कमल बिष्ट/उत्तराखण्ड समाचार।
गढ़वाल। राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में एंट्रीड्रग सेल एवं स्वीप क्लब के संयुक्त तत्वाधान में ‘समृद्ध राष्ट्र के लिए संस्कार युक्त नशा मुक्त युवा’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता कण्व संस्कार शाला कोटद्वार के अंतर्गत आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर डी.एस. नेगी प्राचार्य राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार, मुख्य वक्ता प्रमुख समाजसेवी सत्य प्रकाश थपलियाल, विशिष्ट वक्ता डू समथिंग समिति के संस्थापक एवं संरक्षक प्रकाशन चंद कोठारी, सर्वोदय, आर्य समाज एवं अन्य संस्थाओं से जुड़े सर्वोदय पुरुष सुरेंद्र लाल आर्य, दैनिक जयंत के प्रमुख संपादक नागेंद्र उनियाल उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अजय पाल सिंह रावत, राकेश मोहन ध्यानी तथा डॉ. गीता रावत शाह ने योगदान दिया।महाविद्यालय से कुल 10 छात्रों ने भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया, जिनमें कुमकुम भारद्वाज बी.एस.सी द्वितीय सेमेस्टर ने प्रथम स्थान शिखा नेगी बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर ने द्वितीय स्थान, हिमांशु नौटियाल बी.कॉम. षष्ठम सेमेस्टर ने तृतीय स्थान तथा गरिमा बी.कॉम. चतुर्थ सेमेस्टर ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया । इन सभी छात्र- छात्राओं का चयन मुख्य प्रतियोगिता हेतु किया गया जो को कोटद्वार में आयोजित की जाएगी।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर हरिश्चंद्र ने सभी युवाओं से नशा मुक्त तथा संस्कार युक्त समाज का निर्माण करने के लिए कहा तथा प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद दिया तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, प्राध्यापकों तथा छात्र छात्राओं को नशा मुक्त संस्कार युक्त होने के लिए प्रतिज्ञा भी दिलवाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर डी.एस. नेगी ने नशे को नाश का आधार बताया तथा स्वस्थ समाज के लिए संस्कार युक्त नशा मुक्त उत्तराखंड का निर्माण करने के लिए आह्वान किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सत्य प्रकाश थपलियाल ने युवाओं को नशे से दूर रहते हुए संस्कारों को अपनाने का विचार साझा किया। विशिष्ट वक्ता प्रकाश चन्द कोठारी ने अपने गढ़वाली गीत के माध्यम से छात्र-छात्राओं को नशा नहीं करने के लिए प्रेरित किया। सुरेन्द्र लाल आर्य ने नशे को सेहत का दुश्मन बताते हुए नशे से दूर रहने का आह्वान किया। नागेंद्र उनियाल ने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से सभी से नशे से दूर रहने की अपील की। स्वीप क्लब की संयोजिका डॉ. कविता अहलावत ने भाषण प्रतियोगिता तथा स्वीप क्लब पर अपने विचार प्रेषित किए। महाविद्यालय के एंटी ड्रग सेल के संयोजक डॉ. दिवाकर बौद्ध ने गढ़वाली गजल गाकर सभी के मन को मोह लिया। राकेश मोहन ध्यानी ने भी इस अवसर पर एक लोक गीत का मंचन किया जिसको सभी ने सराहा। कार्यक्रम का संचालन वाणिज्य संकाय के प्राध्यापक डॉ. अनुराग शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सत्य नारायण नौटियाल, आर.सी. पंत, विनय रावत, मंजू रावत, डॉ. हीरा सिंह डुंगरियाल, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. अशोक कुमार मित्तल, डॉ. विमल कुकरेती, डॉ. गीता रावत शाह, डॉ. दिवाकर बौद्ध, डॉ. अनुराग शर्मा, डॉ. उषा सिंह, डॉ. कविता अहलावत, डॉ. दीप्ति मैठाणी, डॉ. गीता, श्रीमति आकांक्षा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भरत सिंह रावत, भारत सिंह बिष्ट, बलवंत सिंह नेगी, आशुतोष रावत, सुमन नेगी, रविंद्र गुसाईं तथा अनेक छात्र व छात्राएं मौजूद रहे।












