

कमल बिष्ट/उत्तराखण्ड समाचार।
कोटद्वार। श्री बालाजी मंदिर के 23वें वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह पूर्वक किया गया। प्रातःकाल मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना एवं वैदिक अनुष्ठान संपन्न हुए।
इस मौके पर मुख्य यजमान रामनारायण गर्ग (पप्पू भैया) ने सपरिवार सहभागिता कर पूजा-अर्चना की तथा संपूर्ण क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।
संध्यावेला में बद्रीनाथ मार्ग से भव्य रथ यात्रा नगर के मुख्यमार्ग से होते हुए स्टेशन रोड़ तीलुरौतेली चौक, झंडाचौक से श्री बालाजी मंदिर पहुंची।
जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा में बाबा का भव्य डोला एवं आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। सभी मार्गों में श्रीबालाजी शोभायात्रा देखने वाले श्रद्धालुओं ने जलपान के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महंत दलीप सिंह रावत विधायक लैंसडाउन एवं जिलाध्यक्ष भाजपा राजगौरव नौटियाल उपस्थित रहे। उन्होंने मंदिर समिति द्वारा आयोजित धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं। श्री बालाजी मंदिर सेवक समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए वार्षिकोत्सव के आगामी कार्यक्रमों में भी अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की।
इस तेइसवें वार्षिकोत्सव की पावन शोभायात्रा के अवसर पर मुख्य अतिथि लैंसडाउन विधायक महंत दिलीप रावत, विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष भाजपा राजगौरव नौटियाल, मंदिर समिति के संरक्षक दिनेश एलावादी, युवामोर्चा जिलाध्यक्ष एडवोकेट शांता बमराडा, मंदिर समिति के महामंत्री कुंज अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता सेवकराम मनुजा, आचार्य जानकी प्रसाद द्विवेदी प्रबंधक श्री बालाजी मंदिर, कृष्ण सिंघल, विनोद सिंघल, मयंक कोठारी ‘, पार्षद आरती खर्कवाल, शैलका एलावादी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री विजय रावत, जिला उपाध्यक्ष शोभित अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी नयन मोंगिया, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, मीडिया प्रचारक अमन अग्रवाल, विपिन चावला, सुशील भाटिया, कैलाश मित्तल, तुलसीराम सिंघल, सुमित वर्मा, सुनीता माहेश्वरी, पंडित दीपक लखेड़ा, पंडित मुकेश बालोदी, पंडित दिव्यांशु जखमोला, पंडित रमेश कपरवान सहित श्रद्धालुजन एवं वार्षिक महोत्सव समिति श्रीबालाजी मंदिर कोटद्वार मौजूद रहे।









