हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
गढ़वाल एवं कुमाऊं की मध्य स्थलीय ग्वालदम में रामलीला का शुभारंभ
हो गया हैं। रामलीला का उद्घाटन बतौर मुख्य मुख्य अतिथि देवाल के ब्लॉक प्रमुख तेजपाल रावत एवं जेष्ठ प्रमुख दीपक गड़िया ने किया इस मौके पर उन्होंने श्री राम के आदर्शों पर चलकर समाज सेवा के कार्यों में आगे बढ़ने की अपील की।
मंगलवार की देर रात कड़कें की ठंड के बीच भारी संख्या में रामभक्तो की मौजूदगी के बीच देवाल प्रमुख तेजपाल रावत, जेष्ठ प्रमुख दीपक गड़िया ने रामलीला कमेटी,ग्राम पंचायत ,युवक मंगल दल, महिला मंगल दलों के पदाधिकारियों के बीच श्री रामि, सीता माता,श्री हनुमान,श्री लक्ष्मण के छाया चित्रों के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया।इस मौके पर देवाल प्रमुख तेजपाल रावत ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि आज भी समाज में उनके द्वारा जो आर्दश प्रस्ताव किए हैं वें सर्वव्यापी है, उन्होंने रामभक्तो को के आदर्शो पर चलकर समाज कल्याण के कार्यों में आगे बढ़ने की अपील की,इस मौके पर ग्वालदम क्षेत्र की कन्याओं ने कोरस प्रस्तुत की जिनकी रामभक्तो ने जमकर सराहना की, इस के बाद प्रस्तुत नट-नटीन के मंचन की भी रामभक्तो ने तालियां बजा कर प्रस्तुत की सराहना की, रामलीला मंचन के पहले दिन रावत तपस्या,रावण का देवताओं के प्रति अत्याचार,राजा दशरथ के घर श्री राम जन्म आदि का मंचन किया इस दौरान भारी संख्या में कुमाऊं एवं गढ़वाल के रामभक्त मौजूद रहे। इस मौके पर आयोजन कमेटी के अध्यक्ष हीरा सिंह बोरा, उपाध्यक्ष यशपाल रावत, रामलीला संयोजक महावीर शाह, सचिव बलवीर गड़िया, सहसचिव बबिता बिष्ट, कोषाध्यक्ष प्रदीप शाह,सहकोषाध्यक्ष महावीर गड़िया, व्यवस्थापक हरीश जोशी,अनिल नेगी, कुंदन परिहार,संचालक प्रद्युम्न सिंह शाह,ग्लावदम की ग्राम प्रधान हेमलता गड़िया, पूर्व प्रधान मीनू टम्टा,क्षेत्र पंचायत सदस्य भावना रावत, हेमा जोशी, युवक मंगल दल अध्यक्ष त्रिलोक सिंह रावत, दर्शन भंडारी, महिला मंगल दल अध्यक्ष कलावती देवी बढ़ियारी,रेखा देवी, पुष्पा बढ़ियारी,गोदाम्बरी बिष्ट आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।











