डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के विधानसभा अध्यक्ष राहुल आर्य ने संगठन को मजबूत करने और छात्र हितों की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने के उद्देश्य से सतनाम सिंह को डोईवाला विधानसभा उपाध्यक्ष तथा गगन सैनी को विधानसभा महासचिव नियुक्त किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष राहुल आर्य ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ाने के साथ छात्र-छात्राओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे। साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष स्वतंत्र बिष्ट ने कहा कि एनएसयूआई छात्र हितों, शिक्षा के अधिकार और युवाओं की आवाज को लगातार उठाती रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई नियुक्तियों से संगठन को डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में और मजबूती मिलेगी। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने तथा छात्र हितों के लिए निरंतर कार्य करने की बात कही।











