उत्तराखंड कैडर (2013 बैच) की तेज-तर्रार IPS अधिकारी तृप्ति भट्ट को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) में पुलिस अधीक्षक (SP) के पद पर नियुक्त किया गया है। वे डेपुटेशन के आधार पर अगले पांच साल या केंद्र सरकार के अगले आदेश तक यह पद संभालेंगी। गृह मंत्रालय ने उत्तराखंड सरकार से उन्हें 3 सप्ताह के भीतर कार्यमुक्त करने को कहा है।
अल्मोड़ा की रहने वाली तृप्ति ने बीटेक करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की थी। IPS बनने के अपने सपने के लिए उन्होंने ISRO समेत 16 सरकारी नौकरियों के ऑफर ठुकरा दिए थे। 2012 में उन्होंने UPSC परीक्षा में 165वीं रैंक हासिल की थी। इससे पहले उत्तराखंड में वे अपर सचिव (गृह व कारागार) और SP (फायर सर्विस) जैसे अहम पदों पर सेवाएं दे चुकी हैं।














