
चमोली, 10 जून 2026
गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, ग्वालदम चमोली के कृषि विज्ञान केंद्र के डॉक्टर शिवदयाल तथा डॉक्टर अभिषेक बहुगुणा की अध्यक्षता मे खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत विकासखंड दशोली के ग्राम कुंजों मैकोट, विकासखंड नन्दानगर के ग्राम लाखी, मटई, वादुक व विकासखंड जोशीमठ ग्राम सेलंग व ढाक की महिला व पुरुष कृषको ने प्रकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य, मृदा उपचार, मृदा जाँच, संरक्षित सब्जियों की खेती के बारे मे जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान उद्यान विभाग व कृषि विभाग के प्रसार कार्यकर्ता, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक सभी ग्राम प्रधान व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। वैज्ञानिक डॉक्टर अभिषेक बहुगुणा ने प्रकृतिक खेती के अंतर्गत जीवमृत, बीजामृत, दशपर्णी, घनजीवामृत आदि बनाने की जानकारी दी प्राकृतिक खेती के साथ-साथ पौधों मे कीटों व बीमारियों से बचाने के लिए प्राकृतिक विधि व जैविक विधि की जानकारी दी तथा मधुमक्खी पालन सब्जी उत्पादकों के लिए किस प्रकार लाभदायक है की जानकारी दी।
वैज्ञानिकों ने संरक्षित खेती के अंतर्गत पॉलीहाउस, नेटहाउस और ग्लास हाउस में सब्जियों और फूलों की खेती के संबंध में जानकारी दी। ग्रीनहाउस में उत्पन्न होने वाली ग्रीन गैसों से फसलों को किस प्रकार सुरक्षित रखा जा सकता तथा पॉलीहाउस के तापमान को कैसे नियंत्रित किया जा सकता है से संबंधित तकनीकी जानकारी दी। वैज्ञानिक डॉक्टर शिवदयाल ने कृषि विज्ञान केंद्र के कार्यों की जानकारी के साथ-साथ मृदा स्वास्थ्य, मृदा मे उपस्थित पोषक तत्व, मृदा उपचार, मृदा जाँच, जैविक खाद बनाना, जैविक खाद के लाभ आदि की वैज्ञानिक जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान उद्यान विभाग व कृषि विभाग से प्रसार कार्यकर्ता/अधिकारी, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में धीरज नेगी विकासखंड प्रभारी जोशीमठ, श्री जगमोहन सहायक कृषि अधिकारी, श्री मांगेराम विकासखंड प्रभारी नन्दानगर, श्री सौरभ सकलानी सहायक कृषि अधिकारी, बी टी एम मनमोहन सिंह नेगी विवेक रावत उपस्थित थे।










