हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट
थराली।
देवाल क्षेत्र में रसोई गैस वितरण के दौरान कथित घटतौली की प्राप्त शिकायत जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार ने जिला पूर्ति विभाग को जांच कर तीन दिन के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
विगत दिनों देवाल क्षेत्र में रसोई गैस की घटतौली की शिकायत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी के साथ प्रसारित हो रही थी, जिसमें बताया जा रहा था कि देवाल क्षेत्र में इंडेन गैस सर्विस थराली के कर्मियों के द्वारा उपभोक्ताओं को कम भरें गैस सिलेंडर दिए जा रहे हैं।इन खबरों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी गौरव कुमार जिला पूर्ति चमोली को मामले की जांच के निर्देश दिए। इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी अधिकारी अंकित पांडे ने बताया कि उन्होंने जीएमवीएन गैस सर्विस, थराली को नोटिस निर्गत करते हुए प्रकरण के संबंध में तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा है शिकायत के अनुसार पिछले 9 जून को देवाल क्षेत्र में गैस वितरण के दौरान कथित रूप से गैस घटतौली किए जाने संबंधी एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ है। शिकायत में गैस एजेंसी के एक कर्मचारी पर गैस वितरण के समय निर्धारित मानकों के अनुरूप मात्रा उपलब्ध न कराने का आरोप लगाया गया है।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि मामले की तथ्यात्मक जांच की जा रही है तथा संबंधित गैस एजेंसी से समस्त प्रकरण पर विस्तृत स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही प्रकरण की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं के हितों का संरक्षण विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। गैस वितरण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा उपभोक्ता हितों के प्रतिकूल आचरण पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।










