हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
जिला अल्मोड़ा के कासार देवी और दीनापानी क्षेत्र में आयोजित पांच दिवसीय कासार फेस्टिवल में देवाल विकासखंड के अनन्त नंदा फाउंडेशन के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
अंनत फाउंडेशन के निदेशक अंतरराष्ट्रीय अल्ट्रा रनर सीओएएस, जीओसी, गवर्नर अवार्ड से सम्मानित कलम सिंह बिष्ट सिंह बिष्ट ने बताया कि अल्मोड़ा जिले के कसरा देवी क्षेत्र में 24 से 28 जून तक आयोजित कसार फेस्टिवल में फाउंडेशन ने 14 छात्र, छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए अलग-अलग खेलों में प्रतिभाग करते हुए अपना लोहा मनवाया। बताया कि देवाल के पदमला गांव के सौरभ कठैत ने दौड़ में,देवाल के कैल गांव के कार्तिक मिश्रा और विवेक जोशी ने उबड़-खाबड़ रस्तों में दौड़ लगा कर दौड़ को जीता, मुन्दोली की अंजू ने साइकिलिंग और दौड़ में कलावती बिष्ट ने दौड़ के साथ ही कैनवास पर भी अपनी कला दिखाई।
उलंग्रा की प्रिया ने दौड़ में बाजी मारी,शाम के ओपन स्टेज पर मीनाक्षी आर्य, जानवी बिष्ट ने फैशन शो व डांस ओपन स्टेज कंप्टीशन में पुरस्कार जीते। इसके अलावा दोहरी प्रतिभा के धनी साहिल सिंह बिष्ट मुंदोली लक्ष्मन सिंह व देवेंद्र सिंह बिष्ट ने साइकिलिंग व दौड़ के साथ ही पेंटिंग्स में स्थान प्राप्त किया। बिष्ट ने बताया कि फाउंडेशन के युवाओं ने जिस दम-खम के साथ प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर स्थान प्राप्त किया उसकी दर्शकों ने जमकर सराहना की।











