किया अभिनेत्री डिंपल ने, आज हुई 64 की

Next Post

आगरा के अस्पताल में मौत की मॉकड्रिल, 22 मरीजों की मौत पर यूपी की सियासत गर्म

Related Posts

उत्तराखंड

यूकास्ट के महानिदेशक प्रो० दुर्गेश पंत ने विज्ञान और अनुसंधान की कई पद्धतियों को आसान बना दिया

November 8, 2026
13
उत्तराखंड

नारायणबगड़ के सनेड गांव में 28 वर्षीय युवती की करंट लगने के कारण मौत

November 8, 2026
95
उत्तराखंड

तलवाडी के ग्राम लोड़ा में दुकानों एवं गोदाम में भीषण आग से लाखों का सामान स्वाहा

November 8, 2026
253
उत्तराखंड

गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किया सम्मानित

November 8, 2026
11
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की

November 7, 2026
12
उत्तराखंड

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा दीपावली पर्व पर चलाया विशेष अभियान, खाद्य सामग्री के लिए 92 नमूने

November 7, 2026
23

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67760 shares
    Share 27104 Tweet 16940
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45795 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38084 shares
    Share 15234 Tweet 9521
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37463 shares
    Share 14985 Tweet 9366
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37389 shares
    Share 14956 Tweet 9347

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

यूकास्ट के महानिदेशक प्रो० दुर्गेश पंत ने विज्ञान और अनुसंधान की कई पद्धतियों को आसान बना दिया

November 8, 2026

नारायणबगड़ के सनेड गांव में 28 वर्षीय युवती की करंट लगने के कारण मौत

November 8, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.