• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

हनीगाड़ -लौसरी-हाटकल्याणी-देवाल-पूर्णा पेयजल योजना प्रारम्भिक दौर में ही विवादों एवं भ्रष्टाचार की भेट

10/07/24
in उत्तराखंड
Reading Time: 1min read
66
SHARES
83
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट।

थराली । विकास खंड मुख्यालय देवाल सहित तीन अन्य गांवों के ग्रामीणों की पियास बुझाने के लिए निर्मित की जा रही हनीगाड़ -लौसरी-हाटकल्याणी-देवाल-पूर्णा पेयजल योजना प्रारम्भिक दौर में ही विवादों एवं भ्रष्टाचार की भेट चढ़नें का अंदेशा बनने लगा हैं।

इस योजना में बरती जा रही भारी लापरवाही का खुलासा तब हुआ जबकि पिछले पांच दिनों से देवाल एवं उसके आसपास गांवों में अनियमित पेयजल की आपूर्ति होने की शिकायतों पर थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने हनीगाड़-देवाल -हाटकल्याणी निर्माणाधीन पेयजल योजना के स्रोत से लेकर आगे तक बनी पानी की लाइन का मंगलवार देर रात तक निरीक्षण किया।इस दौरान विधायक ने जो देखा उसे देखकर वे दंग रह गए। उन्होंने इस योजना की उच्चस्तरीय जांच करवाएं जाने की बात की।  दरअसल पिछले लंबे समय से विकास खंड मुख्य देवाल एवं उससे लगें आसपास के गांवों में पानी की अनियमित आपूर्ति के बाद इसी सोमवार को व्यापारियों एवं ग्रामीण ने बाल्टियों, बंटो, गागरों के साथ जुलूस निकाल कर प्रदर्शन करते हुए जल निगम एवं जल संस्थान कर्णप्रयाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।जिस पर मंगलवार को विधायक भूपाल राम टम्टा देवाल पहुंचे एवं चार गांवों के ग्रामीणों की पियास बुझाने के लिए बनाई जा रही हनीगाड़ -देवाल-पूर्णा जोकि करीब ढाई करोड़ रूपयों की लागत से जल जीवन मिशन के तहत निर्मित की जा रही हैं। के हनीगाड़ स्रोत जोकि मोटर सड़क से करीब तीन किलोमीटर दूर घने जंगलों में है।

https://uttarakhandsamachar.com/wp-content/uploads/2024/07/VID-20240710-WA0004.mp4

देवाल भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा, महामंत्री युवराज बसेड़ा, क्षेत्र पंचायत सदस्य देवाल प्रमोद मिश्रा, हरमल चोटिल के पूर्व क्षेपंस रमेश गड़िया, थराली के भाजपा नेता प्रदीप जोशी विधायक पीआरओ दीपक के साथ निर्मित लाइन से लेकर स्रोत तक देर सायं तक व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण करने के बाद लौटे विधायक टम्टा ने यहां बताया कि निर्माणाधीन पेयजल योजना में काफी अधिक खामियां मौजूद हैं। स्रोत पर किया गया कार्य जहां लापरवाही भरा हुआ हैं। वही बनाई गई पाइप लाइन तकनीकी मानकों से कोसों दूर हैं। बताया कि जहां स्रोत से एक पाइप 80 एमएम का लगाया गया है। उसके बाद सीधा 65 एमएम का करीब 300 मीटर पाइप बिछाईं गई हैं। उसके बाद फिर 80 एमएम के पाइप लगाया गया हैं, और फिर 65 एमएम के पाइप बिछाएं गयें।जो समझ से परे है।इसके अलावा अधिकांश पाइप लाइन को दबाया तक नही गया हैं। निर्मित लाइन पर कई स्थानों पर पानी लिकेज हो रहा है। उन्होंने पाइपों,साकेटो, यूनियनों आदि क्वालिटी पर भी सवाल उठाते हुए निर्माण कार्य में भारी अनियमित बरते जाने की बात स्वीकार की विधायक ने रोष जताते हुए कहा कि वे इस योजना की उच्चस्तरीय जांच के लिए मुख्य सचिव को पत्र भेज रहे हैं। विधायक ने गुस्साएं हुए बताया कि उन्होंने देवाल में पेयजल संकट के संबंध में जल निगम एवं जल संस्थान कर्णप्रयाग डीविजन के अधिशासी अभियंताओं से टेलीफोनिक वार्ता कर देवाल क्षेत्र में पानी की नियमित आपूर्ति करवाने एवं नवनिर्मित हो रही पेयजल योजना का निरीक्षण करने की बात कही थी, किंतु दोनों ही विभागों के सक्षम अभियंता उनके निरीक्षण के दौरान मौजूद नही रहें इस संबंध में भी वें सक्षम उच्चाधिकारियों से वार्ता करेंगे। विधायक के निरीक्षण एवं उसके द्वारा उठाए गए सवालों के बाद पेयजल योजना पर कई तरह के प्रश्न उठने लगे हैं।थराली के विधायक टम्टा किस कदर देवाल क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर जल निगम एवं जल संस्थान के प्रति गुस्से में थे उसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता हैं कि देवाल -सवाड़ मोटर सड़क के सत्तूवापानी बैंड़ से जब पैद चलें तों नई जोड़ी गई लाइन को देख कर और भी गुस्से से भर उठें। आगे बढ़ाने के लिए खतरनाक पतले रास्ते एवं इस रस्ते में भारी मात्रा में जोंकों के लगने की परवाह किए बगैर कई बार गिरते हुए स्रोत तक पहुंचे, हालांकि स्रोत से करीब 30 मीटर पहले खड़ी चट्टान होने एवं पाइप लाइन चट्टान में हवा में लटके होने के कारण विधायक स्रोत तक नही पहुंचें किंतु कुछ युवाओं को स्रोत पर भेज कर फोटो, वीडियो लाने को भेजा। उसके बाद ही वें देर सायं वापस लौटें। इस संबंध में जल निगम कार्णप्रयाग के अधिशासी अभियंता अरूण प्रताप सिंह का कहना है कि अभी मात्र 6-7 किमी लाइन का ही निर्माण हुआ हैं। जबकि 18 किमी से अधिक लाइन बिछाने,3 टैंकों,के साथ ही कुछ नए कनेक्शनों का कार्य होना हैं। जहां तक स्रोत से आगे करीब तीन सौ मीटर 65 एमएम के पाइपों को लगाने का सवाल है,वह मई माह में देवाल में जल संस्थान के पूराने स्रोत में पानी कम होने के बाद जल संस्थान के अनुरोध पर वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर लगाएं गऐ हैं। यहां पर 80 एमएम के ही पाइप लगाया जाएगा।65 एमएम के पाइप निकालें जाएंगे। बताया कि इस योजना पर ठेकेदार के नाम पर करीब 2 करोड़ 48 लाख का अनुबंध गठित किया गया है।

Share26SendTweet17
Previous Post

दुखद समाचार: नही रही केदारनाथ विधान सभा से विधायक शैलारानी रावत, क्षेत्र में शोक की लहर

Next Post

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद विनोद सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की

Related Posts

उत्तराखंड

महान गायक किशोर कुमार की स्मृति में अखंड गायन अनुष्ठान का आयोजन

October 19, 2026
6
उत्तराखंड

बनबसा में ₹1.50 करोड़ से अधिक की लागत से बनेगा आधुनिक बैडमिंटन हॉल, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शिलान्यास

October 19, 2026
146
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने सेलाकुई में हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय परिसर में 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

October 19, 2026
6
उत्तराखंड

डोईवाला: टेलीग्राम ट्रेडिंग ग्रुप के जरिए 2.15 लाख रुपये की ठगी

October 19, 2026
22
उत्तराखंड

डोईवाला: फर्जी भुगतान दिखाकर शोरूम से स्कूटी ठगने का आरोपी गिरफ्तार

October 19, 2026
41
उत्तराखंड

स्वास्थ्य की समस्याओं को लेकर नारायणबगड़ का आंदोलन विधायक के आश्वासन के बाद समाप्त

October 19, 2026
55

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67754 shares
    Share 27102 Tweet 16939
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38082 shares
    Share 15233 Tweet 9521
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37460 shares
    Share 14984 Tweet 9365
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37384 shares
    Share 14954 Tweet 9346

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

महान गायक किशोर कुमार की स्मृति में अखंड गायन अनुष्ठान का आयोजन

October 19, 2026

बनबसा में ₹1.50 करोड़ से अधिक की लागत से बनेगा आधुनिक बैडमिंटन हॉल, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शिलान्यास

October 19, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.