हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
उत्तराखंड सरकार के द्वारा विकासखंड थराली के पूर्व जेष्ठ प्रमुख एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता महावीर सिंह शाह को चमोली समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति के सदस्य के पद पर
नियुक्त किए जाने पर पिंडर घाटी के भाजपाइयों ने खुशी जातातते हुए शनिवार को शाह के थराली,ग्वालदम सहित अन्य क्षेत्रों के पहुंचने पर भाजपाइयों एवं अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
दरसअल शुक्रवार को उत्तराखंड सरकार ने थराली के पूर्व जेष्ठ प्रमुख महावीर सिंह शाह को समाज कल्याण योजनाएं के अनुश्रवण समिति का सदस्य नामित किए जाने पर पिंडर क्षेत्र के भाजपाइयों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि शाह के सदस्य नामित होने से जहां एक ओर जिले के समाज कल्याण का लाभ जरुरत बंदों को मिलेगा वहीं जिले में भाजपा भी जिले मजबूत होगी। शाह के शनिवार को थराली पहुंचने पर थराली में मौजूद थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष विरेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी, नंदू बहुगुणा, मंडल महामंत्री केडी जोशी, भास्कर पांडे कृष्णपाल गुसा जिपंस हरीश सोनियाल गंगा सिंह बिष्ट आदि ने भाजपा कार्यालय थराली में अन्य भाजपा नेताओं के साथ फूलमालाओं को पहनते हुए स्वागत किया। इसके बाद शाह के ग्वालदम पहुंचने अनिल नेगी व्यापार संघ अध्यक्ष ग्वालदम के नेतृत्व में कुंदन सिंह परिहार राज्य आंदोलनकारी,हरीश जोशी पूर्व सांसद प्रतिनिधि, प्रद्युम्न सिंह शाह मंडल महामंत्री, पंकज सिंह शाह,खिलाफ सिंह शाह,शेयरिंग खंपा, भावना रावत क्षेपंस ,मीनू टम्टा पूर्व प्रधान,दीपा नेगी महिला मोर्चा अध्यक्ष,अमित रावत, मनोज रावत, हरीश फर्स्वाण,पंकज परिहार जगदीश गड़िया आदि ने शाह का जोरदार स्वागत किया।











