• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

 रायपुर पुलिस ने किया हत्या का खुलासा, हत्यारोपी पति को किया गिरफ्तार

19/12/22
in उत्तराखंड, क्राइम, देहरादून
Reading Time: 1min read
158
SHARES
197
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

रिपोर्ट – जसपाल राणा

देहरादून : घटना का विवरण – 17-12-22 को रंजीत सिंह साह पुत्र गुलाब सिंह साह निवासी ने फोन द्वारा पुलिस को सूचना दी की उसकी बहन पिंकी उम्र 26 वर्ष का विवाह 10 साल पहले कृष्ण साह के साथ वर्ष 2010 में हुआ था जिनके तीन बच्चे हैं 1 लड़की और 02 लड़के है, जो वर्तमान में विद्या विहार सोडा सरोली थाना रायपुर क्षेत्र में रह रहे थे। मेरी बहन से दिनांक 16/12/22 को फोन से मेरी बात हुई तो उसने बताया कि उसे उसके पति कृष्ण साह ने उसके साथ कुछ दिन पहले मारपीट की और हथौड़े से पेट और पीठ पर वार किए हैं, जिससे उसकी हालत बहुत खराब है और उसे लगता है कि वह मरने वाली है व अब नही बचेगी। कुछ देर बाद मेरी बात मेरी भांजी से हुई जिसने बताया कि मामा मम्मी हिल डुल नहीं रही है। पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही: उक्त सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून व पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी नेहरू कालोनी के पर्यवेक्षण में कार्यवाही करते हुए तत्काल थानाध्यक्ष रायपुर मय पुलिस बल के घटनास्थल विद्या विहार सोडा सरोली पहुंचे जहां पहुंचकर पाया कि श्रीमती पिंकी देवी घर में मृत अवस्था में पड़ी है मौके पर क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी महोदय भी पहुंचे। मौके पर मृतका का पति कृष्णा साह व उनके तीन बच्चे मौजूद मिले जिनसे पूछताछ करने पर मृतका के पति कृष्णा साह ने बताया कि दिनांक 13-12-22 को उसकी पत्नी पिंकी सीढ़ियों से गिर गई थी, जिसे उनके द्वारा प्राइवेट डॉक्टर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर में दिखाया गया था पेट में चोट लगने के बाद ही उनकी पत्नी बार-बार उल्टी कर रही थी जिसके बारे में डॉक्टर द्वारा बताया कि पेट में चोट के कारण उनकी पत्नी का कभी भी हार्ट फेल हो सकता है । तीनों बच्चों से पुलिस बालकल्याण अधिकारी महिला उपनिरीक्षक मालिनी द्वारा पूछताछ करने पर बच्चों के द्वारा भी उनके माता की सीढ़ियों से गिरकर चोट आना बताया बच्चे बहुत ज्यादा घबराए हुए थे। शव को कब्जे पुलिस लेकर 17-12-22 को पंचायत नामा भरकर पैनल से पीएम कराने हेतु भेजा गया तथा पीएम की वीडियोग्राफी कराई गई मृतिका के तीनों बच्चों को चाइल्ड वेलफेयर कमिटी बूब के समक्ष प्रस्तुत कराकर उनके संरक्षण में दिया गया। आज दिनांक 19-12-22 को मृतका के भाई श्री रंजीत कुमार थाना रायपुर आए जिनके द्वारा उक्त घटना के संबंध में एक प्रार्थना पत्र दिया गया जिस पर थाना रायपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 557/22 धारा 302 भादवि बनाम कृष्ण कुमार साह पंजीकृत किया गया । वादी रंजीत कुमार द्वारा पूछताछ में बताया कि उनके जीजा कृष्णा साह शादी के पश्चात से ही उनकी बहन के साथ मारपीट किया करता था उनकी बहन ने कई बार बताया था कि उसका पति उसकी हत्या करना चाहता है 13-12- 22 को भी मेरे जीजा ने मेरी बहन की हत्या करने के लिए उसके साथ मारपीट की थी। पिंकी देवी की पीएम रिपोर्ट प्राप्त की गई जिसमें उनके पेट में अंदरूनी गंभीर चोट के कारण मृत्यु होना पाया गया। तथा अन्य परीक्षण के लिए मृतिका का विसरा संरक्षित किया गया है। पीएम कर्ता चिकित्सक से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि मृतिका के पेट में आई अंदरूनी चोट हथौड़ी से आ सकती है विवेचना में पर्याप्त आए गए साक्ष्य के आधार पर अभियुक्त कृष्णा साह को सोडा सरोली मोटर मार्ग से आज गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त कृष्ण साह से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसकी पत्नी हर छोटी छोटी बातों पर लड़ाई झगड़ा किया करती थी। उसके द्वारा बताए गए काम को सही प्रकार से नहीं करती थी जिसके चलते आए दिन वह अपनी पत्नी से परेशान हो चुका था। सोडा सरोली में पानी नहीं आ रहा था जिसके लिए कुछ दूरी पर स्थित पानी लाना पड़ रहा था। जिसके लिए मैंने अपनी पत्नी को पानी लाकर मेरे व बच्चों के कपड़े धोने वह कमरे में पोछा लगाने व बर्तनों को साफ करने के लिए लगातार कह रहा था लेकिन दिनांक 13-12-22 को जब मैं मिस्त्री के कार्य से शाम को 7 बजे आया तो मैंने देखा कि मेरी पत्नी ने कोई भी काम नहीं किया है। मैंने इस बात के लिए अपनी पत्नी को डांटा जिस पर वह मुझसे झगड़ा करने लगी जिस पर मैंने उससे अपना पल्ला झाड़ने के लिए उसके पेट में हथौड़ी से कई वार कर दिए। जिसमें वह बेहोश हो गई, मैंने सोचा वह मर गई है तथा मैं दूसरे कमरे में जाकर बच्चों को डराया धमकाया और कहा कि कोई भी पूछेगा तो बताना तुम्हारे मम्मी सीढ़ियों से गिर गई थी, जिसमें उसे चोट आई है। दिनांक 14-12-22 कि सुबह मैंने देखा कि वह कि वह जिंदा है तो मैं उसे प्राइवेट डॉक्टर के पास रायपुर ले गया, जिन्होंने मुझे अच्छे हॉस्पिटल में दिखाने को कहा तो मैं उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर ले गया वहाँ बाएं हाथ पर प्लास्टर चढ़ाया व दवाई दिलवाई, जिसके बाद में उसे घर ले आया, लेकिन मेरी पत्नी लगातार पेट में दर्द होना बता रही थी, बार बार उल्टी करने लगी, जिसके बाद मैं 17-12- 22 को मैंने अपनी पत्नी का अल्ट्रासाउंड कराया जिसमें मुझे पता चला कि मेरी पत्नी के पेट के अंदर गंभीर घाव हो गया है और वह बचने वाली नहीं है, यह बात मेरी पत्नी को पता चल गई थी, जिस पर मेरी पत्नी मुझे कहने लगी कि मैं तुम्हारी शिकायत पुलिस से करूंगी, पुलिस से गिरफ्तारी के डर से मैंने 16-17/12/2022 की रात्रि में जब बच्चे सो गए तो मैंने घर में पहले से ही रखी नुवान के सीसी का इंजेक्शन अपनी पत्नी को मारने के लिए लगा दिया जिससे रात लगभग 3ः00 बजे मेरी पत्नी मर गई, मैंने अपने बच्चों को उठाया और कहा कि तुम्हारी मम्मी मर गई है, कोई भी पूछे तो बताना किस सीढ़ियों से गिरने के कारण मरी है और उस बहुत जल्दी-जल्दी मैंने अपने साथ काम करने वाले मजदूरों को अंतिम संस्कार कराने के लिए बुला लिया था और बस भी बुक करा ली थी। तभी पुलिस आ गई, आज मुझे जानकारी हो गई थी की मेरा साला रिपोर्ट करने आ रहे है मै भागने की फिराक मे था, पुलिस नें पकड़ लिया। अभियुक्त की निशानदेही पर उसके मकान के पास झाड़ियों से आला कत्ल लोहे की हथौड़ी, नुवान की शीशी व इंजेक्शन बरामद किया गया। मृतका की पुत्री से पुनः पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया कि अपने पिता के डर से उन्होंने झूठ बोला था उनके पिताजी ने ही उनकी मां को हथौड़ी से मारा है। अभियुक्त पैसे से मकान निर्माण का कार्य ठेकेदार है. जिसका सोडा सिरौली में अपना निजी मकान है आज 19 दिसंबर 2022 को अभियुक्त को समक्ष न्यायालय के समय से पेश किया जाएगा। गिरफ्तार अभियुक्त नाम पता:- वीरेंद्र कुमार साह उर्फ कृष्णा पुत्र शंकर लाल शाह निवासी झिलमिल कॉलोनी सोडा सरोली थाना रायपुर, मूल निवासी ग्राम काशीबाड़ी थाना पलासी जिला अररिया बिहार।

Share63SendTweet40
Previous Post

डोईवाला : सिपेट डोईवाला में आई टी आई इंस्ट्रक्टर का कोर्स आरम्भ

Next Post

घायल: केदारनाथ-गौरीकुण्ड राजमार्ग पर कार 30 मीटर खाई मे गिरी, दो लोग घायल

Related Posts

उत्तराखंड

Physical and Analytical Chemistry लेखक: डॉ हरीश चन्द्र अंडोला एवं डॉ रीना पुरोहित प्रकाशक: कुणाल बुक्स नई दिल्ली

October 12, 2026
20
उत्तराखंड

यूजेवीएन लिमिटेड ने पंप्ड स्टोरेज परियोजना की दिशा में बढ़ाया कदम

October 12, 2026
7
उत्तराखंड

ऑनलाइन हाजिरी बनी परेशानी का सबब मेहनताने को भटक रहे श्रमिक

October 12, 2026
8
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड सिद्धपीठ कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का आगाज

October 12, 2026
7
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड की पहली महिला स्वतंत्रता सेनानी थी बिशनी देवी शाह

October 12, 2026
7
उत्तराखंड

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने श्री बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये

October 12, 2026
5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67751 shares
    Share 27100 Tweet 16938
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38079 shares
    Share 15232 Tweet 9520
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37460 shares
    Share 14984 Tweet 9365
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37383 shares
    Share 14953 Tweet 9346

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

Physical and Analytical Chemistry लेखक: डॉ हरीश चन्द्र अंडोला एवं डॉ रीना पुरोहित प्रकाशक: कुणाल बुक्स नई दिल्ली

October 12, 2026

यूजेवीएन लिमिटेड ने पंप्ड स्टोरेज परियोजना की दिशा में बढ़ाया कदम

October 12, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.