डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 133वां संस्करण रविवार को जौलीग्रांट स्थित बूथ नंबर 101 पर भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में सामूहिक रूप से देखा और सुना गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्र निर्माण, वैकल्पिक ऊर्जा, संस्कृति एवं भाषा संरक्षण, सामाजिक एकता, आत्मनिर्भर भारत तथा युवाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यक्त विचारों को गंभीरता एवं उत्साह के साथ सुना। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में समाज के प्रत्येक वर्ग से राष्ट्रहित में योगदान देने का आह्वान किया, जिससे उपस्थित जनसमूह प्रेरित हुआ। भाजपा ऋषिकेश मंडल प्रभारी सम्पूर्ण सिंह रावत ने कहा कि मन की बात केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी को सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम है, जो आम नागरिकों को सीधे देश के विकास से जोड़ता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय रहते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर सभासद राकेश डोभाल, मुकेश डोभाल, धर्मवीर सिंह रावत, अमन, अर्चित डोभाल, अक्षिता, धनवीर पुंडीर, शिवांग, तनिष्क, राहुल, लक्की पुंडीर आदि उपस्थित थे।











