हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
गत रात्रि हुईं भारी बारिश के कारण ग्वालदम-नंदकेशरी राज्य मार्ग संख्या 91 किमी एक में यातायात के लिए बंद हो गई थी, इसके अलावा श्री नंदादेवी राजजात यात्रा राज्य मार्ग संख्या 90 थराली -देवाल-वांण मार्ग कई स्थानों पर अवरूद्ध हो गया था, 8 घंटे बाद लोनिवि थराली ने यातायात के लिए खो दिया हैं।उधर ग्वालदम-नंदकेशरी मोटर सड़क से देवसारी मोटर सड़क के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण दो दिनों से यातायात ठप पड़ा हुआ हैं।
गत रात्रि हुईं बारिश के कारण ग्वालदम-नंदकेशरी मोटर सड़क किमी एक में क्षतिग्रस्त हो गई है जिसे लोनिवि थराली खोलने के प्रयासों में जुटा हुआ हैं, इसके साथ ही 90 थराली,-देवाल- मंदोली-वांण मार्ग किमी 8 उणी, किमी 18 गमलीगाड़ में मलवा, पत्थरों एवं पेड़ो के आने के कारण अवरूद्ध हो गई थी, लोनिवि थराली ने मशीनों की सहायता से सड़कों को खोल लिया हैं। लोनिवि थराली के अधिशासी अभियंता मनीष डोगरा व सहायक अभियंता जेके टम्टा ने बताया कि कुनारबैंड -घेस, सहित अन्य सड़कों को भी यातायात के लिए खोल दिया गया हैं। उधर एनपीसीसी की देखरेख वाली देवसारी सड़क किमी 4 में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।एनपीसीसी के मैनेजर नरेंद्र तोमकियाल ने बताया कि इस स्थान पर सड़क पर खड साईड पर लगातार कटाव हो रहा हैं, अधिक बारिश के कारण सड़क नही खोली जा पा रही हैं, मौसम साफ होते ही सड़क को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। लगातार बारिश के कारण पिंडर नदी,कैल नदी,प्राणमती नदी, सहित सभी नालों एवं गद्देरों का जलस्तर काफी बढ़ गया हैं, जिससे नदी किनारे रहने वाले लोगों में भय का माहौल बना हुआ हैं।











