डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। स्व. हिमांशु चौहान की स्मृति में आयोजित तीन दिवसीय मेमोरियल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का मंगलवार को जौलीग्रांट स्थित पानी की टंकी के समीप शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इसका समापन 17 सितंबर को होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नरेंद्र सिंह नेगी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का आह्वान किया तथा आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराना है। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर खिलाड़ियों और आयोजकों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर सभासद रविंद्र बेलवाल, सभासद अरुण सोलंकी, धूम सिंह सोलंकी, सभासद मनीष क्षेत्री, पंकज चौधरी आदि मौजूद रहे।











