• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

शिविर में क्षेत्रवासियों की समस्याएं सड़क, शिक्षा, पेयजल, सिंचाई, विद्युत, मनेरगा और आधारकार्ड

19/07/19
in उत्तराखंड, चमोली
Reading Time: 1min read
86
SHARES
107
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

बहुउद्देशीय शिविर में 60 शिकायतें दर्ज, डीएम ने किया अधिकांश का निपटारा
चमोली। गैरसैंण ब्लाक के राजकीय इण्टर काॅलेज पंज्याणा में जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया की अध्यक्षता में आयोजित बहुउदेशीय शिविर में 37 फरियादियों ने 60 से अधिक शिकायतें दर्ज की। जिसमें से अधिकांश शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही निस्तारण किया। वही विभिन्न विभागों के स्टाॅलों पर 530 से अधिक लाभार्थियों ने शिविर का लाभ उठाया। इस दौरान जिलाधिकारी ने 18 दिब्यांगजनों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए। शिविर में क्षेत्रवासियों ने सड़क, शिक्षा, पेयजल, सिंचाई, विद्युत, मनेरगा, आधारकार्ड से जुडी शिकायतें दर्ज की। जिलाधिकारी ने दीप प्रज्जवलित कर कारगिल शहीद कृपाल सिंह के चित्र पर माल्यापर्ण भी किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में शिविरों के माध्यम से आम जनता की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर ही निस्तारण करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि लोगों को जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाने पडे। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी दूरस्थ क्षेत्रों में आयोजित इस प्रकार के शिविरों का व्यापक प्रचार प्रसार करने की बात कही, ताकि आम लोग इन शिविरों से लाभान्वित हो सके। क्षेत्रवासियों को जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि पीएम किसान योजना के तहत 10 हैक्टियर से कम भूमि वाले सभी किसान इस योजना का लाभ ले सकते है। कहा कि जो किसान इस योजना का लाभ लेने से छूट गए है वो तहसील कार्यालय में अपना आवेदन कर सकते है। क्षेत्र में आधार कार्ड सेन्टर न होने की वजह से आधार कार्ड बनाने में हो रही अधिकांश समस्याओं को देखते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि शीघ्र ही गैरसैंण ब्लाक मुख्यालय में आधार कार्ड सेन्टर स्थापित किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जनता की आम शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए प्राथमिकता पर शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश भी दिए। कहा कि जिला मुख्यालय स्तर पर भी शिकायतों की नियमित माॅनिटरिंग की जा रही है।
शिविर में पज्याणा, महरगांव, रामणा, मथकोट, घडियाल, फरकण्डे, ढांगा, आन्ध्रपा, डुग्री, कोठियाल, पंचाली, कटपतिया खाल आदि गांवों के ग्रामीणों ने अपने क्षेत्र की समस्याएं जिलाधिकारी की समक्ष रखी। शिविर में विश्व बैंक के गैरसैंण-पंज्याणा मोटर मार्ग पर घटिया डामरीकरण से मार्ग जगह जगह क्षतिग्रस्त होने व मार्ग में नाली न होने की शिकायत पर लोनिवि ने बताया कि मोटर मार्ग विश्व बैंक से लोनिवि को अभी हंस्तातरित किया गया है। जिस पर जिलाधिकारी ने सुरक्षा की दृष्टिगत लोनिवि को 10 दिनों के भीतर मार्ग में पैचवर्क कराने के निर्देश दिए। पीएमजीएवाई के धूनारघाट-बाटाधार मोटर मार्ग पर ढांगा गांव के निकट बनाए गए स्कवर से बरसात के पानी से कृषि भूमि को नुकसान होने की शिकायत पर पीएमजीएवाई के अधिशासी अभियंता को तत्काल जाॅच कर आवश्यक करने के निर्देश दिए। वही क्षेत्रवासियों ने दिवाधार से कडपतियां खाल तक 3 किमी मोटर मार्ग स्वीकृत करने की बात भी प्रमुखता से रखी। बताया कि इस सड़क के बनने से 12 से अधिक गांव के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। शिविर में कुंजापानी, अन्ध्रपा, गोल एवं ढांगा गांव निवासियों की पेयजल की समस्या पर जिलाधिकारी ने जल संस्थान एवं पेयजल निगम को शीघ्र आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वही डुंग्री गांव में सिंचाई नहर बंद होने की समस्या पर ईई सिंचाई को तत्काल कार्यवाही करने को कहा। वन पंचायत गोल एवं कडखेत में सीमा विवाद की समस्या पर एसडीएम को जाॅच कराने के निर्देश दिए। ढंागा गांव में आवासीय भवन के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाईन से बने खतरे एवं लाईन को शिफ्ट कराने की मांग पर एसडीओ विद्युत को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
शिविर में राइका पंज्याणा में एक भी विषय का प्रवक्ता न होने तथा विद्यालय के उच्चीकृत होने के बाद विद्यालय का भवन न बनने की समस्या पर जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा अधिकारी को विद्यालय में प्रवक्ताओं की व्यवस्था करने तथा जूनियर हाईस्कूल विद्यालय भवन की मरम्मत हेतु प्रस्ताव देने को कहा। स्थानीय निवासियों ने क्षेत्र में आधार कार्ड बनाने के लिए कोई सेन्टर न होने की समस्या प्रमुखता से जिलाधिकारी के समक्ष रखी। जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि शीघ्र ही गैरसैंण ब्लाक मुख्यालय में आधार कार्ड बनाने के लिए सेन्टर स्थापित किया जाएगा।
शिविर में आयुर्वेदिक एवं यूनानी द्वारा 65, होम्योपैथिक ने 67, एलोपैथिक द्वारा 129 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाई वितरित की गयी तथा कैम्प में दिब्यांगजनों का चिकित्सा परीक्षण के बाद 18 दिब्यांगजनों को प्रमाण पत्र निर्गत किए गए। पशुपालन द्वारा 14 पशुपालकों को पशु बीमारी की रोकथाम हेतु निःशुल्क दवा वितरित की गयी। कृषि विभाग ने 25 लोगों को कृषि यन्त्र व रसायन जबकि उद्यान विभाग द्वारा 10 लोगों को औद्यानिक औजार, सब्जी बीज, कीटनाशक दवाईयां वितरित की गयी। समाज कल्याण ने वृद्वावस्था, विधवा, दिब्यांग पेंशन एवं पारिवारिक लाभ के 55 लाभार्थियों का सत्यापन किया। वही सैनिक कल्याण विभाग द्वारा 04 पूर्व सैनिकों के पहचान पत्र, छात्रवृत्ति के 04, पार्ट-2 ओदश 03 एवं पूर्व सैनिकों के पेंशन से जुड़ी 08 समस्याओं को निराकरण किया गया। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 38 परिवार रजिस्टर की नकल तथा 48 आधार कार्ड बनाए गए। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री सुरेन्द्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में गैरसैंण राजधानी की मांग कर रहे आन्दोलनकारियों ने गैरसैंण स्थायी राजधानी की मांग और आन्दोलनकारियों पर दर्ज मुकदमे को वापस लेने के संबध में मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भी सौंपा। शिविर में आंनबाडी कार्यकत्री अंजना रावत ने अपनी माॅडल आंगनबाडी पंज्याणां के 3 से 6 साल तक के बच्चों को अपने खर्चे पर लिए गए ट्रैकसूट को जिलाधिकारी के हाथों से बच्चों में वितरित किए।
इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, ब्लाक प्रमुख सुमति बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य हीरा सिंह, फनियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनीता बिष्ट, अन्य क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, कारगिल शहीद की पत्नी विमला देवी सहित मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पांडे, अपर जिलाधिकारी एमएस बर्निया, सीएमओ डा. अनूप कुमार डिमरी, एसडीएम वैभव गुप्ता, डीडीओ एसके राॅय, बीडीओ जगत सिंह, तहसीलदार सोहन सिंह रांगड, जीएमडीआईसी डा0 एमएस सजवाण, समाज कल्याण सुरेन्द्र लाल एवं सभी संबधित जिला स्तरीय अधिकारी व भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
शिविर समापन के बाद जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने वापस लौटते समय कालीमाटी स्थित चाय बागान तथा भराडीसैंण में विदेश पशु प्रजनन केन्द्र में संबधित विभागों के अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पांडे, अपर जिलाधिकारी एमएस बर्निया, एसडीएम वैभव गुप्ता आदि अधिकारी भी मौजूद थे।

Share34SendTweet22
Previous Post

होम स्टे योजना-पहाड़ी संस्कृति, विरासत, पठाल, काष्ठ कला से करें पर्यटकों को आकर्षितः मंगेश घिल्डियाल

Next Post

देहरादून: स्कूल वाहनों के खिलाफ चला विशेष चेकिंग अभियान, 45 का चालान, 17 वाहन सीज, एक ऑटो में 12 बच्चे थे सवार

Related Posts

उत्तराखंड

यूजेवीएनएल की 72 मेगावाट त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना को मिली अंतिम वन स्वीकृति

October 30, 2026
25
उत्तराखंड

डोईवाला चीनी मिल में बॉयलर पूजन के बाद प्रज्वलित की अग्नि

October 30, 2026
9
उत्तराखंड

प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

October 30, 2026
6
उत्तराखंड

उत्तराखंड विधानसभा की पांच वर्षीय अवधि में बैठकें घटकर 45 दिन रह गईं

October 30, 2026
7
उत्तराखंड

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर मारवाड़ी के पास क्रैश, राहत बचाव जारी

October 30, 2026
10
उत्तराखंड

बदरीनाथ से सहस्त्रधारा के लिए चला हेलीकॉप्टर क्रेश, छह लोग थे सवार, ढूंढखोज जारी

October 30, 2026
11

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67759 shares
    Share 27104 Tweet 16940
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38082 shares
    Share 15233 Tweet 9521
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37462 shares
    Share 14985 Tweet 9366
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37387 shares
    Share 14955 Tweet 9347

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

यूजेवीएनएल की 72 मेगावाट त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना को मिली अंतिम वन स्वीकृति

October 30, 2026

डोईवाला चीनी मिल में बॉयलर पूजन के बाद प्रज्वलित की अग्नि

October 30, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.