• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

अवैध खनन करने वाले थानाध्यक्ष बनकर ग्रामीणों को धमका रहे, मुकदमा दर्ज

राया बजेता में अवैध खनन का मामला

12/03/22
in उत्तराखंड, पिथौरागढ़
Reading Time: 1min read
152
SHARES
190
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

पिथौरागढ। जिला मुख्यालय से करीब 95 किलोमीटर दूर, नाचनी के राया बजेता इलाके में तीन लोग खुद को नाचनी थानाध्यक्ष बताकर लोगों को डरा धमका रहे हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर नाचनी पुलिस ने तीन लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया है।

नाचनी थानान्तर्गत राया बजेता गाँव के लोग लंबे समय से क्षेत्र में किए जा रहे अवैध खनन का विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी नाप भूमि पर और वन पंचायत की भूमि पर अवैध रूप से दस्तावेज तैयार करवाकर और स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत से हल्द्वानी की एक कंपनी खनन कर रही है। यह क्षेत्र पहले से ही भूस्खलन की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील है और कई बार इस इलाके में प्राकृतिक आपदाऐं आ चुकी हैं।

ग्रामीणों के लगातार विरोध के कारण राया बजेता में खनन कार्य रुक गया था, लेकिन बीते दिन तीन लोगों ने ग्रामीणों को फोन पर स्वयं को नाचनी पुलिस थानाध्यक्ष बताकर फोन किया और उनको धमकाया। ग्रामीणों ने नाचनी थाने में पहुंचकर वहीं के निवासी कुंवर सिंह कोरंगा, मनीष सिंह तथा हेमन्त कुमार के विरूद्ध तहरीर सौंपकर कहा कि उक्त तीनों ने अलग.अलग नंबरों से फोन कर वन पंचायत सरपंच कुंदन सिंह से कहा कि आप थाना नाचनी आओ हम आपके लिए गाड़ी भेज रहे हैं। कुछ समय बाद उक्त तीन लोग गाड़ी लेकर आये तथा सरपंच कुन्दन सिंह को नाचनी की तरफ ले गये तथा रास्ते में गाड़ी रोक कर सरपंच को डरा धमका कर बिना पंचों व बिना प्रस्ताव के 15 हजार रुपए की रॉयल्टी जबरदस्ती कटवाई गई।

सरपंच कुन्दन सिंह इन तीन लोगों से अपनी जान बचा कर किसी तरह भाग निकले। इसके तुरन्त बाद बजेता में एक बैठक की गई। जिसमें इस घटना की कडी आलोचना करते हुए दोषियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करने का निर्णय लिया गया। पुलिस ने मामले की जांच उपरांत तीनों के विरूद्ध आईपीसी की धारा 420 और शांतिभंग की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

उल्लेखनीय है कि ग्रामीण, राया बजेता क्षेत्र में खनन की अनुमति फर्जी दस्तावेजों के आधार पर राज्य सरकार द्वारा देने का आरोप लंबे समय से लगा रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह इलाका प्राकृतिक आपदाओं के लिहाज से अत्यंत संवेदनशील है। 2011 की आपदा में पांच लोगों की मौत हो चुकी और कई मवेशी और मकान समेत संपत्ति नष्ट हुई। इससे पहले 1971 में भी यहां बहुत बड़ी आपदा आ चुकी है, जिसमें दर्जनों लोग प्रभावित हुए, कई लोग विस्थापित हुए और सैकड़ों मवेशी मारे गए। इस क्षेत्र की 700 से अधिक आबादी इस खड़िया खनन से प्रभावित होने वाली है। अधिकांश लोग गरीबी रेखा के नीचे जीवन गुजार रहे हैं। आज भी यह आवादी खेती पर निर्भर है।

यदि इस क्षेत्र में खनन होता है तो पूरे इलाके को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। खनन से लोगों की उपजाऊ भूमि, गोचर, पनघट, स्कूल, सड़क, पानी के स्रोत व पूरा गांव आदि का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि इस खनन के विरोध में लोग 2018 से तहसील व जिला प्रशासन के साथ ही राज्य सरकार को भी ज्ञापन भेज रहे हैं। स्थानीय विधायक समेत सभी जनप्रतिनिधि और पुलिस प्रशासन भी इस मामले पर चुप्पी साधे हैं। केंद्रीय कानून मंत्री किरन रिजिजू को भी अवगत कराया गया, किन्तु कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों के तार्किक विरोध के बाद भी खड़िया खनन का पट्टा रद्द नहीं किया जा रहा है। ऐसी हठधर्मिता कर सरकार लोगों की आवाज को दबाने का काम कर रही है, जिसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एक तरफ चीन से लगे गांव का संरक्षण, पहाड़ से पलायन रोकने की बात की जा रही है दूसरी तरफ खनन माफिया जबरदस्ती ग्रामीणों को डरा धमाका कर बेघर करने पर तुले हुए हैं।

थाना नाचनी में मुकदमा दर्ज करने वालों में वन पंचायत सरपंच कुंदन सिंह, पुष्कर सिंह पंवार, इन्द्र सिंह, जगदीश पंवार, गजेन्द्र बिष्ट, कमल नेगी, अनी राम, भीम सिंह, हर सिंह आदि शामिल थे।

Share61SendTweet38
Previous Post

रितु खण्डूरी भूषण की जीत की खुशी पर कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस

Next Post

नेहरू युवा केन्द्र ने दिया ‘लोकल से वोकल’ का नारा

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की

November 7, 2026
9
उत्तराखंड

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा दीपावली पर्व पर चलाया विशेष अभियान, खाद्य सामग्री के लिए 92 नमूने

November 7, 2026
19
उत्तराखंड

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में रात्रि आपातकालीन सेवा में स्टाफ नदारद, कुत्ता सोया है स्टाफ के बैड पर

November 7, 2026
9
उत्तराखंड

स्वदेशी उत्पादों स्थानीय मिलेट्स व एलईडी की चमक

November 6, 2026
12
उत्तराखंड

बाबा केदार की धरती पर भी नहीं रुका प्लास्टिक का कहर!

November 6, 2026
14
उत्तराखंड

स्वदेशी उत्पादों, स्थानीय मिलेट्स व एलईडी की चमक

November 6, 2026
7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67760 shares
    Share 27104 Tweet 16940
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45795 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38084 shares
    Share 15234 Tweet 9521
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37463 shares
    Share 14985 Tweet 9366
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37389 shares
    Share 14956 Tweet 9347

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की

November 7, 2026

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा दीपावली पर्व पर चलाया विशेष अभियान, खाद्य सामग्री के लिए 92 नमूने

November 7, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.