• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

सरकार पिछड़े, वंचितों, शोषितों, महिलाओं, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के उत्थान के लिए कर रही बेहतर कार्य-मुकेश कोली

07/04/23
in उत्तराखंड, रुद्रप्रयाग
Reading Time: 1min read
182
SHARES
227
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

रिपोर्ट- सत्यपाल नेगी/रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पौडी के पूर्व विधायक मुकेश कोली ने भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय रुद्रप्रयाग में पार्टी के सामाजिक न्याय सप्ताह कार्यक्रम के तहत प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि धामी सरकार ने परिवार में पति-पत्नी दोनों को वृद्धावस्था पेंशन अनुमन्य किये जाने की स्वीकृति दी है। तथा अनुसूचित जाति,जनजाति एवं निराश्रित विधवाओं की पुत्रियों के विवाह हेतु शत-प्रतिशत पात्र को अर्थिक सहायता प्रदान किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई।वृद्धावस्था,दिव्यांग व विधवा पेंशन में 100/-मासिक वृद्धि करते हुए 1500/-मासिक किया गया है।वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत 20 वर्ष से अधिक आयु के पुत्र पौत्र होने तथा बीपीएल परिवार एवं समस्त स्रोतों सहित परिवार की वार्षिक आय 48000/-वाले वृद्धजनों को पेंशन स्वीकृत करने का प्रावधान किया गया है।

प्रेस वार्ता के दोरान उन्होंने कहा कि समूह क.ख.ग एवं घ में दिव्यांगता की श्रेणीवार 04 प्रतिशत पद क्षैतिज आरक्षण हेतु चिन्हांकित किए गए हैं। दिव्यांगजनों हेतु विशिष्ट पहचान पत्र (UDID) बनाये जाने की प्रक्रिया चल रही है,जिसके माध्यम से दिव्यांगजनों को पूरे देश में एक विशिष्ट पहचान पत्र के माध्यम से सभी सुविधाएं प्राप्त हो सकेंगी।इसी क्रम में उत्तराखण्ड राज्य में 91575 दिव्यांगजनों का पंजीकरण विशिष्ट पहचान यंत्र (UDID) बनाकर उपलब्ध कराये जा चुके हैं।बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन करते हुए शिविर स्थल पर ही पात्र व्यक्तियों को कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित क्या जा रहा है ।

वही कोली ने कहा कि अटल आवास योजनान्तर्गत आवास की लागत पर्वतीय क्षेत्रों हेतु र 38500/-एवं मैदानी क्षेत्रों हेतु र35000/-वृद्धि करते हुए पर्वतीय क्षेत्रों के लिए 1,30,000/-एवं मैदानी क्षेत्रों के लिए 1,20,000/-कर दी गई है।साथ ही पात्रता हेतु वार्षिक आय सीमा 32000/-में वृद्धि करते हुए अब 48000/-निर्धारित की गई।
केन्द्र प्रायोजित प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PM-AJAY) के अन्तर्गत आच्छादित “प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना” (PMAGY) उत्तराखण्ड राज्य के 500 से अधिक जनसंख्या वाले 293 ग्राम,जिनमें 50% से अधिक अनुसूचित जाति की जनसंख्या को “आदर्श ग्राम” बनाने हेतु चयनित इन ग्रामों में भारत सरकार से प्राप्त धनराशि 4483.09 लाख रुपए से पेयजल और स्वच्छता,शिक्षा,स्वास्थ्य और पोषण,समाज सुरक्षा,ग्रामीण सड़कें और आवास,विधुत और स्वच्छ ईंधन,कृषि पद्धतियाँ आदि वित्तीय समावेशन,डिजिटलीकरण व जीवन यापन और कौशल विकास आदि 10 कार्यक्षेत्र में संबंधित विभाग/समाज कल्याण अभिसरण के माध्यम से सर्वांगीण विकास किया जा रहा है।वर्तमान में 40 प्रतिशत अनुसूचित जाति को जनसंख्या वाले 98 नवीन चयनित ग्राम को भी इस सूची में शामिल किया गया है |

उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के निर्धन व्यक्तियों की पुत्री तथा निराश्रित विधवाओं को पुत्रियों की शादी अनुदान योजना में पात्रता हेतु निर्धारित आय सीमा 4000/-प्रतिमाह निर्धारित की गई।अनुसूचित जाति के निर्धन व्यक्तियों की पुत्री तथा निराश्रित विधवाओं की पुत्रियों की शादी अनुदान में कुल 1624 लाभार्थियों को लाभान्वित कर 812 लाख रुपए की धनराशि व्यय की गयी।दिव्यांग युवक-युवती विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजनान्तर्गत रुपए 5.50 लाख की धनराशि व्यय कर 22 दिव्यांग दम्पत्तियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की गयी।

श्री कोली ने कहा कि वृद्धजनों,निराश्रित विधवाओं,दिव्यांगजनों आदि की सहायता हेतु जनपद स्तर पर अद्यतन 191बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन करते हुए शिविर स्थल पर ही पात्र व्यक्तियों को कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।पेंशन योजनाओं में 7.86 लाख पेंशनरों को 03 किश्त माह दिसम्बर 2022 तक की पेंशन का भुगतान करते हुए 1084.77 करोड़ रुपए की धनराशि व्यय की गई,।गढ़वाल मण्डल के 7 जनपदों में स्थित गढ़वाल मण्डल विकास निगम द्धारा संचालित 44 पर्यटन आवास गृहों को दिव्यांगजनों के आवागमन हेतु बाधमुक्त बनाये जाने के उद्देश्य से 280.28 लाख रुपए की धनराशि से दिव्यांग सुलभ प्रसाधनों / रैम्प/पार्किंग आदि का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। छात्रवृत्ति योजनाओं में 187588 छात्र-छात्राओं द्धारा छात्रवृत्ति पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किये गये है। छात्रवृत्ति आवेदनों के परीक्षण,सत्यापन,स्वीकृति की प्रक्रिया गतिमान है तथा मार्च 2023 तक छात्रवृत्ति भुगतान की कार्यवाही पूर्ण की जायेगी।समाज कल्याण विभाग की पेंशन एवं छात्रवृत्ति योजना को पारदर्शी एवं समयबद्ध रूप से क्रियान्वयन करते हेतु इन योजनाओं का संचालन ऑनलाइन और पी.एफ.एम.एस.के माध्यम से धनराशि का भुगतान किया जा रहा है।

पूर्व विधायक कोली ने कहा कि अनुसूचित जाति उपयोजना के अन्तर्गत अनुसूचित जाति बाहुल्य ग्रामों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास 173 सी.सी. मार्ग,सामुदायिक भवन आदि निर्माण कार्य स्वीकृत करते हुए 1445.97 लाख रुपए की धनराशि से निर्माण कार्य कराये जा रहे हैं।

जनपद उधमसिंहनगर में 402.49 लाख रुपए की धनराशि से मानसिक रूप से दिव्यांगों हेतु पुनर्वास गृह की निर्माण कराया जा रहा है अनुसूचित जाति के युवक-युवतियों को व्यावसायिक शिक्षा प्रदान करने हेतु राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान मालधनचौड़ पाईस (नैनीताल) एवं बागेश्वर का संचालन किया जा रहा है,विभाग द्वारा संचालित आई.टी.आई.में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थियों को कैम्पस प्लेसमेन्ट के द्धारा 102 प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है|

उन्होंने कहा कि दीदी लखपति योजना में 1.25 लाख महिलाओं को लखपति बनाने के लक्ष्य पर आगे बढ़ रहे हैं। 30 फीसदी क्षैतिज महिला आरक्षण से महिला सशक्तिकरण के प्रयासों को बल दिया जा रहा है।बाल वात्सल्य योजना के 6286 लाभार्थियों को 1 करोड़ 89 लाख रुपए का डिजिटल हस्तांतरण किया है।नंदा गोरी योजना में 282 करोड बजट का प्रावधान रखा है।प्रदेश में लगभग 1 लाख 76 हज़ार अंत्योदय कार्ड धारकों मिल रहा है,निशुल्क गैस रिफिल योजना के तहत साल में 3 सिलेन्डर,जिसके लिए वित्तीय वर्ष 22-23 में 55 करोड़ का प्रावधान रखा है।महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से मजबूती प्रदान करने के लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं|जैविक खेती खेती को बढ़ावा देकर किसानों की आजीविका किसानों की आय को दोगुना करने का प्रयास तेजी से किया जा रहा है

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कोली ने कहा कि कमजोर वर्गों एवं आवासविहीन लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश के लगभग 55000 गरीबों को आवास दिए जाने के लक्ष्य पर तेजी से काम हो रहा है .

इस दौरान जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पवार,जिला प्रभारी ऋषि कंडवाल,जिला सह प्रभारी रघुवीर सिंह बिष्ट,जिला महामंत्री भारत भूषण भट्ट,विनोद देव साली आदि उपस्थित थे।

Share73SendTweet46
Previous Post

मुख्यमंत्री ने कालाढूंगी में किया 95.09 करोड़ की 36 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

Next Post

उत्तराखंड के किसान नरेन्द्र के नाम विश्व कीर्तिमान

Related Posts

उत्तराखंड

लैंडस्‍लाइड भूस्खलन ने बढ़ाई चिंता

August 2, 2026
5
उत्तराखंड

स्यानाचट्टी यमुनोत्री हाईवे पर कई जगह भूस्खलन

August 2, 2026
4
उत्तराखंड

डोईवाला: अठूरवाला में सजेगा ‘सावन सेलिब्रेशन’ का रंगमंच

August 2, 2026
48
उत्तराखंड

थराली के अंतर्गत डुंग्री- रतगांव मोटर मार्ग पर बड़े- बड़े बोल्डर एवं भारी मात्रा में मलबा आने से सड़क अवरूद्ध

August 2, 2026
8
उत्तराखंड

भारत स्वाभिमान न्यास पतंजलि योग समिति की मासिक बैठक हुई सम्पन्न

August 2, 2026
5
उत्तराखंड

किमाणा गांव भूस्खलन की चपेट में, पहाड़ से गिर रहे बोल्डर फैला रहे हैं दहशत

August 2, 2026
6

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67715 shares
    Share 27086 Tweet 16929
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45786 shares
    Share 18314 Tweet 11447
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38071 shares
    Share 15228 Tweet 9518
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37453 shares
    Share 14981 Tweet 9363
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37370 shares
    Share 14948 Tweet 9343

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

लैंडस्‍लाइड भूस्खलन ने बढ़ाई चिंता

August 2, 2026

स्यानाचट्टी यमुनोत्री हाईवे पर कई जगह भूस्खलन

August 2, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.