हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।हाट कल्याणी – सवाड़ मोटर सड़क पर गुरुवार की दोपहर एक दर्ननांक हादसे में एक महिला,एक बच्चें सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई हैं। जबकि चार अन्य वाहन सवार बुरी तरह से घायल हो गए हैं, घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल में उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। दर्दनाक हादसे पर जनप्रतिनिधि ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सांय करीब चार बजे देवाल से घेस गांव के लिए एक वाहन यात्रियों को लेकर रवाना हुए था,कि हाट कल्याणी-सवाड़ मोटर सड़क पर लौसरी गांव में बुलोरो वाहन संख्या यूके 11 टीए 4395 अनियंत्रित होकर करीब 5 सौ मीटर गहरी में जा कर कैल नदी में जा गरी जिस कारण इसमें सवार 28 वर्षों जनकी देवी पत्नी दान सिंह निवासी खेता,7 वर्षों दीपू पुत्र चंदन सिंह निवासी खेता,60वर्षीय अर्जुन सिंह पुत्र मान सिंह निवासी घेस एवं 54 वर्षीय आलम सिंह पुत्र दीवान सिंह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि इस हादसे में घेस गांव निवासी 38 वर्षीय चालक हरेंद्र सिंह पुत्र पुष्कर सिंह,घेस के ही 38 वर्षीय खड़क सिंह पुत्र मदन सिंह,खेता निवासी 28 वर्षीय उमा देवी पत्नी चन्दन सिंह एवं उसकी 1.5 वर्षीय हर्षिता पुत्री चंद सिंह घायल हो गई है। हादसे की सूचना मिलने ही थराली थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया मय पुलिस फोर्स के घटना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से बचाव एवं राहत कार्य चलाया। हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत एवं 4 लोगों के घायल होने कीइसूचना मिलते ही देवाल क्षेत्र में शोक की लहर छा गई हैं।इस हादसे पर थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने गहरा दुःख व्यक्त करते प्रशासन से तत्काल बचाव एवं राहत कार्य तेजी के साथ चलने के निर्देश दिए। जबकि हादसे पर देवाल प्रमुख तेजपाल रावत, जेष्ठ प्रमुख दीपक गड़िया, भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा, महामंत्री नरेंद्र बागड़ी, भाजपा किसान मोर्चा के ब्लाक अध्यक्ष धर्मेंद्र बिष्ट कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष कमल गड़िया, कांग्रेस नेता महावीर बिष्ट सवाड़ वार्ड के जिला पंचायत सदस्य बलवीर राम आदि ने हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दुःख की इस घड़ी को सहने एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।









