
देहरादून। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभिन्न सरकारी विभागों/निगमों में अवर अभियंताओं के 76 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी के द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार समूह ’ग’ के अवर अभियंता पदों के लिए यूजेवीएनएल, पावर टांसमिशन, अक्षय उर्जा विकास अभिकरण और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में उक्त पदों को भरने के लिए आन लाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
10 दिसंबर को आयोग की तरफ से विज्ञप्ति जारी की गई है। 15 दिसंबर से आन लाइन आवेदन किए जा सकेंगे, आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी 2022 है। 30 जनवरी 2022 तक शुल्क जमा किया जा सकेगा।














