• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

जनता दर्शन में उमड़ा जनसैलाव : 130 फरियादियों ने समस्याओं के समाधान की जताई उम्मीद

जनता दरबार में एडीएम ने सुनी लोगों की फरियाद, कई मामले मौके पर ही निस्तारण

02/12/25
in उत्तराखंड, कोटद्वार, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल
Reading Time: 1min read
20
SHARES
25
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कमल बिष्ट/उत्तराखंड समाचार।
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में अपर जिलाधिकारी के.के. मिश्रा की अध्यक्षता में जनता दरबार लगाया गया। जनता दरबार में घरेलू व जमीन विवाद, सीमांकन, सड़क डामरीकरण, सिंचाई गूल, ऋण माफी, आर्थिक अनुदान, भरण पोषण, रोजगार आदि से जुड़ी 130 समस्या व शिकायतें दर्ज हुई। अपर जिलाधिकारी ने मौके पर ही कई मामलों का निष्पादन किया साथ ही कुछ प्रकरणों को इससे जुड़े विभागों को अग्रसारित करते हुए विधि सम्मत त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

आमवाला निवासी बुजुर्ग विद्या देवी ने बेटे और बहू पर मारपीट कर घर से बाहर करने और शिव कॉलोनी निवासी मंगला ने अपने पति द्वारा घर से निकालने व खर्च न देने की शिकायत पर पर एसडीएम सदर को भरण पोषण में वाद दायर करने के निर्देश दिए गए। वहीं लक्ष्मण चौक निवासी बुजुर्ग महिला ने अपने पूत्रों एवं पुत्र बंधुओं पर मारपीट कर परेशान करने शिकायत पर एसएचओ कोतवाली को जांच के निर्देश दिए गए।

बुजुर्ग, बीमार 68 वर्षीय जसपाल सिंह ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि उनका पुत्र 14 वर्ष पहले दुबई चला गया। तबसे वह वापसी घर नहीं आता है और ना ही खर्च देता है। घर पर उसके तीन बच्चे और पत्नी है। जिनका पालन पोषण बुर्जुग दादा कर रहे हैं, लेकिन अब बुजुर्ग का स्वास्थ्य खराब चल रहा है। जिससे परिवार पर आर्थिक संकट खडा़ हो गया है। उन्होंने बेटे के विरुद्ध कार्रवाई कर परिवार के भरण पोषण की गुहार लगाई।

दिव्य विहार निवासी रेखा देवी ने अपनी कमजोर आर्थिक का हवाला देते हुए बेटी की शादी कराने के लिए आर्थिक सहायता की गुहार पर एसडीएम सदर को जांच करने को कहा गया। जवाहर कॉलोनी निवासी शमशाद एवं दृष्टि दिव्यांग सुरेश ने भी आर्थिक सहायता और रोजगार दिलाने की गुहार लगाई। वहीं प्रियंका धीमान ने अपने पढ़ाई जारी रखने के लिए आर्थिक मदद मांगी।
मजदूरी करके जीवनयापन कर रहे बेचू राम ने बताया कि उनका बेटा बोल और सुन नहीं पाता है। वो अपने बेटे को पढ़ाना चाहते है, लेकिन फीस जमा करने में सक्षम नही है। इस पर शिक्षा अधिकारी को बच्चे की पढ़ाई में आवश्यक सहयोग करने को कहा गया।

गढ़ी कैंट में भूमाफियों द्वारा जबरन निजी भूमि पर अवैध कब्जा करने की शिकायत पर एसडीएम सदर को जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। विकास नगर नयागांव में 15 लाख की धोखाधडी कर भूमि की रजिस्ट्री अपने नाम कराने की शिकायत पर एसएचओ को जांच कर आख्या उपलब्ध कराने को कहा गया। सहसपुर में सिंचाई गूल बंद होने से फसल की बुआई समय पर न होने की शिकायत पर सिंचाई विभाग को तत्काल समस्या का समाधान करने को कहा गया। मंदाकिनी विहार सहस्त्रधारा रोड़ पर अवैध निर्माण की शिकायत पर एमडीडीए को कार्रवाई के निर्देश दिए।
फूलेत-क्यारा मोटर मार्ग पर डामरीकरण की मांग को लेकर पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता को त्वरित कार्यवाही करने को कहा गया। मधुर विहार में सीवर लाइन न होने की शिकायत पर पेयजल निगम को निरीक्षण करने को कहा गया। चन्द्रबनी वार्ड के अंतर्गत कैलाशपुर मुख्य मार्ग पर शिव मंदिर के पास क्षतिग्रस्त नालियों के निर्माण हेतु लोनिवि को निर्देशित किया गया। नौगांव में पानी की लाइन क्षतिग्रस्त होेने की समस्या पर जल निगम को लाइन ठीक कराने के निर्देश दिए गए। भू माफियाओं द्वारा सिडकुल की भूमि पर अवैध कब्जा जमा कर कर वृक्षों का पातन किए जाने की शिकायत पर डीएफओ कालसी को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान फरियादियों ने भूमि का सीमांकन, रजिस्ट्री, अवैध कब्जा हटाने से जुड़ी तमाम शिकायतें रखी।
जनता दरबार में एसडीएम स्मृता परमार, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, एसडीएम अपूर्वा सिंह, एसडीएम विनोद कुमार, उप नगर आयुक्त संतोष कुमार पांडेय, तहसीलदार विवेक राजौरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Share8SendTweet5
Previous Post

पिरूल, रिंगाल से बन रहे उत्पाद, स्वरोजगार का बन रहा जरिया

Next Post

देहरादून से उत्तरकाशी तक बढ़ा भूकंप का खतरा

Related Posts

उत्तराखंड

लोहाजंग में सुनंदा सहकारिता की आम सभा संपन्न, दीदियों को बंटा ₹1.46 लाख का लाभांश

October 27, 2026
83
उत्तराखंड

मर्मचिकित्सा भविष्य की चिकित्सा पद्धति है: प्रो. डॉ. सुनील कुमार जोशी

October 27, 2026
21
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने अनुपूरक बजट को बताया विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

October 27, 2026
7
उत्तराखंड

बीकेटीसी )के अस्थायी कर्मचारियों का धरना बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी से वार्ता के बाद समाप्त

October 27, 2026
5
उत्तराखंड

हर्षिल घाटी के रसीले सेब मंडियों में पहुंचने को तैयार

October 27, 2026
7
उत्तराखंड

उम्मीदों के ‘पहाड़’ पर सियासत का ‘गैरसैंण’

October 27, 2026
7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67759 shares
    Share 27104 Tweet 16940
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38082 shares
    Share 15233 Tweet 9521
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37461 shares
    Share 14984 Tweet 9365
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37386 shares
    Share 14954 Tweet 9347

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

लोहाजंग में सुनंदा सहकारिता की आम सभा संपन्न, दीदियों को बंटा ₹1.46 लाख का लाभांश

October 27, 2026

मर्मचिकित्सा भविष्य की चिकित्सा पद्धति है: प्रो. डॉ. सुनील कुमार जोशी

October 27, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.