हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट
थराली। देवाल के क्षेत्र प्रमुख तेजपाल रावत ने लोक निर्माण विभाग थराली के अधिशासी अभियंता रमेश चंद्र एवं अन्य पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मां नंदादेवी राजजात यात्रा के तहत थराली -देवाल-मंदोली-वांण राज्य मार्ग पर किए जा रहे हाट मिक्स, एवं सुधारीकरण के कार्यों का निरीक्षण करते हुए प्रमुख ने पूरी गुणवत्ता के साथ कार्य करने की बात कही।
मंगलवार को प्रमुख के साथ ही लोनिवि थराली के अधिशासी अभियंता, के अलावा देवाल के जेष्ठ प्रमुख दीपक गड़िया, भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा,हरमल,चोटिग के क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश गड़िया,गंगा सुयाल, प्रकाश मिश्रा, धर्मेंद्र बिष्ट आदि के साथ थराली -देवाल-मंदोली-वांण राज्य मार्ग पर राजजात के तहत 36 करोड़ से अधिक की लागत से हाट मिक्स एवं अन्य सुधारात्मक कार्यों का निरीक्षण किया।इस दौरान प्रमुख तेजपाल रावत ने लोनिवि को स्पष्ट कहा कि गुणवत्ता के साथ समयबद्ध कार्यक्रम के तहत कार्य किया जाए उन्होंने कहा कि कार्यों के संपादक में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। प्रमुख ने कहा कि किए जा रहे कार्यों की लोनिवि के अभियंता को नियमित निगरानी करना बेहद जरूरी हैं।इस मौके पर अधिशासी अभियंता रमेश चंद्र ने पंचायत प्रतिनिधियों को कार्य के संबंध में आवश्यक जानकारी देते हुए कहा कि किए जा रहे कार्यों की पूरी तरह से निगरानी की जा रही हैं तय मानकों के अनुसार ही कार्य किये जाने के निर्देश ठेकेदार को दिए गए हैं।












