• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

पर्यटन मंत्री महाराज ने कार्यसमिति की बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश

20/07/21
in उत्तराखंड, रुद्रप्रयाग
Reading Time: 1min read
167
SHARES
209
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

बैठक में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा मैं चार्ज देने आया हूँ
सत्यपाल नेगी/रुद्रप्रयाग
रुद्रप्रयाग। कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री सतपाल महाराज ने रूद्रप्रयाग पहुंच कर बैठक के दौरान कहा है कि वे कार्यकर्ताओं को चार्ज करने आये हैं। भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को गिले शिकवे भुलाकर पूरे मनोयोग के साथ प्रदेश एवं केंद्र सरकार की योजनाओं को जन.जन तक पहुंचाने का अनुरोध किया।

बिदित हो कि भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की मंगलवार को तिलवाड़ा स्थित लाटा बाबा गेस्ट हाउस में संपन्न हुई बैठक में कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री सतपाल महाराज ने उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार से बैटरी मोबाइल को चार्च करती है उसी प्रकार वह कार्यकर्ताओं को चार्ज करने आये हैं। उनके दुख दर्द को सुनने आये हैं। महाराज ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि आपकी बात को सुना जायेगा। कार्यकर्ताओं का समय समय पर काम भी होगा और उनका सम्मान भी होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री माननीय पुष्कर सिंह धामी की भी वार्ता करवाई।

जिले के प्रभारी मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कार्य समिति की बैठक में बोलते हुए कहा कि हमने कोविड काल को देखते हुए सिंचाई विभाग में बड़े ठेकों को छोटा करके जहां एक ओर स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने की बड़ी शुरूआत की है तो वहीं दूसरी तरफ बड़े ठेकेदारों का एकाधिकार भी समाप्त किया है। उन्होंने यह भी कहा कि सिंचाई विभाग की भांति लोक निर्माण विभाग में भी वह ठेकों को छोटा करने के अधिकारियों को आदेश दे चुके हैं। इतना ही नहीं सतपाल महाराज ने यह भी कहा कि वह इस प्रकार की व्यवस्था भी करने जा रहे हैं कि पूर्व अनुभव के बिना भी विभाग में स्थानीय बेरोजगारों को काम मिल सके।
जिले के प्रभारी मंत्री श्री सतपाल महाराज ने भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में कहा कि हम कार्यकर्ताओं की समस्याओं का निदान करेंगे और रोजगार की दृष्टि से स्थानीय लोगों को विभागों में छोटे.छोटे कार्य दिए जाएंगे।

श्री सतपाल महाराज ने जिला कार्यसमिति को संबोधित करते हुए राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत चौथे चरण में 15 लाख टन से अधिक का खाद्यान्न निशुल्क वितरित किया गया है। इस योजना से 80 करोड़ से अधिक लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजनाए जल जीवन मिशन एवं पीएम मोदी हेल्थ कार्ड योजना के साथ.साथ राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में किए जा रहे विकास कार्य की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य में अनेक विकास योजनाएं संचालित की जा रही हैं। केंद्र पोषित प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना हर खेत को पानी के 1589.00 लाख की लागत से चार कलस्टरों के अंतर्गत 57 सोलह एवं 149 विद्युत पंप सेट के निर्माण हेतु स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है जिस पर निर्माण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि किसान ऊर्जा, सुरक्षा उत्थान महाअभियान कुसुम के अंतर्गत प्रदेश के सभी डीजल पंप सैटों को सोलर में बदला जाएगा। इसके लिए भारत सरकार की ओर से 338 पम्पों को सोलर में बदलने की स्वीकृति के साथ साथ 15 करोड़ की धनराशि भी प्राप्त हो चुकी है।

सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदेश में 20 हजार के लगभग डीजल पंप सेट स्थापित हैं।जिनको की धीरे.धीरे सोलर पंप सेट में परिवर्तित किया जाएगा, जिससे किसानों की कृषि लागत कम होने के साथ.साथ आय में भी वृद्धि होगी।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री भरत सिंह चौधरी ने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी रखते हुए कहा कि हमारे कार्यकर्ता गाँव.गाँवए बूथ स्तर तक लोगों को योजनाओ की जानकारी देंगे और इनका लाभ लेंगे।
जिला अध्यक्ष दिनेश उनियाल ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपने उद्बोधन में सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। जिला प्रभारी अनिल शाही द्वारा वृत्त निवेदन एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारियां दी गई।

बैठक में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियालए जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाहए जिला महामंत्री विक्रम कंडारी, अनूप सेमवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट, विक्रम पटवाल, जिला महामंत्री विक्रम कंडारी, अनूप सेमवाल, पूर्व विधायक शैलारानी रावत, आशा नौटियाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य चण्डी प्रसाद भट्ट, विक्रम पटवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय कपरवान, वाचस्पति सेमवाल, शकुंतला जगवाण, वचन सिंह रावत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सरला खण्डूरी, महाबीर पंवार, अध्यक्ष नगर पंचायत उखीमठ विजय राणा, अध्यक्ष केदारनाथ नगर पंचायत देवप्रकाश सेमवाल, अध्यक्ष नगर पंचायत अगस्त्यमुनि अरुण बेंजवाल, मंडल अध्यक्ष तिलवारा सुमाड़ी, कुलबीर सिंह रावत, जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्तवाल सहित सभी मण्डल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

मोटर मार्ग डामरीकरण जांच के आदेश
जिला कार्यसमिति की बैठक के पश्चात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने पर्यटक आवास गृह तिलवाड़ा में जिला स्तरीय अधिकारियों की एक बैठक में निर्देश दिए कि अधिकारी मन लगाकर समयबद्ध कार्य करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। इस दौरान लोक निर्माण मंत्री श्री महाराज ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए डूंगरी पंत.छातीखाल.खेड़ाखाल मोटर मार्ग की जांच के साथ.साथ दो महा के भीतर सभी सड़कों के एस्टीमेट बनाकर शासनादेश करवाने के भी निर्देश दिए।

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की बैठक जिला अध्यक्ष दिनेश उनियाल की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न, बैठक में उपस्थित प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज जी ने पार्टी की रीतिनीति और सरकार की उपलब्धियों के जरिये कार्यकर्ताओ में भरा जोश, बैठक में पार्टी की परफॉर्मेंस और जनता के बीच बढ़ रही लोकप्रियता का लिया फीडबेक, दो सत्रों में पार्टी के राजनीतिक प्रस्ताव सहित भावी योजनाओ के क्रियान्वयन पर की गई चर्चा ।

निर्धारित कार्यक्रम के तहत दीप प्रज्वलन के साथ प्रारम्भ हुए कार्यक्रम में अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया, जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल जी द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा रखते हुए उपस्थित अतिथियों व कार्यकर्ताओ का अभिनंदन व स्वागत किया। जिले के प्रभारी अनिल शाही जी द्वारा जिला कार्यकारिणी व मण्डलों का कार्य विर्त लेते हुए पार्टी की गतिविधियों एवं भावी नियोजित कार्ययोजना से अवगत कराया। उन्होंने कार्यकर्ताओ का आह्वन किया कि मण्डल कार्यसमिति से लेकर बूथ स्तर तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुचायेंगे, पन्ना प्रमुख, शक्ति केंद्र के सयोजकों को भी जिम्मेदारी दी जानी है। पार्टी संगठन को मजबूत करना है।

Share67SendTweet42
Previous Post

” सौंदर्यीकरण” कहीं नैनीताल के लिए खतरा न बन जाय

Next Post

उत्तरकाशी आपदा पीड़ितों को हंस फाउंडेशन ने पहुंचायी खाद्य सामग्री

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की

November 7, 2026
11
उत्तराखंड

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा दीपावली पर्व पर चलाया विशेष अभियान, खाद्य सामग्री के लिए 92 नमूने

November 7, 2026
20
उत्तराखंड

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में रात्रि आपातकालीन सेवा में स्टाफ नदारद, कुत्ता सोया है स्टाफ के बैड पर

November 7, 2026
10
उत्तराखंड

स्वदेशी उत्पादों स्थानीय मिलेट्स व एलईडी की चमक

November 6, 2026
12
उत्तराखंड

बाबा केदार की धरती पर भी नहीं रुका प्लास्टिक का कहर!

November 6, 2026
15
उत्तराखंड

स्वदेशी उत्पादों, स्थानीय मिलेट्स व एलईडी की चमक

November 6, 2026
7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67760 shares
    Share 27104 Tweet 16940
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45795 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38084 shares
    Share 15234 Tweet 9521
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37463 shares
    Share 14985 Tweet 9366
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37389 shares
    Share 14956 Tweet 9347

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की

November 7, 2026

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा दीपावली पर्व पर चलाया विशेष अभियान, खाद्य सामग्री के लिए 92 नमूने

November 7, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.