डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। बुधवार को बहुजन समाज पार्टी की बैठक डोईवाला में आयोजित की गई। इस दौरान जिला अध्यक्ष केपी सिंह की मौजूदगी में विधानसभा अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने डोईवाला विधानसभा कमेटी का गठन किया। कमेटी में डोईवाला विधानसभा प्रभारी के रूप में इतवार सिंह और सोनी कुरैशी को जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा अजय यादव को विधानसभा उपाध्यक्ष, सोनू सिंह पंचाल को महासचिव, संतोष दीक्षित को सचिव, मोहम्मद अमान को कोषाध्यक्ष एवं बामसेफ संयोजक के रूप में बृजेश कुमार को नियुक्त किया गया। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि अगस्त माह में डोईवाला में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारी और नेता शामिल होंगे। जिला अध्यक्ष केपी सिंह ने कहा कि संगठन को मजबूत कर बसपा आगामी चुनाव में पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी।











