रिपोर्ट:कमल बिष्ट
कोटद्वार। जनपद में चल रहे 15 जनवरी से 14 फरवरी 2024 तक चलने वाले सड़क सुरक्षा जागरूकता पखवाड़े के अंतर्गत सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय कोटद्वार में जयंत वशिष्ठ परिवहन कर अधिकारी, विकास सिंह सहायक संभागीय निरीक्षक कोटद्वार एवं अश्विनी कुमार परिवहन उप निरीक्षक कोटद्वार द्वारा वाहन चालकों एवं परिचालकों को सड़क सुरक्षा हेतु जागरूक करते हुए आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई।
इस दौरान जयंत वशिष्ठ परिवहन कर अधिकारी, विकास सिंह सहायक संभागीय निरीक्षक कोटद्वार एवं अश्विनी कुमार परिवहन उप निरीक्षक कोटद्वार द्वारा रोड़ सेफ्टी प्रोग्राम में चालक एवं परिचालकों को सड़क सुरक्षा हेतु जागरूक किया गया।












