डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। साईं सृजन पटल द्वारा वनस्पतिशास्त्री डाॅ. इंद्रेश कुमार पांडेय को उनके उत्कृष्ट लेखन योगदान के लिए लेखक श्री सम्मान से सम्मानित किया गया। पटल के कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में संस्थापक प्रो. के.एल. तलवाड़ ने उन्हें सम्मान चिन्ह एवं पत्रिकाओं का सेट भेंट कर शुभकामनाएं दीं। बताया गया कि डाॅ. इंद्रेश कुमार पांडेय वर्तमान में राजकीय पीजी कॉलेज, कर्णप्रयाग (चमोली) के वनस्पति विज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। मूल रूप से प्रयागराज (इलाहाबाद) के निवासी डाॅ. पांडेय उत्तराखंड में पर्यावरण संरक्षण, वन संपदा एवं स्थानीय उत्पादों पर अपने मौलिक लेखन के लिए विशेष पहचान बना चुके हैं। मौके पर उप संपादक अंकित तिवारी, सह संपादक अमन तलवाड़, नीलम तलवाड़, अक्षत आदि रहे।











