
डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। एसडीआरएफ उत्तराखंड की टीम ने राष्ट्रीय स्तर की सीबीआरएन (केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल एंड न्यूक्लियर) प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर उत्तराखंड पुलिस का गौरव बढ़ाया है। गाजियाबाद में 2 से 4 नवंबर 2026 तक आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर की विभिन्न टीमों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता के दौरान एसडीआरएफ की टीम ने अपनी तकनीकी दक्षता, त्वरित निर्णय क्षमता, सुरक्षा प्रबंधन और बेहतर समन्वय का प्रदर्शन किया। इससे पूर्व बठिंडा में आयोजित नॉर्थ जोन सीबीआरएन प्रतियोगिता में भी एसडीआरएफ उत्तराखंड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था।
पुलिस महानिरीक्षक योगेंद्र सिंह रावत ने इस उपलब्धि पर टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह जवानों के अनुशासन, कठिन परिश्रम, तकनीकी दक्षता और सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। वहीं, सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह सफलता टीम के समर्पण, कुशल नेतृत्व और बेहतर प्रशिक्षण का परिणाम है। उन्होंने सभी सदस्यों को भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली टीम में एसआई आशीष रावत (टीम प्रबंधक), संतोष परिहार (टीम कमांडर), पुष्कर सिंह जीना (सेफ्टी ऑफिसर), एचसी उमेश भट्ट, नवीन कुंवर, रॉबिन सिंह, नीरज परगाई, प्रदीप लसियाल, हरीश गोस्वामी, संदीप रावत, हेमंत सिंह, विकास, बृजेश, राजेंद्र सिंह, जगजीत सिंह, गुड्डू कुमार, गब्बर सिंह, वीरेंद्र सिंह और सागर कुमार शामिल रहे।














