हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली/देवाल।
विकास खंड देवाल के अंतर्गत ल्वाणी गांव के पिलखड़ा में आगामी 14 एवं 15 सितंबर को मां नंदा उत्सव के तहत दो दिवसीय 20 वां राजकीय मेला नंदा देवी राजराजेश्वरी सांस्कृत संरक्षण मेले का आयोजन किया जाएगा। आयोजन कमेटी के द्वारा आयोजन को भव्य बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी है।
नंदा देवी राजराजेश्वरी संस्कृति संरक्षण मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष महावीर बिष्ट ने बताया कि इस बार भी नंदा देवी की उत्सव डोली के आगमन के तहत 14 सितंबर से सिद्धपीठ नंदा देवी मंदिर पिलखड़ा, ल्वाणी में 20 वें मेले का उद्घाटन थराली विधायक भूपाल राम टम्टा एवं जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट के दौरान बतौर मुख्य अतिथि किया जाएगा, इस मौके पर देवाल के क्षेत्र प्रमुख तेजपाल रावत,हाट वार्ड की जिला पंचायत सदस्य उर्मिला बिष्ट,सवाड़ वार्ड के बलवीर राम बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगे। बताया कि 14 को प्रातः 9 बजें मंदिर में पूजा अर्चना,यज्ञ हवन किया जाएगा।11 बजें मंच पर मेले का अतिथियों के द्वारा उद्घाटन करने के साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम क्षेत्रीय महिला मंगल दलों ,रंग कर्मियों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत सवाड़ वार्ड के जिला पंचायत सदस्य बलवीर राम, कांग्रेस प्रदेश सचिव संदीप पटवाल, एवं देवाल के जेष्ठ प्रमुख दीपक गड़िया बतौर मुख्य अतिथि सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन करेंगे।इस अवसर पर राज्य की प्रसिद्ध सांस्कृतिक दलों के द्वारा रंगारंग लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।15 सितंबर को समापन समारोह का उद्घाटन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल, बद्रीनाथ के विधायक लखपत बुटोला , पूर्व विधायक डॉ. जीत राम, थराली के क्षेत्र प्रमुख प्रवीण पुरोहित, चमोली हाइड्रो के प्रबंध बतौर मुख्य अतिथि उद्घाटन करेंगे इसके बाद क्षेत्रीय महिला मंगल दलों, स्कूल-कालेजों के छात्र-छात्राओं के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे, बिष्ट ने बताया कि देर सांय करीब 4 बजें मां नंदा देवी की उत्सव डोली पिलखड़ा पहुंचेगी देवी की पूजा अर्चना के साथ ही आयोजित दो दिवसीय मेले का समापन हों जाएंगे। बताया कि इस बार आयोजन को भव्य बनाने के लिए आयोजन कमेटी के द्वारा कई कदम उठाए गए हैं।











