डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करतार नेगी ने संगठन का विस्तार करते हुए नगर महासचिव पद पर मोहित कुमार तथा सचिव पद पर मंजू राजपूत एवं निशा देवी को नियुक्त किया। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। करतार नेगी ने कहा कि नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को प्रत्येक वार्ड में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। इस दौरान उपाध्यक्ष संतोष तोमर, महासचिव प्रवीण सैनी, मंडलम अध्यक्ष संजीव भट्ट, साजिद अली, एहसान अली, कुणाल शृंगारी, बिपिन कुमार, जावेद अली, सचिव निशा देवी, मंजू राजपूत आदि मौजूद रहे।











