• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

रुद्रप्रयाग पहुँचे कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सरकार द्वारा दो सालों मे किये गये विकास कार्यों का रखा ब्यौरा

23/03/24
in उत्तराखंड, रुद्रप्रयाग
Reading Time: 1min read
219
SHARES
274
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

रिपोर्ट – सत्यपाल नेगी /रुद्रप्रयाग.

रुद्रप्रयाग। राज्य सरकार के दो वर्षो के कार्यकाल पूर्ण होने पर रुद्रप्रयाग पहुँचे सूबे के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि इन दो सालों मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्ग दर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में महत्वपूर्ण विकास कार्य किये हैं।

आपको बता दे कि शनिवार को रुद्रप्रयाग के गुलाबराय स्थित भाजपा जिला कार्यालय मे आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कैबिनेट मंत्री महाराज ने बताया कि राज्य मे पंचायतों को सशक्त करने,नारी शक्ति सशक्तिकरण, शिक्षा,स्वास्थ्य,गरीबों के कल्याण,किसानों के उत्थान,युवाओं के कल्याण के अलावा पर्यटन के क्षेत्र मे अनेक महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं प्रदेश में सड़कों का विस्तार होने से कनेक्टिविटी भी बढी है। वहीँ मंत्री सतपाल महाराज ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनावों में उत्तराखंड से एक बार फिर से पांचो सीटों पर कमल का फ़ूल खिलेगा,सभी प्रत्याशी भारी मतो से जीत दर्ज करेंगे, साथ ही पूरा देश मोदी के विज़न को देखते हुए भाजपा के “400 पार” के नारे को सार्थक करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व मे तीसरी बार सरकार बनाने में सफल होगा।उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने पिछले दो वर्षों में कई ऐतिहासिक काम किये हैं।प्रदेश में धर्मांतरण को रोकने के लिए सख्त कानून बनाया गया है।परीक्षाओं में अनुचित साधनों के उपयोग को रोकने के लिए कानून बनाया गया है। 80 से अधिक नकल माफियाओं को जेल में डाला गया।अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई हुई है। UCC विधेयक पास किया गया।भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड 1064 ऐप की शुरुआत की गई। दंगाइयों के विरुद्ध कार्यवाही को ट्रिब्यूनल का गठन किया गया। इसके गठन के बाद अब जो भी सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचायेगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी। वरिष्ठ भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री श्री महाराज ने बताया कि राज्य सरकार ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये प्रदेश में विभिन्न धार्मिक सर्किटों का निर्माण किया है। मानसखंड मन्दिर माला मिशन के तहत 48 मन्दिरों का चयन कर प्रथम चरण में 16 मन्दिरों में अवस्थापना विकास कार्य किये जा रहे हैं।सुरक्षित और सुगम चारधाम यात्रा के कुशल प्रबंधन के कारण पिछले वर्ष रिकार्ड श्रद्धालुओं ने चारधाम के दर्शन किये। ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा में 4 करोड़ से भी अधिक श्रद्धालु पवित्र गंगाजल लेने हेतु देवभूमि उत्तराखण्ड पधारे।श्री केदारनाथ धाम पुनर्निर्माण के तहत प्रथम चरण में 225 करोड़ के कार्य किये गये।श्री बदरीनाथ धाम के विकास के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिशा-निर्देशन में श्री बदरीनाथ धाम को Smart Spiritual Hill Town के रूप में विकसित करने के लिये 273 करोड़ की धनराशि के कार्य किये जा रहे है।बाईब्रेन्ट विलेज योजना के तहत माणा गांव में 5 परियोजनाओं की स्वीकृति राज्य सरकार को दी गई है। ग्राम सारी (रुद्रप्रयाग) और बगोरी (उत्तरकाशी) को ग्रामीण पर्यटन के अन्तर्गत मॉडल विलेज के रूप में विकसित किया जा रहा है।जागेश्वर धाम,महासू देवता हनोल,गंगोत्री और यमुनोत्री धाम को बदरीनाथ केदारनाथ की भाँति विकसित करने के लिये मास्टर प्लान बनाया जा रहा है।प्रदेश में अब तक 5000 से अधिक होम स्टे बन चुके हैं। जनपद में स्थित कार्तिक स्वामी मन्दिर में पहली बार 108 वालमपुरी शंख पूजा का आयोजन किया गया,महाराज ने कहा कि सरकार के दो वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश में 2449.35 करोड़ की धनराशि से 2960.02 किमी सड़कों का निर्माण किया गया। प्रदेश में सड़कों को गड्डा मुक्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा पेंच रिपोर्टिंग ऐप की शुरूआत की गयी है। जनपद रूद्रप्रयाग में लोक निर्माण विभाग द्वारा पिछले दो वर्षों में 36.06 करोड़ की लागत से 37.82 किमी सड़कों का निर्माण किया गया।उन्होंने कहा कि पिछले 2 वर्षों में सिंचाई विभाग ने प्रदेश में 92 नहरों,24 नलकूपों सहित 298 बाढ़ सुरक्षा योजनाओं को पूरा किया। बहुउद्देशिय जमरानी बांध हेतु 3808.16 करोड़ लाख की वित्तीय एवं प्रशासनिक सवीकृति प्राप्त हुई। सौंग बांध परियोजना से देहरादून एवं उपनगरीय क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिये 2491.96 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृतियां भी प्राप्त हुई हैं। मंत्री महाराज ने कहा कि पंचायत मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पिछले 2 वर्षों में प्रदेश में कुल 900 पंचायत भवनों के निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हुई।जनपद रूद्रप्रयाग में पिछले 2 वर्षों में 39 पंचायत भवन नव निर्माण हेतु स्वीकृत किये गये।नारी सशक्तिकरण की दिशा में भी प्रदेश सरकार ने महत्वपूर्ण कार्य किये हैं। राज्य की सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गई है। लखपति दीदी योजना के अंतर्गत प्रदेश की 1.25 लाख महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना एवं मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना की शुरूआत की गई।मुख्यमंत्री महिला उद्यमिता प्रोत्साहन योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बिना ब्याज के ₹5 लाख तक का ऋण उपलब्ध कराया गया।पैतृक संपत्ति में महिलाओं को भूमिधरी का अधिकार प्रदान किया गया।1.84 लाख अंत्योदय परिवारों को साल में 3 मुफ्त रिफिल गैस सिलेंडर दिये गये।अब पति और पत्नी दोनों को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ मिलेगा।वृद्धावस्था,दिव्यांग एवं विधवा पेंशन में 1200 रूपये से बढ़ाकर 1500 रूपये कर दी गयी है।विद्यालयी छात्र-छात्राओं एवं कॉलेज के विद्यार्थियों को मुफ्त टेबलेट वितरण किये गये।संघ लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले प्रतियोगियों को 50 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि दी गई। राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन में वृद्धि करने के साथ-साथ उन्हें 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया गया। खिलाड़ियों को नौकरी में आरक्षण के लिए विधानसभा में विधेयक पास किया गया।एप्पल मिशन के तहत किसानों के लिये ₹35 करोड़ की योजना प्रारम्भ की गई। 304 करोड़ की लागत से 17 से अधिक क्लस्टर आधारित पॉलीहाउस की स्थापना की गई।निःशुल्क उपचार हेतु अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना के तहत अबतक 8 लाख से अधिक लोगों का मुफ्त उपचार किया गया। विभिन्न विभागों में लगभग 20-22 हजार रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया संचालित की गई।अब तक लोक सेवा आयोग से 6635 युवाओं को रोजगार दिया जा चुका है। UKSSSC के तहत विभिन्न विभागों में अबतक 7600 से अधिक युवाओं को नौकरियां दी जा चुकी है।कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता सतपाल महाराज ने कहा कि डबल इंजन सरकार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से प्रदेश में निरन्तर विकास की गंगा बह रही है।राज्य को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात दी गई। बहुप्रतीक्षित लखवाड़ एवं जमरानी बांध परियोजना को स्वीकृति दी गई। जौलीग्रांट एयरपोर्ट के 486 करोड़ की लागत से निर्मित नए टर्मिनल भवन का लोकार्पण किया गया।बहुप्रतीक्षित पिथौरागढ़-देहरादून हवाई सेवा का हुआ शुभारंभ किया गया है।अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कोटद्वार,काशीपुर जंक्शन और टनकपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण का शिलान्यास किया गया।हमारी सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के वेतनमान में भी बढ़ोतरी की है। अंत मे कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भाजपा कार्यकर्त्ताओं के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर रंगो ओर फूलों की बर्षा के साथ सभी को होली की बधाई शुभकामनायें दीं।पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष महावीर सिंह पवार,महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नोटियाल, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश उनियाल,पूर्व जिला अध्यक्ष शकुंतला जगवान,पूर्व राज्य मंत्री बीना बिष्ट,जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी,केदारनाथ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कुलदीप रावत,जिला महामंत्री भारत भूषण भट्ट,उपाध्यक्ष अरुण चमोली,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सविता भंडारी,पूर्व जिला महामंत्री अजय सेमवाल,रुद्रप्रयाग नगर मंडल अध्यक्ष पार्वती गोस्वामी,जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल और बुद्धि बल्लभ थपलियाल आदि कई भाजपा नेता उपस्थित थे।

Share88SendTweet55
Previous Post

डोईवाला : शहीद–ए–आजम सरदार भगत सिंह को किया याद

Next Post

होली एवं ईद-उल-फितर पर्व पर शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखे : कोतवाल

Related Posts

उत्तराखंड

राष्ट्रीय खेल दिवस पर नेपाल और उत्तराखंड की कबड्डी टीमों के बीच होगा मैत्रीपूर्ण मुकाबला

August 27, 2026
21
उत्तराखंड

डोईवाला डिग्री कॉलेज में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया

August 27, 2026
33
उत्तराखंड

अनूठी मिसाल थी पहाड़ की हाउसिंग कॉलोनियां बाखली

August 27, 2026
5
उत्तराखंड

प्रखर समाजवादी जननेता विपिन चंद्र त्रिपाठी

August 27, 2026
3
उत्तराखंड

*हिमालय की किस्मत में लिखा है भूकंप का खतरा

August 27, 2026
4
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव में मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दी ₹62.97 करोड़ की 50 विकास योजनाओं की सौगात

August 27, 2026
5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67726 shares
    Share 27090 Tweet 16932
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45790 shares
    Share 18316 Tweet 11448
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38075 shares
    Share 15230 Tweet 9519
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37455 shares
    Share 14982 Tweet 9364
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37374 shares
    Share 14950 Tweet 9344

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

राष्ट्रीय खेल दिवस पर नेपाल और उत्तराखंड की कबड्डी टीमों के बीच होगा मैत्रीपूर्ण मुकाबला

August 27, 2026

डोईवाला डिग्री कॉलेज में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया

August 27, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.