• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

जनता ने पूछे सवाल, अफसरों ने दिये जवाब

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, शहर के मुद्दों पर टाउनहॉल का आयोजन

21/01/26
in उत्तराखंड, देहरादून
Reading Time: 1min read
22
SHARES
27
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

 

देहरादून

देहरादून सिटीजन फोरम की ओर से आज एक नई पहल की गई। दून लाइब्रेरी में जनता के विभिन्न मुद्दों पर टाउनहॉल का आयोजन किया गया। टाउनहॉल में जिला प्रशासन सहित 7 विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। जनता की ओर से सवाल पूछे गये और अधिकारियों ने सवालों के जवाब दिये। ये सवाल मुख्यतः शहर की व्यवस्थाओं को लेकर थे। कई बार अधिकारी सवालों से असहज भी हुए। कई लोगों ने अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिये। कार्यक्रम में सभी 7 विभागों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन भी अधिकारियों को दिये गये।

टाउनहॉल की शुरुआत फोरम के जगमोहन मेहंदीरत्ता ने की। उन्होंने शहर की विभिन्न समस्याओं और उन समस्याओं के समधान के लिए जरूरी पहल न किये जाने की बात कही। इनमें मुख्यतः रोड जाम, अतिक्रमण, पार्किंग जैसी समस्याएं शामिल थे। भारती जैन और फ्लोरेंस पांधी ने कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। उन्होंने पिछले दो सालों में डीसीएफ के कार्यक्रमों का ब्योरा दिया और कहा कि फोरम ने इस दौरान कई महत्वपूर्ण कार्य किये। इनमें मेयर उम्मीदवारों के साथ ग्रीन एजेंडा पर चर्चा, रोड सेफ्टी अभियान, सार्वजनिक स्थलों पर महिला सुरक्षा, कचरा प्रबंधन, विद्युत शवदाह गृह, मलबा डंपिंग जोन, एलिवेटेड रोड को लेकर सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखना जैसी गतिविधियां शामिल थी।

रमना कुमार ने पीपीटी के जरिये शहर में ट्रैफिक लाइट, पार्किंग की समस्या, फुटपाथों पर अतिक्रमण, सहस्रधारा रोड पर ट्रैफिक अस्त-व्यस्त होने और जगह-जगह सड़कों के किनारे और खाली जगहों पर लगे कूड़े के ढेरों के बारे में चर्चा की। अनूप नौटियाल ने सवाल किया कि देहरादून शहर के लिए जब कोई योजना बनती है तो शहर के लोगों की राय क्यों नहीं ली जाती। ऐसा क्यों है कि मुख्यमंत्री और कुछ मंत्री बैठकर फैसला ले लेते हैं, जबकि मुख्यमंत्री और मंत्री अस्थाई हैं, जबकि जनता स्थाई है।

कार्यक्रम में परिवहन विभाग के शैलेश तिवारी ने कहा कि शहर को जल्द 100 नई इलेक्ट्रिक बसें मिलने वाली हैं। नये मैजिक वाहन और लोगों को घर तक पहुंचाने के लिए ई-रिक्शा बढ़ाए जा रहे हैं। नगर निगम केे डॉ. अविनाश खन्ना ने कहा घरों से कचरा उठाने के काम को पहले से ज्यादा व्यवस्थित किया जा रहा है। 100 नये ई-रिक्शा कचरा उठाने के काम में लगाये जा रहे हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के डॉ. अंकुर कंसल का कहना था कि सड़कों पर लगने वाले जाम और बार-बार सड़कें खोदे जाने के कारण प्रदूषण बढ़ रहा है। उन्होंने प्रदूषण को स्रोस से ही नियंत्रित करने की जरूरत बताई।

ट्रैफिक पुलिस के ललित बोरा ने कहा कि घंटाघर, दर्शनलाल चौक, लैंसडाउन चौक सहित सभी चौराहों पर जाम से निपटने के लिए अध्ययन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जाम कई कारणों से लगता है, जिनमें वीआईपी मूवमेंट भी एक कारण है। एमडीडीए से राहुल कपूर का कहना था कि यदि उन्हें उन जगहों की सूची उपलब्ध करवाई जाए, जहां पौधारोपण हो सकता है तो एमडीडीए पौधारोपण करने का प्रयास करेगा। पीडब्ल्यूडी के ओपी सिंह ने कहा कि एलिवेटेड रोड बनने से शहर का और बाहर से आने वाला ट्रैफिक अलग हो जाएगा, इससे शहर को जाम की स्थिति ने निजात मिलेगी।

टाउहॉल का सवाल जवाब कार्यक्रम काफी गहमा-गहमी भरा रहा। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से उनके विभागों से संबंधित कई तरह के सवाल पूछे। लोगों ने समस्याओं का समाधान करने के सुझाव भी दिये। कई सवाल इतने तीखे थे कि अधिकारी असहज हो गये। लोगों से मिले सुझावों को अधिकारियों से स्वागत किया और कहा कि वे अपने विभाग में इन सुझावों पर चर्चा करेंगे और उन्हें क्रियान्वित करने का प्रयास करेंगे।

अधिकारियों को सौंपे गये नागरिक मांग पत्र में नगर निगम से संबंधित 12 मुद्दों का जिक्र किया गया है और समस्याओं के समाधान के लिए जरूरी सुझाव दिये गये हैं। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस से संबंधित 10, पीडब्ल्यूडी से संबंधित 11, एमडीडीए से संबंधित 11, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से संबंधित 10, परिवहन विभाग से संबंधित 9 और जिला प्रशासन से संबंधित 10 मुद्दों को मांग पत्र में शामिल किया गया है।

कार्यक्रम में फोरम के कई अन्य सदस्यों और देहरादून के भारी संख्या में नागरिक और युवा शामिल थे। ग्राफिक ऐरा यूनिवर्सिटी के मास कॉम विभाग के छात्र-छात्राएं भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी प्रतिभागियों ने पहल को सकारात्मक बताते हुए इसे आगे जारी रखने पर बल दिया।

Share9SendTweet6
Previous Post

डोईवाला: चोरी की घटना को अजांम देने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार

Next Post

ऑपरेशन स्माइल के तहत 13 वर्षीय नाबालिग को सकुशल बरामद कर परिजनों के किया सुपुर्द

Related Posts

उत्तराखंड

यूजेवीएनएल की 72 मेगावाट त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना को मिली अंतिम वन स्वीकृति

October 30, 2026
5
उत्तराखंड

डोईवाला चीनी मिल में बॉयलर पूजन के बाद प्रज्वलित की अग्नि

October 30, 2026
5
उत्तराखंड

प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

October 30, 2026
4
उत्तराखंड

उत्तराखंड विधानसभा की पांच वर्षीय अवधि में बैठकें घटकर 45 दिन रह गईं

October 30, 2026
5
उत्तराखंड

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर मारवाड़ी के पास क्रैश, राहत बचाव जारी

October 30, 2026
7
उत्तराखंड

बदरीनाथ से सहस्त्रधारा के लिए चला हेलीकॉप्टर क्रेश, छह लोग थे सवार, ढूंढखोज जारी

October 30, 2026
9

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67759 shares
    Share 27104 Tweet 16940
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38082 shares
    Share 15233 Tweet 9521
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37462 shares
    Share 14985 Tweet 9366
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37387 shares
    Share 14955 Tweet 9347

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

यूजेवीएनएल की 72 मेगावाट त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना को मिली अंतिम वन स्वीकृति

October 30, 2026

डोईवाला चीनी मिल में बॉयलर पूजन के बाद प्रज्वलित की अग्नि

October 30, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.