• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

आयुक्त गढ़वाल मंडल ने विकास खंड ऊखीमठ एवं विकास खंड अगस्त्यमुनि में स्थानीय जनप्रतिनिधियों व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ की बैठक

23/07/24
in उत्तराखंड
Reading Time: 1min read
199
SHARES
249
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter
https://uttarakhandsamachar.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

रिपोर्ट – सत्यपाल नेगी/रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग: जनपद भ्रमण पर पहुंचे आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडेय ने विकास खंड सभागार ऊखीमठ व विकास खंड सभागार अगस्त्यमुनि में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों,तीर्थ पुरोहितों के साथ बैठक आयोजित कर संवाद करते हुए श्री केदारनाथ धाम की द्वितीय चरण की यात्रा को और अधिक बेहतर बनाने पर आवश्यक चर्चा की। इस दौरान उन्होंने यात्रा को बेहतर एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए सभी सेे सुझाव भी लिए। विकास खंड सभागार ऊखीमठ की बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार ने केदारनाथ यात्रा शुरू होने से पूर्व दो माह पूर्व ही यात्रा मार्ग एवं टैंट कालोनियों में शौचालय बनाने,गुप्तकाशी में जिला स्तरीय उप चिकित्सालय बनाने,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ का उच्चीकरण करने का सुझाव दिया। गुरिल्ला संगठन की अध्यक्ष बसंती रावत ने क्षेत्र में अघोषित विद्युत कटौती होने, पिंगलापानी-ऊखीमठ पेयजल योजना का पुनर्गठन करने तथा क्षेत्र में बंदरों का आतंक होने की समस्या का निराकरण करने की मांग की। तीर्थ पुरोहित अंकित सेमवाल ने यात्रा मार्गों पर आपराधिक गतिविधियों व सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाने वालों पर अंकुश लगाते हुए भ्रामक समाचार फैलाने वाले धार्मिक आस्था से गलत प्रचार-प्रसार करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की मांग की। मक्कू के प्रधान विजयपाल नेगी ने तुंगनाथ धाम को विद्युत व संचार सेवा से जोड़ने तथा तुंगनाथ महोत्सव को जिला स्तरीय घोषित करने की मांग की। प्रधान संगठन के ब्लॉक संरक्षक संदीप पुष्पवाण ने गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग में सूचना केंद्र खोलने,प्रहलाद पुष्पवाण ने राष्ट्रीय राजमार्ग में क्षतिग्रस्त पुस्तों का निर्माण करने की मांग की।नंदन सिंह रावत पूर्व सदस्य क्षेत्र पंचायत ने कहा कि यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर दो माह पूर्व ही बैठक होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रीकरण की संख्या सीमित हो तथा गुप्तकाशी में भी ऑनलाइन पंजीकरण काउंटर खोलने का भी सुझाव दिया।अध्यक्ष व्यापार मंडल ऊखीमठ ने जैबरी के पास भू-धंसाव,चुन्नी गांव में मकानों में आ रही दरारों के लिए आवश्यक कार्यवाही की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने ऊखीमठ के मैन मार्केट में पार्किंग की मांग की।  वहीँ विकास खंड अगस्त्यमुनि में आयोजित बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा यात्रा को बेहतर ढंग से संचालित करने एवं क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया गया। जिसमें अध्यक्ष नगर व्यापार मंडल त्रिभुवन सिंह नेगी ने आगामी यात्रा में अगस्त्यमुनि से सोनप्रयाग तक शटल सेवा संचालित करने का सुझाव दिया गया तथा नगर में पेयजल की भारी किल्लत से अवगत कराया गया तथा अगस्त्यमुनि नगर पंचायत क्षेत्र में पार्किंग बनाने का सुझाव दिया गया।साथ ही शॉपिंग व पार्किंग काॅम्पलैक्स को नगर पंचायत को हैंडओवर करने की मांग की गई। सदस्य जिला पंचायत कुलदीप सिंह कंडारी ने कहा कि केदारनाथ यात्रा से स्थानीय व्यापारियों को लाभ मिले इसके लिए उन्होंने रोस्टर तैयार करने का सुझाव दिया गया। सदस्य जिला पंचायत सुमन नेगी ने यात्रा में आने वाले यात्रियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के लिए काउंटर होना चाहिए। तथा रात्रि के समय यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत यात्रा के संचालन पर प्रतिबंध लगाया जाए। बैठक में आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडेय ने कहा कि केदारनाथ की द्वितीय चरण की यात्रा को बेहतर ढंग से संचालित तथा वर्तमान समय में यात्रा में जो भी कमियां रह गई हैं उनको और बेहतर करने के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर उनके सुझाव लिए जा रहे हैं ताकि यात्रा को और बेहतर ढंग से संचालित किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस वर्ष की यात्रा ने भारी संख्या में श्रद्धालु चारधाम यात्रा के दर्शन को पहुंच रहे हैं उन्हें सभी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए शासन प्रशासन निरंतर प्रयासरत है जिसमें स्थानीय जन प्रतिनिधियों एवं लोगों का महत्वपूर्ण सहयोग है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा हमारी आस्था का प्रतीक है तथा स्थानीय लोगों का रोजगार का भी साधन है इसके लिए सभी को आपसी समन्वय के साथ यात्रा व्यवस्था को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करनी है ताकि चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्री यहां से सुखद अनुभव अपने साथ लेकर जाएं। आयुक्त गढ़वाल मंडल ने कहा कि पहले चरण की यात्रा के समाप्त होने के बाद यात्रा से संबंधित व्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय जन प्रतिनिधियों व व्यापारियों से फीडबैक लिया गया। जिसमें सभी ने यात्रा को और अधिक बेहतर बनाने के लिए प्रभावी ढंग से अपने विचार रखे। साथ ही जरूरी सुझाव भी दिए, जिनका संज्ञान लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यात्रा को लेकर रखी गई कुछ ऐसी समस्याएं हैं जिनका स्थानीय स्तर पर ही निराकरण किया जा सकता है साथ ही कुछ ऐसी भी समस्याओं से अवगत कराया गया है जिनका शासन स्तर पर ही निदान संभव होगा।उन्होंने बैठक के दौरान उपस्थित लोगों की सराहना करते हुए कहा कि श्री केदारनाथ धाम की यात्रा सहित क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर लोगों ने बहुत अच्छे सुझाव दिए हैं। केदारनाथ धाम की यात्रा को लेकर करीब ढाई घंटे तक चली चर्चा के बाद उपलब्ध कराए गए सुझावों पर क्षेत्रीय लोगों को आश्वस्त करते हुए उन्होंने कहा कि उपलब्ध कराए गए सभी सुझावों पर निश्चित रूप से अमल किया जाएगा। साथ ही जनपद स्तर की समस्याओं के लिए संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। बैठक में आईजी पुलिस गढ़वाल करन सिंह नगन्याल ने कहा कि केदारनाथ यात्रा के दौरान जो भी व्यक्ति भ्रामक समाचार प्रकाशित करता है एवं नशीले पदार्थों का व्यवसाय एवं सेवन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही किसी भी महिला के साथ किसी व्यक्ति द्वारा कोई दुव्र्यवहार किया जाता है तो उसके संबंध में तत्काल सूचना उपलब्ध कराई जाए ताकि उसके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। बैठक में जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने कहा कि जन संवाद बैठक में प्राप्त समस्याओं एवं सुझावों का संज्ञान लेते हुए द्वितीय चरण की यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित तरीके से संचालित करने के लिए सामूहिक पहल की जाएगी। बैठक में पुलिस अधीक्षक डाॅ.विशाखा अशोक भदाणे,मुख्य विकास अधिकारी डॉ.जीएस खाती,जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी,ज्येष्ठ प्रमुख शैलेंद्र कोटवाल,उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला,रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल,खंड विकास अधिकारी ऊखीमठ सूर्य प्रकाश शाहअगस्त्यमुनि प्रवीन भट्ट,नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष अगस्त्यमुनि त्रिभुवन सिंह नेगी, ऊखीमठ श्री भट्ट,व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष राजेश नेगी सहित जिला पंचायत सदस्य,क्षेत्र पंचायत सदस्य,ग्राम प्रधान, विभिन्न विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि,तीर्थ पुरोहित, व्यापार मंडल के प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।

Share80SendTweet50
Previous Post

कांग्रेस के न्याय एजेंडे को ठीक तरह से कॉपी नहीं कर पाई मोदी सरकार : उनियाल

Next Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे केदारनाथ धाम

Related Posts

उत्तराखंड

होली खेलने के लिए जामा मस्जिद की ओर कूच कर रहे हिंदूवादी संगठनों को पुलिस ने रोका

March 3, 2026
24
उत्तराखंड

डोईवाला: राष्ट्रीय राजमार्ग पर खनन सामग्री से लदे ओवरलोड वाहन बन रहे दुर्घटना का सबब

March 3, 2026
18
उत्तराखंड

थराली में आयोजित होली मिलन समारोह

March 3, 2026
15
उत्तराखंड

सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

March 3, 2026
14
उत्तराखंड

24वीं उत्तराखंड राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप” में यूजेवीएन लिमिटेड के अभियंताओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन

March 3, 2026
44
उत्तराखंड

लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग

March 2, 2026
11

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67661 shares
    Share 27064 Tweet 16915
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45773 shares
    Share 18309 Tweet 11443
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38046 shares
    Share 15218 Tweet 9512
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37435 shares
    Share 14974 Tweet 9359
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37323 shares
    Share 14929 Tweet 9331

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

होली खेलने के लिए जामा मस्जिद की ओर कूच कर रहे हिंदूवादी संगठनों को पुलिस ने रोका

March 3, 2026

डोईवाला: राष्ट्रीय राजमार्ग पर खनन सामग्री से लदे ओवरलोड वाहन बन रहे दुर्घटना का सबब

March 3, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.