हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
विकासखंड थराली के अंतर्गत प्राणमती-सूना- सुनाऊं तल्ला-पैनगढ मोटर सड़क के प्राणमती नदी पर बैली ब्रिज के एरेक्सन का कार्य शुरूहोने पर क्षेत्रीय प्रशंसा व्यक्त की, लोनिवि के अभियंताओं ने बताया कि आगामी करीब 15 दिनों में ब्रिज जुड़ कर तैयार हो जाएगा।
दरसअल थराली-सूना मोटर सड़क पर प्राणमती नदी पर बना पक्का मोटर पुल 2013 की आपदा में बह गया था, उसके बाद लोक निर्माण विभाग के द्वारा 2023 में इस स्थान पर बैली ब्रिज का निर्माण किया था 2024 की आपदा में में वह बैलीब्रिज भी बह गया था। 2024 में ही लोनिवि थराली के द्वारा पुनः इस स्थान पर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया किन्तु निर्माण के दौरान ही ब्रिज भारी बरसात की भेट चढ़ गया और इस स्थान पर नदी के तेज बहाव के कारण स्पान काफी अधिक बढ़ गया, इसके बाद लोनिवि एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों पुराने स्थान के बजाय नदी के ऊपरी हिस्से में देवकुना नामक स्थान पर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू किया गया। लोनिवि थराली के सहायक अभियंता जेके टम्टा ने बताया कि ने बताया कि मंगलवार को इस ब्रिज का एरेक्सन का कार्य शुरू कर दिया गया हैं। बताया कि आने वाले करीब 15 दिनों में ब्रिज का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।ब्रिज के एरेक्सन का कार्य शुरू करने पर पैनगढ़ क्षेत्र में के ग्रामीणों ने प्रशांत व्यक्त की हैं।



होने पर क्षेत्रीय प्रशंसा व्यक्त की, लोनिवि के अभियंताओं ने बताया कि आगामी करीब 15 दिनों में ब्रिज जुड़ कर तैयार हो जाएगा।







