• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

शर्मनाकः ग्वालदम ठेके में सील से छेड़छाड़ कर शराब बेच डाली

06/06/21
in उत्तराखंड, चमोली
Reading Time: 1min read
248
SHARES
310
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कार्यवाही के नाम पर सिर्फ स्पष्टीकरण मांग रहा है आबकारी विभाग
थराली से हरेंद्र बिष्ट।
लॉकडाउन में सरकार ने शराब की दुकानो को बंद करने के आदेश दे दिए थे। बाकायदा शराब की दुकानों पर सील लगा दी गई थी, बावजूद इसके ग्वालदम स्थित शराब की दुकान के अनुज्ञापि ने ऐसा जुगाड़ निकाला कि दुकान के ताले पर की गई सील के समीप ही चाबी का स्थान ढूंढ, दुकान खोली ली। स्थानीय लोगों के मुताबिक दुकान से खुलेआम शराब बेचने लगा। सोशल मीडिया पर स्थानीय लोगों ने जब फ़ोटो और वीडियो डाला तो चमोली जिले का आबकारी विभाग जागा। तब आबकारी विभाग ने पुलिस और प्रशासन की टीम बनाकर दुकान के स्टोर का वेरिफिकेशन किया। यद्यपि जिला आबकारी अधिकारी ने यह बात स्वीकार की है कि दुकान की सील के साथ छेड़छाड़ की गई है और स्टॉक के साथ भी छेड़छाड़ की गई है, लेकिन कार्यवाही जिलाधिकारी करेंगे, कह अपना पल्ला झाड़ने की कोशिश की है। अब स्थानीय लोग आबकारी विभाग, पुलिस, प्रशासन और शराब व्यवसाइयों के आपसी तालमेल को लेकर बातें कर रहे हैं। शराब व्यवसाय की हिमाकत कि वह सरकार के लगाए सील को ही तोड़ दें और सरकारी महकमा देखता रह जाए, इस बात को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है।

बता दें कि कोविड.19 महामारी के दौरान शराब की दुकानों पर आए दिन लग रही भीड़ और उससे सोशल डिस्टेंसिंग टूटने एवं कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने एक आदेश जारी कर 10 मई से शराब की दुकानों को बंद कर दिया था। 10 मई की सुबह 10.00 बजे तक लगभग सारी दुकानों के ताले सील कर दिए गए थे। दुकानों की स्टोर का वेरिफिकेशन कर लिया गया था। बावजूद इसके ग्वालदम स्थित शराब व्यवसायी ने सील के साथ छेड़खानी करते हुए दुकान खोली और वहां से स्टॉक के साथ भी छेड़खानी की। लाकडाउन के दौरान सोशल मीडिया एवं मीडिया पर लगातार शराब के अवैध कारोबार और ऊंचे दामों पर शराब बेचे जाने की बातें की जा रही थी। अवैध शराब को लेकर लोगों का मानना था कि शराब व्यवसाई दुकानों के आगे पीछे रास्ते निकाल दुकानों से शराब निकालकर उसे ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं। लेकिन शासन प्रशासन इस दौरान अपने द्वारा लगाई गई सील पर विश्वास करते हुए मौन ही रहा। बाद में सोशल मीडिया पर थराली के जेष्ठ प्रमुख महावीर शाह ने एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने ग्वालदम स्थित शराब की दुकान की सील के साथ छेड़खानी करने का फोटो और दुकान से खुलेआम शराब बेचे जाने की बात कही, जिस पर चमोली का आबकारी विभाग देर से जागा। उनके द्वारा ग्वालदम स्थित शराब की दुकान के स्टॉक का पुलिस प्रशासन एवं तहसील प्रशासन के अधिकारियों के साथ तालमेल कर वेरिफिकेशन किया गया जिसमें स्टॉक के साथ छेड़छाड़ एवं दुकान पर लगी सील कर साथ भी छेड़छाड़ करने की पुष्टि हुई है।

आबकारी विभाग का कहना है कि अनुज्ञापि से स्पष्टीकरण मांग लिया गया है। आगे की कार्यवाही जिलाधिकारी को करनी है। हैरानी की बात यह है कि पूरे देश में राष्ट्रीय आपदा अधिनियम लागू है, सिर्फ मेडिकल जैसी इमरजेंसी में ही बाहर निकलने की अनुमति है। लॉकडाउन की एसओपी जारी होने के बावजूद शराब व्यवसाई इस तरह की हिम्मत कर रहे हैं। शासन प्रशासन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ स्पष्टीकरण मांग रहा है। ऐसे में शासन प्रशासन पर लोगो द्वारा लगाए जा रहे सवालिया निशान और चर्चाओं का कुछ तो मतलब निकलता ही है।

चमोली जिले की जिला आबकारी अधिकारी दीपाली शाह ने स्वीकार किया कि ग्वालदम स्थित शराब की दुकान पर लगाई गई सील के साथ छेड़छाड़ की गई है। उनके द्वारा आबकारी इंस्पेक्टर को भेजकर दुकान का स्टॉक वेरिफिकेशन भी किया गया है। आबकारी इंस्पेक्टर द्वारा प्रेषित रिपोर्ट जो उन्हें प्राप्त हुई है उसमें सील एवं स्टाक के साथ छेड़छाड़ की बात की गई है। जिसे उनके द्वारा जिला अधिकारी को अपनी रिपोर्ट के साथ प्रेषित कर दिया गया है। अब आगे की कार्यवाही जिला अधिकारी के स्तर पर होनी है।

Share99SendTweet62
Previous Post

कांंग्रेसजनों ने रखी व्यापारियों, कोचिंग, जिम संंचालकों को आर्थिक सहायता देने की मांग, दिया धरना

Next Post

विधायक महेश नेगी के आवास पर उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

Related Posts

उत्तराखंड

लोहाजंग में सुनंदा सहकारिता की आम सभा संपन्न, दीदियों को बंटा ₹1.46 लाख का लाभांश

October 27, 2026
79
उत्तराखंड

मर्मचिकित्सा भविष्य की चिकित्सा पद्धति है: प्रो. डॉ. सुनील कुमार जोशी

October 27, 2026
19
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने अनुपूरक बजट को बताया विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

October 27, 2026
7
उत्तराखंड

बीकेटीसी )के अस्थायी कर्मचारियों का धरना बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी से वार्ता के बाद समाप्त

October 27, 2026
5
उत्तराखंड

हर्षिल घाटी के रसीले सेब मंडियों में पहुंचने को तैयार

October 27, 2026
6
उत्तराखंड

उम्मीदों के ‘पहाड़’ पर सियासत का ‘गैरसैंण’

October 27, 2026
6

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67759 shares
    Share 27104 Tweet 16940
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38082 shares
    Share 15233 Tweet 9521
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37461 shares
    Share 14984 Tweet 9365
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37386 shares
    Share 14954 Tweet 9347

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

लोहाजंग में सुनंदा सहकारिता की आम सभा संपन्न, दीदियों को बंटा ₹1.46 लाख का लाभांश

October 27, 2026

मर्मचिकित्सा भविष्य की चिकित्सा पद्धति है: प्रो. डॉ. सुनील कुमार जोशी

October 27, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.