• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

सूचना निदेशालय गेट पर पत्रकारों ने जड़ा ताला, विज्ञापन आवंटन में भेदभाव का आरोप

26/07/19
in उत्तराखंड, देहरादून
Reading Time: 1min read
83
SHARES
104
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

देहरादून। उत्तराखंड सूचना विभाग द्वारा प्रदेश से प्रकाशित लघु व मंझौले समाचार पत्रों और न्यूज पोर्टलों की घोर उपेक्षा किए जाने से आक्रोशित पत्रकारों ने रिंग रोड स्थित सूचना निदेशालय में तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन किया। पत्रकारों द्वारा सूचना विभाग की इस पक्षपातपूर्ण नीति की कड़े शब्दों में निंदा की गई। पत्रकारों का कहना था कि सूचना विभाग लघु व मंझौले समाचार पत्रों और न्यूज पोर्टलों की लगातार अनदेखी कर रहा है। प्रदर्शनकारी पत्रकारों ने लघु व मंझौले समाचार पत्रों और न्यूज पोर्टलों को शीघ्र विज्ञापन जारी किए जाने की मांग की।
सूचना विभाग की अनदेखी से नाराज विभिन्न पत्रकार संगठनों से जुड़े पत्रकार शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे सूचना निदेशालय के मुख्य गेट पर एकत्रित हुए और वहां पर विभाग की विज्ञापन में पक्षपातपूर्ण नीति के विरोध मंे नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन किया। पत्रकारों ने सूचना निदेशालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। दस बजे के करीब जब सूचना विभाग के अधिकारी व कर्मचारी कार्यालय पहुंचे वहां मुख्य गेट पर ताला जड़ा देख वे कुछ समय के लिए इधर-उधर हो गए। बाद में अधिकारी व कर्मचारी निदेशालय के पिछले गेट से अंदर पहुंचे। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस से नोक-झोंक भी हुई। पत्रकारों में सूचना विभाग जो कि स्वयं मुख्यमंत्री के पास है की मनमानी से खासा रोष व्याप्त है। पत्रकारों का कहना था कि सूचना विभाग प्रदेश से प्रकाशित लघु व मंझौले समाचार पत्रों और न्यूज पोर्टलों के हितों पर कुठाराघात कर रहा है। विज्ञापन न देकर उनका गला घोंटने का काम सूचना विभाग द्वारा किया जा रहा है। लघु, मंझौले समाचार पत्रों और आधुनिक मीडिया न्यूज पोर्टलों के बिना सूचना विभाग का कोई अस्तित्व नहीं है, यह अच्छी तरह से जानते हुए भी विभाग के उच्चाधिकारी विज्ञापन आवंटन में मनमानी कर रहे हैं। प्रदेश से बाहर के अखबारों व मैगजीनों पर विभाग द्वारा लाखों रूपये विज्ञापन पर लुटाए जा रहे हैं लेकिन अपने प्रदेश में प्रकाशित हो रहे लघु व मंझौले समाचार पत्रों और न्यूज पोर्टलों की जमकर उपेक्षा की जा रही है। प्रदर्शनकारी पत्रकारों का कहना था कि पिछले 18 वर्षों से हर साल श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर आधारित विज्ञापन मिलता आ रहा था लेकिन इस बार इस विज्ञापन को काट दिया गया। हरेला, योग दिवस और चारधाम यात्रा से संबंधित विज्ञापन भी नहीं दिया गया। एक ओर सरकार प्रदेश में रोजगार देने के बड़े-बड़े दावे करती नहीं थक रही वहीं दूसरी ओर लघु व मंझोले समाचार पत्रों व न्यूज पोर्टलों से जुड़े पत्रकारों को बेरोजगार करने पर सरकार तुली हुई है। धरने-प्रदर्शन में पत्रकार शिवप्रसाद सेमवाल, सुरेंद्र अग्रवाल, जीतमणि पैन्यूली, विकास गर्ग, वीरेंद्र दत्त गैरोला, चंद्रवीर गायत्री, रचना अग्रवाल, सोमदेव, दीपक धीमान, आलोक शर्मा, संजीव पंत, चंद्रकला काला, मनीष वर्मा, लक्ष्मी बिष्ट, पंकज कपूर, विजय रावत, अनूप ढौंडियाल, हरीश चमोली समेत छह दर्जन से अधिक पत्रकार शामिल हुए।

Share33SendTweet21
Previous Post

नैन सिंह भंडारी जोशीमठ व्यापार संघ के फिर से अध्यक्ष चुने गए

Next Post

कारगिल युद्ध की वर्षगांठ शौर्य दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि

Related Posts

उत्तराखंड

1 मई को बैसाख पूर्णमासी के के अवसर पर सिद्धपीठ वांण के कपाट खोले जाएंगे

April 24, 2026
21
उत्तराखंड

फर्जी जाति प्रमाण पत्र पाए जाने पर शिक्षिका के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

April 24, 2026
84
उत्तराखंड

यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह ने किया ढकरानी विद्युत गृह के आर.एम.यू. कार्यों का निरीक्षण

April 23, 2026
58
उत्तराखंड

जोशीमठ में 80 मीटर गहराई तक भी नहीं ठोस चट्टान!

April 23, 2026
31
उत्तराखंड

बेशकीमती कीड़ा जड़ी के लिए चीन की नजर उत्तराखंड पर

April 23, 2026
20
उत्तराखंड

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली का साहस हमें अन्याय के खिलाफ खड़े होने की प्रेरणा देता है : सुरेंद्र सिंह नेगी

April 23, 2026
23

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67674 shares
    Share 27070 Tweet 16919
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45776 shares
    Share 18310 Tweet 11444
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38051 shares
    Share 15220 Tweet 9513
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37438 shares
    Share 14975 Tweet 9360
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37330 shares
    Share 14932 Tweet 9333

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

1 मई को बैसाख पूर्णमासी के के अवसर पर सिद्धपीठ वांण के कपाट खोले जाएंगे

April 24, 2026

फर्जी जाति प्रमाण पत्र पाए जाने पर शिक्षिका के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

April 24, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.