• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

जनप्रतिनिधियों ने की विभिन्न कार्यों को लेकर शिकायत

01/09/21
in उत्तराखंड
Reading Time: 1min read
98
SHARES
122
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

विकास भवन सभागार पौड़ी में ‘दिशा’ की बैठक
कमल बिष्ट।
पौड़ी। सांसद लोक सभा पूर्व मुख्यमंत्री एवं अध्यक्ष जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा पौड़ी गढ़वाल तीरथ सिंह रावत की अध्यक्षता में आज विकास भवन सभागार, पौड़ी में दिशा की बैठक आयोजित की गई। सांसद श्री रावत ने गत बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन में की गई कार्य प्रगति की जानकारी ली। उपस्थित गणमान्य सदस्यों व जन प्रतिनिधियों द्वारा अपने.अपने क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न कार्यों को लेकर शिकायत दर्ज की, जिस पर सांसद श्री रावत ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा.निर्देश दिये। सांसद श्री रावत ने विकास कार्य से जुडे रेखीय विभाग के अधिकारियों को कड़ी निर्देश देते हुए कहा कि क्वॉल्टी एवं क्वानटीटी में किसी भी प्रकार लापरवाही न हो इस बात को गम्भीरता से लेना सुनिष्चि करेंगे।

उन्होने अधिकारियों को फील्ड में जाकर के लोगों की समस्या का अनुश्रवण कर मौके पर ही निस्तारण करने के निर्देष दिये। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी अनुपस्थित रहने पर सांसद ने जिलाधिकारी को स्पष्टिकरण तलब करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद में झूल रहे तारों को सुव्यवस्थित करें। उन्होंने डेयराखाल में झूल रहे विद्युत तार से हुई हुई मौत के जांच करने के आदेश दिए। इस दौरान उन्होंने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को इसी वर्ष नवम्बर माह तक समस्त कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवीए विधायक पौड़ी मुकेश सिंह कोली, लैंसडाउन विधायक महंत दिलीप रावत, जिलाधिकारी गढ़वाल विजय कुमार जोगदण्डे, मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार आर्य सहित विभिन्न ब्लॉक प्रमुखों व अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

सांसद श्री रावत ने आयोजित बैठक में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बेहतर गुणवत्ता के साथ कार्य करना सुनिश्चित करें, जिससे आम जनमानस को सुविधा प्राप्त हो सकेगी। उन्होंने रेल परियोजना अधिकारी को निर्देशित किया कि मानक के अनुरूप प्रभावितों को मुआवजा देना सुनिश्चित करे। विधायक कोली ने रेलवे परियोजना में स्थानीय लोगों को उनके योग्यता के अनुसार रोजगार देने की मांग की जिस पर सांसद श्री रावत ने जिलाधिकारी को निर्देषित किया कि रेलवे विभाग के संबंधित अधिकारी के साथ बैठक कर परियोजना से प्रभावित परिवारों एवं स्थानीय व राज्य वासियों को प्राथमिकता के अनुसार रोजगार दिलाया जाय। साथ ही प्रभावितों अन्य समस्या को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देष दिये। जयहरीखाल प्रमुख द्वारा अवगत कराया गया कि क्षेत्र में बीएसएनएल के नेटवर्क न होने पर स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सांसद ने उक्त शिकायत को संज्ञान में लेते हुए सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया कि जल्द समस्या का समाधान करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी से टीकाकरण की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि दिव्यांग व बुजुर्ग लोगों को घर.घर जाकर वैक्सीन लगाएंए जिससे टीकाकरण से कोई भी व्यक्ति वंचित न रह पाए। साथ ही निर्देशित किया कि निगरानी टीम के माध्यम से टीकाकरण की जानकारी लेना सुनिश्चित करें। उन्होने नगर पालिका ईओ को निर्देशित किया कि प्रतिदिन डोर टू डोर कूड़ा तथा सेनेटाइजर करवाना सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत छुटे हुए गांव तथा परिवारों तक पेयजल पहुंचाने के निर्देश भी दिए। साथ ही उन्होंने खाद्यान की जानकारी लेते हुए सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया कि हर माह की राशन पूर्व में ही लाना सुनिश्चित करें।

सांसद ने लोक निर्माण अधिकारी को निर्देशित किया कि जिन जिन मोटर मार्गों पर पानी भरा रहता है उसकी निकासी हेतु नाली बनाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बैठक में जो निर्देश दिए गए हैं, उन कार्यों बेहतर गुणवत्ता के साथ कार्य करें। कहा कि जो भी ठेकेदार निर्धारित समय व गुणवत्ता के साथ कार्य नहीं कर रहे उन्हें नोटिस जारी कर ब्लैक लिस्ट करें। कहा कि नोडल अधिकारियों के साथ डिवीजन वाइज सम्बन्धित अधिकारियों को भी कार्य प्रगति रिपोर्ट के साथ आगामी नवम्बर माह में आयोजित बैठक में उपस्थित होने के निर्देश भी दिए। गढ़वाल सांसद श्री रावत ने कहा कि सभी विभाग कार्य की गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए समयबद्धता के साथ कार्य करें साथ ही जन प्रतिनिधि व अधिकारी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि ब्लॉकों और न्याय पंचायतों में भ्रमण पर जाये। जिससे दूरस्थ क्षेत्रों में स्थित आम जनमानस की समस्या सुने तथा मौके पर निस्तारण कर, फरियादी को लाभ मिल सके। कहा कि कोविड.19 की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए, तैयारियां पूरी कर ली जाए। प्रदेश में कोविड.19 संक्रमण से पूर्व कुल 3 ऑक्सीजन प्लांट थे, जिनसे उत्तराखंड के साथ अन्य राज्यों की भी आपूर्ति की जाती थी। जबकि वर्तमान समय में 27 ऑक्सीजन प्लांटों का शुभारंभ मेरे द्वारा किया जा चुका है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो कार्य भी किये जा रहे हैं। उन्हें नवम्बर माह तक पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि आपदा को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में स्थित राष्ट्रीय राजमार्गों व राज्य राजमार्गों पर जेसीबी की व्यवस्था की गई है, जो सड़क बंद होने पर त्वरित कार्यवाही कर उसे सुचारु कर रहे है।

जिलाधिकारी डॉण् विजय कुमार जोगदण्डे ने आयोजित बैठक में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि माण् सांसद द्वारा जो निर्देश आज की बैठक में दिए गए हैं। निर्देशों के अनुपालन उन कार्यों को जल्द पूर्ण करना सुनिश्चित करें। इस दौरान जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि आश्रम पद्धति विद्यालय में अवशेष रह गए कार्यों को जल्द पूर्ण करना सुनिश्चित करें। साथ ही कहा कि आगामी बैठक में पूर्ण हो चुके कार्य की जानकारी फोटो सहित उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। बैठक में अध्यक्ष नगरपालिका परिषद् पौड़ी यशपाल बेनाम, अध्यक्ष नगर पालिका दुगड्डा भावना चौहान, ब्लॉक प्रमुख जयहरीखाल दीपक भण्डारी, पौड़ी दीपक कुकशाल, कोट पूर्णिमा नेगी, नैनीडांडा प्रशान्त कुमार बछवाण, डीएफओ गढ़वाल मुकेश कुमार, सिविल एवं स्वय सोहन लाल, पीडी डीआरडीए एस के रॉय, मुख्यकृषि अधिकारी डीएस राणा, मुख्य उद्यान अधिकारी डा नरेन्द्र कुमार, डीपीआरओ एमएम खान, एसीएमओ रमेश कुंवर, सहायक निदेशक सूचना बद्री चंद नेगी, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई एस के मंमगाई, पीएम स्वजल दीपक रावत, डीपीओ जितेंद्र कुमार, पशुपालन अधिकारी एस के बर्त्वाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share39SendTweet25
Previous Post

कौशल विकास योजना से दिव्यांग जनों को आत्मनिर्भर बनाने की पहलः हरक सिंह रावत

Next Post

थाना परिसर कोटद्वार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कृष्ण बाल लीला का आयोजन

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की

November 7, 2026
11
उत्तराखंड

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा दीपावली पर्व पर चलाया विशेष अभियान, खाद्य सामग्री के लिए 92 नमूने

November 7, 2026
21
उत्तराखंड

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में रात्रि आपातकालीन सेवा में स्टाफ नदारद, कुत्ता सोया है स्टाफ के बैड पर

November 7, 2026
10
उत्तराखंड

स्वदेशी उत्पादों स्थानीय मिलेट्स व एलईडी की चमक

November 6, 2026
12
उत्तराखंड

बाबा केदार की धरती पर भी नहीं रुका प्लास्टिक का कहर!

November 6, 2026
15
उत्तराखंड

स्वदेशी उत्पादों, स्थानीय मिलेट्स व एलईडी की चमक

November 6, 2026
7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67760 shares
    Share 27104 Tweet 16940
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45795 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38084 shares
    Share 15234 Tweet 9521
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37463 shares
    Share 14985 Tweet 9366
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37389 shares
    Share 14956 Tweet 9347

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की

November 7, 2026

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा दीपावली पर्व पर चलाया विशेष अभियान, खाद्य सामग्री के लिए 92 नमूने

November 7, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.