• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

पहाड़ के कई गांवों में स्थानीय निवासियों-प्रवासियों में तनातनी

31/03/20
in उत्तराखंड, हेल्थ
Reading Time: 1min read
134
SHARES
167
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

गांवों में कौन कराएगा कोरोना गाइड लाइन का अनुपालन?
शंकर सिंह भाटिया
उत्तराखंड जहां हमेशा प्रवासियों के लिए पलक पावड़े बिछाए जाते रहे हैं, लेकिन कोरोना काल में प्रवासियों और स्थानीय निवासियों के बीच तनातनी पैदा हो गई है। अचानक ही हजारों की संख्या में पहाड़ पहुंचे प्रवासियों को शक की निगाहों से देखा जा रहा है। अपने स्वास्थ्य के लिए चिंतित पहाड़वासी प्रवासियों को कोरोना संक्रमण के वाहक के रूप में देख रहे हैं। प्रशासन की पहाड़ के प्रति हीलावहाली भी इसके लिए कम जिम्मेदार नहीं है।
उत्तराखंड में पिछले महीनों में हुए पंचायत चुनाव में बड़ी संख्या में युवा प्रधान जीतकर आए हैं। उन्होंने इन महीनों में काफी सक्रियता दिखाई है। कोरोना को लेकर केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा जब गाइड लाइन जारी की गई थी, इन पंचायत प्रतिनिधियों ने इसे हाथों-हाथ लिया था। उन्होंने पहले ही गांव में आने वाले प्रवासियों तथा मेहमानों के लिए शर्तें लागू कर, उनका प्रचार-प्रसार भी शुरू कर दिया था। उसके बाद अचानक प्रवासियों की भीड़ ने पहाड़ की तरफ रुख किया। यह तय है कि देश के विभिन्न नगरों, महानगरों से पहाड़ आने वाले प्रवासियों में कई कोरोना संक्रमण के वाहक हो सकते हैं। जो पहाड़ की शांत वादियों में कोरोना महामारी का कहर बरपा सकते हैं। इसलिए स्थानीय निवासियों खासकर पंचायत प्रतिनिधियों के विरोध को ऐसे ही नहीं नकारा जा सकता है।
केंद्र राज्य सरकारों द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार किसी भी मोहल्ले, शहर तथा गांव में बाहर से आने वाले लोग, उनके परिजन इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को देंगे। बाहर से आने वाले व्यक्ति को घर में ही 14 दिन के क्वारंटाइन (एकांतवास) में रखा जाएगा। किसी भी तरह के कोरोना के सिमटम पाए जाने पर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। अंतिम रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद वह परिवार के साथ संयुक्त रूप से रह सकते हैं। लेकिन पहाड़ से आने वाली रिपोर्ट के अनुसार प्रवासी गांव में एकांतवास में नहीं रह रहे हैं। बल्कि कई लोग लाकडाउन के बावजूद गांव, गलियों में घूम रहे हैं और सामूहिक रूप से क्रिकेट जैसे तमाम खेल खेल रहे हैं।
सवाल उठता है कि इसके लिए जिम्मेदार कौन है? इसके लिए जिम्मेदारी गाइड लाइन को न मामने वाले प्रवासियों की है। पहाड़ की तरफ हमेशा लापरवाही से देखने वाला स्थानीय प्रशासन भी इसके लिए कम जिम्मेदार नहीं है। आज से चार दिन पहले का अखबारों में आया आकड़ा है। करीब 19000 प्रवासी गढ़वाल के पहाड़ी जिलों में आ चुके थे, लेकिन प्रशासन के सिर्फ 20 लोगों को क्वारंटाइन किया था। जबकि इनमें से सैकड़ों लोग विदेश से आए थे।
पहाड़ों में एक प्रवृत्ति रही है, जो व्यक्ति गांव से बाहर चला जाता है, वह अपने को बड़ा समझने लगता है। वह सोचता है कि गांव में रहने वाला दूसरा व्यक्ति जो अब प्रधान बन चुका है, उसे रोकने वाला वह कौन होता है? दूर दराज के गांवों तक प्रशासन की पहुंच न होना और अधिकारियों का दूर दराज के गांवों को गंभीरता से न लेना भी इस प्रवृत्ति को बढ़ावा देता है। पंचायत प्रतिनिधि अब सक्रिय हैं, प्रवासियों द्वारा गाइड लाइन का अनुपालन न करने का वे विरोध कर रहे हैं। इसके खिलाफ पंचायत प्रतिनिधि पुलिस तथा प्रशासन को शिकायत कर रहे हैं। मोबाइल की सह उपलब्धता की वजह से सूचना देना भी आसान हो गया है। झगड़े की मूल वजह यही है।
यदि पहाड़ों के इस स्वच्छंद वातावरण में एक भी कोविड-19 संक्रमण का वाहक पहाड़ के गांव में पहुंच गया तो पहाड़ महामारी के गढ़ बन जाएंगे। प्रवासियों का विरोध करने का सवाल नहीं उठता है। प्रवासी यदि इस संकटकाल में अपनी मातृभूमि की शरण में आए हैं तो सभी को शरण देने वाली देवभूमि अपने भूमि पुत्रों को शरण देने से इंकार कैसे कर सकती है? बस मानकों का पालन हो, कोई यदि इस पर सवाल उठाता हो तो इसे प्रतिष्ठा का सवाल नहीं बनाया जाना चाहिए। सबसे बड़ी बात यदि प्रशासन समय से नहीं चेता तो सबकुछ बरबाद हो जाएगा।

Share54SendTweet34
Previous Post

मुख्यमंत्री राहत कोष में सीएम ने दिया पांच माह का वेतन

Next Post

डीएम चमोली ने रोपा और बछेर गांव में देखे होम क्वारंटाइन के हालात

Related Posts

उत्तराखंड

डोईवाला : निराश्रित पशुओं व बंदरों के आतंक से नगरवासी परेशान

June 6, 2026
9
उत्तराखंड

महावीर सिंह शाह चमोली समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति के सदस्य पद पर मनोनीत

June 6, 2026
4
उत्तराखंड

डोईवाला: सार्वजनिक मार्ग पर हुड़दंग और हंगामा करने वाला युवक गिरफ्तार

June 6, 2026
8
उत्तराखंड

डोईवाला : मामा-भांजे की जोड़ी ने अपने ही घर में की चोरी, गिरफ्तार

June 6, 2026
4
अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प

June 6, 2026
4
उत्तराखंड

विश्व पर्यावरण सप्ताह : इटीएफ ने उड़ाई में चलाया पौधारोपण अभियान

June 6, 2026
5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67694 shares
    Share 27078 Tweet 16924
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45780 shares
    Share 18312 Tweet 11445
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38058 shares
    Share 15223 Tweet 9515
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37446 shares
    Share 14978 Tweet 9362
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37332 shares
    Share 14933 Tweet 9333

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

डोईवाला : निराश्रित पशुओं व बंदरों के आतंक से नगरवासी परेशान

June 6, 2026

महावीर सिंह शाह चमोली समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति के सदस्य पद पर मनोनीत

June 6, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.