हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली/देवाल। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा के नेतृत्व में बद्रीनाथ वनप्रभाग गोपेश्वर के अंतर्गत मध्य पिंडर रेंज देवाल के वन विश्राम परिसर में वृद्ध रूप से वृक्षारोपण किया इस मौके पर विधायक ने सभी वनकर्मियों , पार्टी पदाअधिरोयों, एवं आम जनता से कहा कि जबतक हमारे पेड़ पौधे सुरक्षित रहेंगे तभी तक हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहेगा पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो धरती पर मानव एवं अन्य वन्य जीव जन्तु सुरक्षित रहेंगे इसके लिए हमसभी को मिलजुल कर अधिका पौधा का रोपण कर उन्हें सुरक्षित रखने के ही उन्हें पेड़ से पौंधा बनाने पड़े बनाने का हरसंभव प्रयास करना चाहिए।
विश्व पर्यावरण के दिवस पर मध्य पिंडर रेंज देवाल के वन क्षेत्राधिकारी मनोज देवराड़ी की अध्यक्षता वना विभाग परिसर में बड़े स्तर पर पौधारोपण किया गया। इस मौके विधायक ने रोपित पौधा का संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।इस मौके पर रेंजर देवराडी ने रोपित पौधे पर नाप पट्टिका लगाने की बात कही। कार्यक्रम में मौजूद बतौर विशिष्ट अतिथि देवाल के क्षेत्र प्रमुख तेजपाल रावत ने वनविभाग के अधिकारियों एवं फिल्ड कर्मियों ने गांव गांव जाकर पौधारोपण कर ग्रामीणों को जागरूक करने की अपील की। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष उमेश मिश्रा, महामंत्री नरेंद्र बागड़ी, जेष्ठ प्रमुख दीपक गड़िया, कनिष्ठ प्रमुख पिंकी देवी, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट, युवा मोर्चा के जिलाउपाध्य सुबोध फर्स्वाण,मंडल अध्यक्ष विनायक मिश्रा, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र बिष्ट,लखन रावत, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दयाल बिष्ट, पूर्व क्षेपंस गंगा सिंह सुयाल के साथ ही वन विभाग के वन दरोगा विजयपाल,धिरेंद्र गड़िया,वन आरक्षी दीपक महेरा, मनमोहन भंडारी, मनोज देवराड़ी,कमला, हेमा पंत आदि वन कर्मियों एवं क्षेत्रीय नेताओं ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।











