डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 10 भानियावाला में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनका त्वरित निस्तारण किया। मुख्य अतिथि विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि शासन की योजनाओं और सेवाओं को सीधे जनता तक पहुंचाने का यह सराहनीय प्रयास सुशासन की भावना को साकार करता है। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही हमारा सर्वोच्च संकल्प है। सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर राज्य मंत्री विश्वास डावर, पुनीत मित्तल, नगर पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, एसडीएम अपर्णा ढौंडियाल, अधिशासी अधिकारी एमएल शाह, भाजपा नेता विक्रम सिंह, सभासद ईश्वर रौथाण, प्रदीप नेगी, रविंद्र बेलवाल, हरविंदर सिंह, विनीत मनवाल आदि उपस्थित रहे।











