डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। डोईवाला उप जिलाअधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने पेश की मानवता की मिशाल। सड़क किनारे पड़े घायल व्यक्ति को पहुंचा अस्पताल। दरहसल, एसडीएम शैलेंद्र नेगी मंगलवार शाम को डोईवाला से जौलीग्रांट एयरपोर्ट की ओर जा रहे थे तभी सोंग पुल के पास एक व्यक्ति घायल अवस्था में दिखा। जिसको देखते ही उन्होंने तत्काल अपनी गाड़ी में बैठाकर हिमालयन हॉस्पिटल पहुंचा। घायल व्यक्ति की जेब से ड्राइविंग लाइसेंस मिला, जिससे उनकी पहचान मोहमद इमरान (47) निवासी भानियावाला के रूप में हुई है।














