हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
आगामी 1 मई को विकास खंड देवाल के अंतर्गत लोहाजंग क्षेत्र में अविरल नंदा रन फॉर चैरिटी दौड़ का आयोजन
किया जाएगा।
पर्यटन नगरी लोहाजंग-मुन्दोली में आगामी 1 मई को यहाँ अविरल नंदा रन फॉर चैरिटी का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसका उद्देश्य केवल एक मैराथन आयोजित करना नहीं, बल्कि समाज के वंचित वर्गों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। यह आयोजन खेल, समाज सेवा और जागरूकता का अनूठा संगम होगा। दौड़ में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए अलग-अलग श्रेणियाँ रखी गई हैं। तैय कार्यक्रम के तहत 21,10 एवं 3 किलोमीटर फन रन का आयोजन किया जाएगा। 21 किमी दौड़ में 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागी प्रतिभाग करेंगे।10 किमी दौड़ में 10 वर्ष से ऊपर के धावक एवं 3 किमी में 5 वर्ष से लेकर 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग तक के प्रतिभागी प्रतिभाग कर सकते हैं।इस प्रतियोगिता में महिला और पुरुष प्रतिभागी प्रतिभाग कर सकते हैं। विभिन्न श्रेणियों के लिए अलग-अलग पुरस्कार रखें गए हैं। प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक पूर्व सैनिक, अल्ट्रा ट्रेल रनर एवं मुन्दोली राइडर्स क्लब के संस्थापक कलम सिंह बिष्ट एवं पूर्व विधायक शेर सिंह दानू स्मृति मेला समिति के अध्यक्ष इंद्र सिंह राणा ने बताया कि 1 मई को सुबह 9 बजें प्रतियोगिता का उद्घाटन किया जाएगा। जबकि प्रतिभागियों के लिए बिब वितरण 30 अप्रैल को शाम 4 बजे से 6 बजे तक किया जाएगा। बताया कि इस मैराथन दौड़ के आयोजन का मुख्य उद्देश्य हिमालयी क्षेत्रों के गरीब, प्रतिभाशाली बच्चों को खेल, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अलावा, क्षेत्र में टूरिज्म, साहसिक टूरिज्म और इको-टूरिज्म को बढ़ावा देना हैं । जिससे स्थानीय लोगों के लिए स्वरोजगार रोजगार के नए अवसर पैदा करना और पलायन को रोकना हैं। इसके साथ ही युवाओं को नशे और मादक पदार्थों के प्रति जागरूक करना भी हैं। बताया कि इस प्रतियोगिता में भारी संख्या में प्रतिभागियों के प्रतिभाग करने की आशा हैं।











