• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित जन संवाद/जनता मिलन कार्यक्रम में 32 शिकायतें दर्ज की गई,जिसमें 14 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया

08/01/24
in रुद्रप्रयाग
Reading Time: 1min read
230
SHARES
287
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

रिपोर्ट:सत्यपाल नेगी

रूद्रप्रयाग। जिलाधिकारी सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जन संवाद/जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 32 शिकायतें दर्ज की गई। इनमें 14 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया जबकि शेष शिकायतों का निस्तारण करने के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में दशज्यूला क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों ने कोटखाल-जरम्वाड़-घटुड़ा नामक तोक में सड़क मिलान का कार्य प्रारंभ न होने की शिकायत दर्ज करते हुए यथाशीघ्र संयुक्त निरीक्षण कर कार्य शुरू करवाने की मांग की।दैजीमांडा निवासी अनूप ममगांई ने शिकायत दर्ज करते हुए कहा कि बीते नवंबर माह में उनके आवासीय छत का हिस्सा टूटने संबंधी शिकायत दर्ज करने के बावजूद अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है।पाटियूं के ग्रामीणों ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय जोला-बडे़थ में अध्ययन कार्य के निम्न स्तर पर आने,तिलवाड़ा (वार्ड नं.3) निवासी गोविंद सिंह जगवाण ने एनएच के तहत कटिंग खेतों के संबंध में राजस्व निरीक्षक द्वारा दी गई रिपोर्ट न्यायोचित न होने जबकि छतोड़ा गांव की कश्मीरा देवी ने उन्हें मानक के अनूसार विधवा पेंशन न मिलने की शिकायत दर्ज की।समन सिंह बुटोला ने लोंगा बैंड-धनोली निर्माणाधीन मोटर मार्ग से संबंधित पूर्व में स्वीकृत ग्रेड,एलायमेंट व लेवल के अनुसार कटान की स्वीकृति हेतु निर्देश दिए जाने के संबंध में प्रार्थना-पत्र दिया।सल्या गांव की दिव्या ने वर्ष-2020 में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद भी नंदा गौरा कन्या धन योजना का लाभ न मिलने, किमांणा के मदन लाल ने नया विद्युत मीटर लगाने,गिंवाला के अनसूया प्रसाद मलासी ने अंधेरगढ़ी-धारतोंदला मोटर मार्ग निर्माण से गांव के पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त होने सहित गिंवाला मल्ला में सुरक्षा दीवार,सड़क डामरीकरण व नाली निर्माण आदि संबंधी समस्याओं से अवगत कराया।डडोली निवासी दरवान सिंह ने प्रधानमंत्री आवास दिलाए जाने तथा जवाड़ी गांव की उमा देवी ने मनरेगा में किए गए कार्य का भुगतान न किए जाने की शिकायत दर्ज की गई।इस तरह आयोजित जनता दरवार में कुल 32 शिकायतें दर्ज की गई जिसमें 14 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया। साथ ही शेष शिकायतों को निराकरण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।जिलाधिकारी ने गोविंद सिंह जगवाण की शिकायत के संबंध में तहसीलदार को निर्देश दिए हैं कि मौके पर जाकर निरीक्षण कर सही नपत की जाए तथा इसके साथ नक्शा भी संलग्न करने के निर्देश दिए।उन्होंने उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को निर्देशित करते हुए कहा कि भूमि संबंधित मामलों पर जो भी रिपोर्ट लगाई जाती है उसके नक्शे के साथ रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।विधवा पेंशन प्रकरण पर समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि समाज कल्याण अधिकारी एवं सहकारिता निबंधक को पेंशन संबंधी पूर्ण विवरण दो दिनों में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि जो भी मैपिंग की गई है उसमें कितनी वन भूमि है तथा कैमल फाइल के माध्यम से आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।दैजीमांडा गांव के रेलवे लाइन से क्षतिग्रस्त हुए घरों के संबंध में उन्होंने निर्देश दिए हैं कि क्षतिग्रस्त आवासों के संबंध में एक सप्ताह के भीतर सही रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अंधेरगढ़ी-धारतोंदला मोटर मार्ग के संबंध में जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को दो दिन के भीतर मौके का स्थलीय निरीक्षण करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि जनता मिलन कार्यक्रम में जो भी शिकायतें व समस्याएं दर्ज हो रही हैं उनका निराकरण त्वरित गति से करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी दशा में कोई विलंब न किया जाए।शिकायतों पर की गई कार्यवाई की जानकारी जिला कार्यालय एवं संबंधित शिकायतकर्ता को अनिवार्य रूप से अवगत करवाया जाए।सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि एल-1 एवं एल-2 के स्तर पर जो भी शिकायतें लंबित हैं उनका निस्तारण तत्परता से करना सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में एल-1 पर 122 तथा एल-2 पर 36 शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित हैं।जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण भी शीघ्रता से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसमें किसी भी प्रकार की कोई ढिलाई न बरती जाए।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार,जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार,पुलिस उपाधीक्षक हर्षवर्धनी सुमन,उप जिलाधकारी ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला,तहसीलदार रुद्रप्रयाग राम किशोर ध्यानी,जखोली बीएल शाह,जिला सैनिक कल्याण अधिकारी यूएस रावत,जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा,महाप्रबंधक उद्योग महेश प्रकाश,अधिशासी अभियंता एनएच निर्भय सिंह,लोनिवि इंद्रजीत बोस,मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट,जिला उद्यान अधिकारी योगेंद्र सिंह चौधरी,जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार डोभाल, परियोजना अधिकारी उरेड़ा राहुल पंत,शिकायत प्रकोष्ट प्रभारी विनोद कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीण मौजूद रहे।

Share92SendTweet58
Previous Post

समाजसेवी चंद्रप्रकाश नैथानी को डाॅ० मंगलदेव ध्यानी स्मृति सम्मान- 2024 से किया सम्मानित

Next Post

मौसम का पूर्वानुमान उत्तराखंड के कई इलाकों मे कल 9 जनवरी को हो सकती है, बारिश तो ऊंचाई वाले इलाकों मे बर्फबारी

Related Posts

उत्तराखंड

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली बना कुत्तों की ऐशगाह

June 17, 2026
71
उत्तराखंड

श्री केदारनाथ धाम में उमड़ रहा आस्था का सैलाब, मात्र चार दिनों में 124782 श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दिव्य दर्शन

April 25, 2026
23
उत्तराखंड

श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले

April 22, 2026
16
उत्तराखंड

ग्रीन, प्लास्टिक मुक्त रहेगी श्री केदारनाथ धाम यात्रा: मुख्यमंत्री

April 16, 2026
16
उत्तराखंड

मुन्दोली राइडर्स क्लब ने प्रतिभाओं को निखारने का बीड़ा उठाया

March 26, 2026
17
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में रुद्रप्रयाग विकास की नई रफ्तार पर

February 6, 2026
20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67740 shares
    Share 27096 Tweet 16935
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38078 shares
    Share 15231 Tweet 9520
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37458 shares
    Share 14983 Tweet 9365
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37382 shares
    Share 14953 Tweet 9346

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

हरिपुर कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण और हरिघाट का लोकार्पण

September 17, 2026

यूजेवीएन लिमिटेड की प्रदेश भर की विद्युत परियोजनाओं और कार्यालयों में भगवान विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई

September 17, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.