• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

गढवाल सांसद ने चमोली जिला विकास समन्व्य एवं निगरानी समिति की बैठक ली

योजनाओं को गुणवत्ता के साथ आगे बढाने पर दिया जोर

03/05/23
in उत्तराखंड, चमोली
Reading Time: 1min read
110
SHARES
137
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

गढवाल सांसद ने कहा कि चारधाम यात्रा से जुड़ी है हमारी प्रतिष्ठा तीर्थयात्रियों के साथ करें मधुर एवं सौम्य व्यवहार

चमोली ।  सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बुधवार को जनपद चमोली में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक लेते हुए केन्द्र पोषित योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर गुणवत्ता के साथ योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करने पर जोर दिया।

सांसद ने केन्द्र पोषित योजनाओं के तहत मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम आवास, पीएमजीएसवाई, जल जीवन मिशन, दीन दयाल ग्राम ज्योति, पीएम फसल बीमा, स्वच्छ भारत मिशन, सर्व शिक्षा, वैकल्पिक ऊर्जा आदि योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। जिले में केन्द्र पोषित योजनाओं की अच्छी प्रगति पर सांसद ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने सभी अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता एवं समयबद्वता का विशेष ध्यान रखने की बात कही।

सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत स्वीकृत राशि के अनुरूप आवासों का निर्माण कार्य किए जाए। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़कों का निर्माण मानकों के अनुरूप किया जाए। सड़कों पर पानी निकासी के लिए स्कवर, नालियों का निर्माण अवश्य करें। जो ठेकेदार गुणवत्ता के साथ कार्य नही कर रहे उन पर कार्रवाई करते हुए ब्लैक लिस्टेड करें। प्रभावित काश्तकार समय से मुआवजा वितरण करें।

जल जीवन मिशन कार्यो की समीक्षा करते हुए सांसद ने कहा कि पेयजल योजनाओं के निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए मानकों के अनुरूप कार्य किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि द्वितीय फेस में निर्मित होने वाले पानी के टैंको को गांव क्षेत्रों में ऊॅचाई वाले स्थानों पर बनाए। ताकि गांव के सभी तोक एवं घरों तक आसानी से पानी पहुॅचे।

समग्र शिक्षा कार्यो की समीक्षा करते हुए उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि अधिक छात्र संख्या वाले विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को शीघ्र दूर करें। समाज कल्याण के तहत विभिन्न पेंशन योजनाओं का लाभ नियमित रूप से सभी पात्र व्यक्तियों तक पहुॅचाया जाए। स्वास्थ्य विभाग को जिला चिकित्सालय एवं समस्त स्वास्थ्य केन्द्रो में जनसामान्य को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में समिति के सदस्यों के महत्वपूर्ण सुझाव पर भी तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

सांसद ने कहा कि राज्य में चारधाम यात्रा शुरू हो गई है और चारधाम यात्रा हमारी प्रतिष्ठा का सवाल है। सभी अधिकारी पूरी तत्परता के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। हम सभी को तीर्थयात्रियों के साथ मधुर एवं सौम्य व्यवहार रखते हुए अतिथि देवों भवः की भावना से उनका अभिनंदन करना चाहिए।

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने सांसद को जिले में संचालित केन्द्र पोषित योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया। बताया कि विगत वर्ष में मनेरगा के तहत लक्ष्य से अधिक मानव दिवस सृजित किए गए है। इस वर्ष अप्रैल माह में 28475 मानव दिवस सृजित कर लिए गए है। दीन दयाल अंत्योदय योजना के तहत गठित 4549 समूहों में से 4256 का बैंक लिंकेज के साथ ही 3327 समूहों को रिवाल्विंग फंड भी दिया गया है। पीएम आवास ग्रामीण के तहत विगत वर्ष में 1378 में से 1365 आवास पूर्ण हो गए है और इस वर्ष 1808 आवास निर्माण का लक्ष्य है। जबकि पीएम आवास शहरी में 1491 में से 1131 आवास पूर्ण हो गए है। पीएमजीएवाई के तहत 31 सड़कों में से 29 सड़कों का स्टेज-1 तथा 41 सड़कों में से 30 सड़कों का स्टेज-2 का कार्य पूर्ण हो गया है। जल जीवन मिशन के अन्तर्गत 96.75 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिए गए है। हेल्थ एवं वेलनेस सेंटरों में रिनोवेशन व ब्रांडिग कार्य किए गए है। एनएचएम के अन्तर्गत संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों के तहत 2791 संस्थागत प्रसव हुए है। इस दौरान जिलाधिकारी ने अन्य योजनाओं की प्रगति से भी विस्तार में अवगत कराया। केन्द्र पोषित योजनाओं की अच्छी प्रगति पर सांसद ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी को आपसी समन्वय बनाकर विकास कार्यो को आगे बढाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल, जिला अध्यक्ष भाजपा रमेश मैखुरी, नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान, नगर पंचायत अध्यक्ष हिमानी वैष्णव, पोखरी नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत, पीपलकोटी नगर पंचायत अध्ययक्ष रमेश बण्डवाल, सांसद प्रतिनिधि राकेश डिमरी, बद्रीनाथ विधायक प्रतिनिधि रविन्द्र नेगी, प्रधान संगठन के अध्यक्ष मोहन नेगी व अन्य जन प्रतिनिधियों सहित डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे, परियोजना निदेशक आंनद सिंह, डीडीओ डा.महेश कुमार, सीएमओ डा.राजीव शर्मा, सीईओ कुलदीप गैरोला तथा सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Share44SendTweet28
Previous Post

बद्रीनाथ धाम की आरती लिखने वाले बर्त्वाल परिवार के पैतृक घर स्यूपुरी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत

Next Post

आम इंसान विकास पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ा रहा है: आकिल अहमद

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की

November 7, 2026
11
उत्तराखंड

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा दीपावली पर्व पर चलाया विशेष अभियान, खाद्य सामग्री के लिए 92 नमूने

November 7, 2026
19
उत्तराखंड

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में रात्रि आपातकालीन सेवा में स्टाफ नदारद, कुत्ता सोया है स्टाफ के बैड पर

November 7, 2026
10
उत्तराखंड

स्वदेशी उत्पादों स्थानीय मिलेट्स व एलईडी की चमक

November 6, 2026
12
उत्तराखंड

बाबा केदार की धरती पर भी नहीं रुका प्लास्टिक का कहर!

November 6, 2026
14
उत्तराखंड

स्वदेशी उत्पादों, स्थानीय मिलेट्स व एलईडी की चमक

November 6, 2026
7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67760 shares
    Share 27104 Tweet 16940
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45795 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38084 shares
    Share 15234 Tweet 9521
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37463 shares
    Share 14985 Tweet 9366
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37389 shares
    Share 14956 Tweet 9347

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की

November 7, 2026

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा दीपावली पर्व पर चलाया विशेष अभियान, खाद्य सामग्री के लिए 92 नमूने

November 7, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.