थराली/देवाल। प्रसिद्ध पर्यटक स्थल लोहाजंग में दो दिवसीय जय मां नंदा देवी महोत्सव सांस्कृतिक संरक्षण विकास मेले का बधाण की नंदादेवी की डोली के विद होते ही समापन हो गया हैं।
मंगलवार को लोहाजंग मेले का देर रात महोत्सव का देवाल प्रमुख तेजपाल रावत, जेष्ठ प्रमुख दीपक गड़िया, क्षेपंस पारी देवी,भाजपा नेता जितेंद्र बिष्ट, संदीप बिष्ट ने बतौर मुख्य अतिथि उद्घाटन किया। बुधवार को महोत्सव का थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, दर्जा धारी राज्य मंत्री बलवीर घुनियाल,सवाड़ वार्ड के जिपंस बलवीर राम ने बतौर मुख्य अतिथि मेले के समापन समारोह का दीप प्रज्वलित कर एवं रिबन काट कर उद्घाटन किया।इस मौके पर थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने लोहाजंग जैसे रमणिक स्थल पर नंदा देवी की यात्रा के आने पर आयोजन होने वाले लोहाजंग मेले की सराहना करते हुए मेले के विकास के लिए हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।इस मौके पर राज्य मंत्री बलवीर घुनियाल ने कहा कि सांस्कृतिक मेलों के बलबूते ही अपनी लोक संस्कृति को संरक्षित किया जा सकता हैं। जिपंस बलवीर राम ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मेले ही अपनी पौराणिक मेले को संरक्षित कर सकते हैं। मौके पर बतौर अति विशिष्ट अतिथि नगर पालिका कर्णप्रयाग के अध्यक्ष गणेश शाह ने भी आयोजन की जमकर सराहना की। इस मौके पर सवाड़ की प्रधान आशा धपोला, डॉ हरपाल नेगी,सीएम कोर्डिनेटर दलवीर दानू, देवेंद्र नेगी देवा, कांग्रेस प्रदेश सचिव संदीप पटवाल भी बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। इस मौके पर मेला समिति अध्यक्ष लक्ष्मण राणा, समिति के बांबी दानू,संजय राणा, पंकज राणा,चंदू बिष्ट,प्रदीप कुनियाल, त्रिलोक सिंह राणा,दर्शन दानू,एडीओ राजेंद्र सिंह विमोली, कुलिंग के पूर्व प्रधान भूवन बिष्ट, पूर्व प्रधान हरनी गंगा सिंह सुयाल आदि ने अतिथियों का स्वागत करते हुए मेले के आयोजन का उद्देश्य बताया।
पर मेले में कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष इंद्र सिंह राणा, भाजपा मंडल महामंत्री नरेंद्र बागड़ी, भाजपा नेता, मोहने बहुगुणा, सुरेंद्र बिष्ट, बलाण के क्षेपंस प्रदीप दानू, ठेकेदार संघ के कोषाध्यक्ष किशोर घुनियाल, देवाल के पूर्व जेष्ठ प्रमुख हरेंद्र कोटेड़ी,पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, राज्य के प्रसिद्ध धावक कलम सिंह बिष्ट, आदि बतौर अतिथि मौजूद रहे।मंच संचालन बौबी दानू ने किया।इस मौके पर धारी देवी सांस्कृतिक कला मंच श्रीनगर के कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए इसके साथ ही गायक देवराज आगरी, अमन राज, जगदंबा भरतवाण, गायिका मंजू नौटियाल मोनिका आदि अपने लोक गीत प्रस्तुत किये।











